News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

शहर कोतवाल का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने किया स्वागत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,अध्यक्ष सराफा एसो पवन वर्मा,नगर उपाध्यक्ष सुनील अरोरा (विक्की) द्वारा नव आगंतुक शहर कोतवाल श्री अक्षय शर्मा का स्वागत किया गया,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रदेश मंत्री बलविंदर सिंह ने कहा की नगर में कावड़ियों का आगमन शुरू हो गया है हरिद्वार से पवित्र गंगा जल
लेकर करोड़ो की संख्या मे कांवड़िए अपने गंतव्य के लिए निकलते है वह मुजफ्फरनगर के शिवचौक से होकर ही गुजरते है जो संपूर्ण क्षेत्र थाना कोतवाली के अंतर्गत ही आता है कावड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने में व्यापारियों का पूर्ण सहयोग इनको रहेगा,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी व पवन वर्मा ने कहा कि व्यापार संगठन की ओर से नवागंतुक थानाध्यक्ष कोतवाली अक्षय शर्मा का पदाधिकारीयो द्वारा स्वागत किया गया है हमें पूर्ण विश्वास है कि व्यापारियों की समस्या निदान हेतु सामंजस्य के साथ कार्य किया जाएगा

 

चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी के पेशकार को किया निलंबित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद् के अध्यक्ष रजनीश दूबे ने चकबंदी न्यायालय में आदेश को बदलने के मामले की गंभीर त्रुटि पकड़ने के साथ ही तत्काल कार्यवाही करते हुए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के पेशकार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए अधिकारी के खिलाफ भी जांच के आदेश देते हुए मंडलायुक्त से रिपोर्ट तलब की है। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व विभाग के बड़े बकायेदारों के विभागीय रजिस्टर में नाम नहीं मिलने पर डीएम से नाराजगी प्रकट करते हुए रजिस्टर में उनके नाम अंकित कराने और एसडीएम को बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्ती के साथ वसूली अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट में मॉर्डन रिकॉर्ड रूम बनाया जायेगा। इसके साथ ही रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था को भी बदला जायेगा। जिले में राजस्व विभाग के कार्यों को उन्होंने दूसरे जिलों से बेहतर बताते हुए कहा कि यहां पर अभी कई मामलों में सुधार की आवश्यकता है, जिसके लिए डीएम को दिशा निर्देश दे दिये गये हैं।
कलेक्ट्रेट का निरीक्षण और राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक करने के उपरांत राजस्व परिषद् के अध्यक्ष रजनीश दूबे ने मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर यूपी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण जिला है। आज यहां पर हम निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। यहां पर कलेक्ट्रेट १५० साल से ज्यादा पुरानी है। अभिलेखागार भी काफी पुराना है। यहां पर एक मॉर्डन रिकॉर्ड रूम की स्थापना करने के लिए नया भवन बनाया जायेगा। इसमें परगनावार गांव और लेखपाल तथा वादों के बस्तों का रखने के तरीकों को भी बदला जायेगा। यहां पर हमने नये मालखाने का शुभारंभ किया गया है। यहां पर काफी पुराने आयु( रखे मिले हैं। इनका रख-रखाव और बेहतर ढंग से किया जायेगा। यहां पर कैंटीन के निरीक्षण के दौरान सफाई का अभाव मिला है। शौचालय को हटवाकर वहां पर नगरपालिका के स्तर से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जायेगा।
उन्होंने राजस्व के मामलों को लेकर कहा कि पश्चिम का जिला है, पश्चिम में राजस्व वादों की संख्या पूरब के मुकाबले कम पाये जाते हैं। वादों के निस्तारण की स्थित राजस्व न्यायालयों में संतोषजनक पाया गया है। यहां पर चकबंदी का काम ठीक नहीं चल रहा है। काफी खामियां मिली है। यहां पर एसओसी कार्यालय में एक वाद के आदेश पर ओवर राइटिंग कर आदेश को बदलने का काम किया गया है। इसमें एसओसी न्यायालय के पेशकार बलकौर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने एसओसी चकबंदी विजय कुमार के खिलाफ भी मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद को भी जांच करने के आदेश दिये गये हैं। उन्होंने एसओसी चकबंदी से स्पष्टीकरण तलब करते हुए रिपोर्ट भी मांगी है। श्री दूबे ने बताया कि यहां पर निरीक्षण में गार्ड फाइल का रख-रखाव सही पाया गया है। ईआरके सेक्शन में शासनादेशों के रखरखाव की स्थिति खराब मिली है। इसमें सुधार के निर्देश दिये गये हैं। रिकॉर्ड रूम में फोटोस्टेट मशीन एक ओर बढ़वाने के निर्देश दिये गये हैं, घरौनियों को बनाने के मामले जिले के नौ गांव ऐसे पाये गये हैं, जहां पर काम नहीं किया गया है। १५ दिन में शत प्रतिशत ड्रोन की फ्लाइंग कराकर घरौनी बनाने का काम करने के निर्देश दिये गये हैं। राजस्व विभाग के बड़े बकायादारों के नाम रजिस्टर से ही गायब मिले हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने डीएम को निर्देश दिये कि बड़े बकायादारों के नाम रजिस्टर में अंकित करायें। हमने सभी एसडीएम को निर्देश दिये हैं कि बैंक, बिजली और अन्य राजस्व बकाये को नहीं चुकाने वाले बकायादारों के खिलाफ सख्ती के साथ कार्यवाही की जायेगी। हम ऐसे सभी बकायादारों से अपील कर रहे हैं कि वो कार्यवाही से बचने के लिए अपने बकाया की रकम को जल्द से जल्द जमा करायेंगे। जनपद में किसान सम्मान योजनाओं में अच्छा काम हुआ है। किसान दुर्घटना में ३१ मामले ऐसे हैं, जिसमें बजट नहीं मिला है। हमारा प्रयास रहेगा कि जल्द ही बजट दिलाया जायेगा। अन्य जनपदों के मुकाबले मुजफ्फरनगर में स्थिति काफी बेहतर मिली है।

 

कलेक्ट्रेट का राजस्व परिषद् के अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
समीक्षा बैठक में दिये दिशा निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष रजनीश दुबे मंगलवार सुबह करीब साढ़े ११ बजे निरीक्षण के लिए मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने राजस्व से संबंधित कार्यालयों के साथ ही पूरे कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। माल खाने के सदर भवन और ई ऑफिस व्यवस्था का लोकार्पण करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए उनके द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में कदम का पेड़ लगाया गया। अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए राजस्व रिकार्ड के रखरखाव को परखा और साफ सफाई से लेकर प्रशासनिक कामकाज तक हर पहलू का जायजा लेते हुए उन्होंने कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की सूझबूझ का भी खूब इम्तिहान लिया। इस दौरान छोटी मोटी खामियों को लेकर वो नाराज भी दिखे और डीएम के साथ ही कर्मचारियों को भी इनके लिए निर्देशित किया। इस दौरान सुरक्षा बंदोबस्त भी सख्त नजर आये।

मीडिया को निरीक्षण के साथ ही समीक्षा बैठक से भी दूर रखा गया-
आजादी के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद् के अध्यक्ष का जिले में दौरा हुआ। परिषद् के अ ध्यक्ष रजनीश दूबे के इस दौरे के लिए कई दिनों से कलेक्ट्रेट में तैयारी चल रही थी। उनके निरीक्षण के कारण कार्यालयों की दशा तो सुधरी ही, पूराना सड़ता रिकार्ड भी दुरुस्त कर दिया गया था। आज जब राजस्व परिषद् के अध्यक्ष निरीक्षण के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे तो नजारा कुछ बदला सा नजर आया। कर्मचारियों से लेकर उनकी मेज कुर्सी और अलमारियों में रखा रिकार्ड भी चकाचक दिखाई दे रहा था। यहां पहुंचने पर राजस्व परिषद् के अध्यक्ष को गार्द ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पूर्व जनपद में राजस्व परिषद के अध्यक्ष रजनीश दुबे का कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त )षिकेश भास्कर, डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी व एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव, एसडीएम बुढ़ाना संजय सिंह, एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार, एसडीएम मुख्यालय मोनालिसा जौहरी, बुढ़ाना तहसीलदार श्र(ा गुप्ता के साथ सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने फूलों का बुके देकर स्वागत किया। कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण के उपरांत उन्होंने जिला पंचायत सभागार में राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा भी की।
कैंटीन में गन्दगी देख जताई नाराजगी, शौचालय बनवाने के निर्देश
मुजफ्फरनगर। आजादी के बाद पहली बार मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट के दौरे पर आये राजस्व परिषद् के अध्यक्ष रजनीश दूबे कैंटीन और शौचालय की दुर्दशा और गन्दगी देखकर नाराज नजर आये। अधिवक्ताओं ने कैंटीन के शौचालय की दुर्दशा की शिकायत रखी तो उसे तोड़कर नया शौचालय बनवाने के निर्देश देने के साथ ही नगरपालिका को कर्तव्य बोध भी याद दिलाने का काम किया। इस दौरान उन्होंने माल खाना सदर भवन के साथ ही ई ऑफिस व्यवस्था का भी लोकार्पण किया।
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित चक्रपाणी भोजनालय के नाम से ठेके पर कैंटीन चलाई जाती है। यहां पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी, फरियादी, अधिवक्ता और वादकारियों के द्वारा जलपान किया जाता है। मंगलवार को निरीक्षण पर आये राजस्व परिषद् के अध्यक्ष रजनीश दुबे इस कैंटीन में भी पहुंचे तो वहां पर गन्दगी और स्वच्छता का अभाव देखकर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि यहां पर मक्खियां बहुत हैं, इसी बीच कुछ अधिवक्ताओं ने कैंटीन के शौचालय में गंदगी की समस्या उठाते हुए कहा कि इसके कारण उनके चौम्बर तक भी बदबू पहुंचती है। शौचालय का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि वो इसको तुड़वाकर नया शौचालय निर्मित करायें। साथ ही कहा कि यहां पर सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगरपालिका को उठानी चाहिए।
फरियादियों की उमड़ी भीड़, रोकने के लिए अफसरों के छूटे पसीने
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को राजस्व परिषद् के अध्यक्ष रजनीश दूबे का निरीक्षण होने की खबर से फरियादी पूरे जिले से जिला कलेक्ट्रेट में उमड़े रहे। हालांकि लोगों की भीड़ को कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचने के लिए प्रकाश चौक, सदर बाजार और सिविल लाइन की ओर वाले कचहरी के तीनों गेट पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे, लेकिन इसके बावजूद भी फरियादियों की भीड़ कलेक्ट्रेट परिसर में उमड़ पड़ी।
ज्ञापन देने के लिए ऐसी आपाधापी और होड़ मची थी कि तमाम व्यवस्था और सुरक्षा बंदोबस्त नाकाफी साबित हुए। कमिश्नर, डीएम और तमाम प्रशासनिक अधिकारियों की फौज के बावजूद फरियादियों में राजस्व परिषद् के अध्यक्ष के हाथों तक अपना ज्ञापन पहुंचाने की आपाधापी मची रही। हालांकि इन लोगों की भीड़ को थामने के लिए नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव, एसडीएम मुख्यालय मोनालिसा जौहरी फरियादियों को राजस्व परिषद् के अध्यक्ष तक पहुंचने से रोकते रहे। मोरना के पिंटू पुत्र रतिराम भी अपने परिजनों और वाल्मीकि समाज के नेता चमन लाल ढिंगान के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। पिंटू ने अपने भाई बिट्टू वाल्मीकि की मौत की निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग करते हुए प्रार्थन पत्र देने का प्रयास किया, लेकिन एसडीएम मोनालिसा ने उनको राजस्व परिषद् के अध्यक्ष तक पहुंचने नहीं दिया और खुद उनका ज्ञापन प्राप्त किया। इसी प्रकार राधेश कुमार पप्पू ने भी ज्ञापन दिया।
सीमा विस्तार की भूमि न मिलने का पालिका सभासदों ने उठाया मुद्दा
मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् के सभासदों राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मौहम्मद खालिद, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता ने राजस्व परिषद् के अध्यक्ष रजनीश दूबे से मिलकर उनको पालिका में लिपिकों के द्वारा किये जा रहे कथित भ्रष्टाचार और सीमा विस्तार के तहत शामिल ११ गांवों से सरकारी भूमि को पालिका मे हस्तांतरित नहीं किये जाने का मामला उठाते हुए कार्यवाही की मांग की है। सभासदों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में राजस्व परिषद् के अध्यक्ष रजनीश दूबे को अलग अलग ज्ञापन दिये। सभासद राजीव शर्मा और मौहम्मद खालिद ने बताया कि इसमें पालिका में निर्माण कार्यों के टैण्डर में फर्जी एफडीआर लगाने, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका कार्यालयों से गायब होने, वित्तीय अनियमितता बरते जाने के मामले में शिकायत के बावजूद भी कार्यवाही नहीं होने का प्रकरण उठाते हुए इन मामलों में एसआईटी का गठन करते हुए निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है।

 

 

वाटर कूलर की स्थापना कराई
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी, मुजफ्फरनगर में (भारत विकास परिषद विवेक) शाखा द्वारा (डॉ सूरज प्रकाश जयंती के अन्तर्गत)बच्चों के लिए स्वच्छ एवं शीतल जल उपलब्ध कराने हेतु एक वाटर कूलर की स्थापना कराई गई..! जिसके कार्यक्रम चौयरमैन श्रीमती सवि गोयल एवं श्री राम अवतार गोयल जी रहे..। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भा.वि.प. विवेक शाखा के अध्यक्ष- अमित सिंघल जी, सचिव- मनीष सिंघल, कोषाध्यक्ष- राजकुमार रहेजा जी, अचिन कंसल, राजकुमार अग्रवाल, विश्वदीप गोयल, डॉ आर.के. सिंह, अश्विनी मंगल, गिरीश अग्रवाल, शोभित गुप्ता अजय गर्ग,राजीव सिंघल जी, एवं अन्य सदस्य व स्कूल प्रबंधक संजय अग्रवाल तथा उनका समस्त स्टाफ उपस्थित रहा..!

 

वृक्षारोपण एवं वितरण कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद शक्ति, मु०नगर द्वारा वृक्ष रोपण एवम वितरण का कार्य क्रम शाहपुर स्थित राज एकेडमी मे किया गया । जिसके अंतर्गत बच्चो के साथ मिलकर शाखा सदस्यों ने पौधा रोपण किया एवम २८० पोधो का वितरण किया । कार्य क्रम मे मुख्य अतिथि इस अभियान की प्रशंसा करते हुए नवनिर्वाचित सांसद हरेंद्र मलिक जी ने कहा कि विधालय के बच्चों ने लगाए गए पौधों को पललवित करने का संकल्प ले। शाखा अध्यक्ष विशाल शर्मा ने वृक्षों की रक्षा एवम रख रखाव पर जोर देते हुए कहा कि वृक्ष तो लोग लगाते है , उसके लिए सरकार की और से भी प्रयास किये जा रहे है। किंतु अफसोस देख रेख के अभाव मे सुख जाते है, अत आज आवश्यकता है पौधों के संरक्षण की, इसके लिए उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया। कार्य क्रम मे प्रांतीय मीडिया प्रभारी अरविंद गुप्ता , सम्पादक ज्ञानोदय डॉ रुचि शर्मा ,विशिष्ट अतिथि डॉ पी एस राजवंशी , कांति राठी जी, ओंकार सिंह, महामंडलेश्वर श्री संजीव जी रहे विधालय अध्यापक, प्रधानाचार्य आदि सदस्य उपस्थित रहे।

 

गुरू पूर्णिमा उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन
मुजफ्फरनगर। महा मंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज जी के सानिध्य मे दिनांक २३ जुलाई २०२४ दिन मंगलवार को मुजफ्फरनगर मे गुरु पूर्णिमा उत्सव मयूर महल आदर्श कॉलोनी लिंक रोड मुजफ्फर नगर मे होने जा रहा है उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर की अति आवश्यक विशेष बैठक का आयोजन कोल्ड स्टोरेज सिटी सेंटर के सामने मीनाक्षी चौक मुजफ्फर नगर में श्री कमल गोयल जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसका संचालन श्री अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री ने किया सर्व प्रथम प्रार्थना के वाक्य बुलवाकर बैठक प्रारंभ की गई जिसमें अध्यक्ष जी द्वारा सभी का धन्यवाद किया और परिवार के संरक्षक और कार्य क्रम के संयोजक एड. अमर कांत गुप्ता जी ने गुरु पूर्णिमा विषय पर वार्ता की जिसमें सभी ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये और अंत में संयोजक जी ने बताया कि २३ जुलाई २०२४ दिन मंगल वार को गुरु देव के सानिध्य में प्रातः ७रू३० बजे व्यास पूजा और ९रू०० बजे से गुरु देव द्वारा आशीर्वचन का आयोजन रहेगा जिसमें नगर में महिला मण्डल द्वारा चल रहे बाल संस्कार केंद्र के बालक बालिकाओं द्वारा भी अपनी प्रस्तुति रहेगी जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित है बैठक को सफल बनाने में एड अमर कांत गुप्ता , सुरेन्द्र अग्रवाल , गिरीश अग्रवाल , श्याम लाल बंसल , कमल गोयल, अतुल कुमार गर्ग , अजय कुमार गर्ग , लोकेश चन्द्र , रामवीर सिंह,अजय गोयल ,एड आर के मलिक , एड आलोक गर्ग , सुलेख गुप्ता , प्रमोद सिंघल,सुनील शर्मा , दिवाकर विक्रम सिंह सोलंकी , अमित गर्ग , अनुज शर्मा , मुस्कान शर्मा , उमा शर्मा आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

 

यातायात हुआ बाधित, क्रेन से हटवाकर कराया सुचारू
मुजफ्फरनगर। थाना छपार क्षेत्र में हाइवे स्थित भारत मैडिकल कालेज के समीप पेड टूटकर हाईवे पर गिर गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पेड गिरने से यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर मदद के लिए पहुंची सीएएसएफ रोड सेफ्टी आपाता सहायता टीम ने जेसीबी बुलाकर पेड को वहां से हटवाया तथा यातायात को सुचारू कराया। यातायात सुचारू होने के बाद नागरिकों ने राहत की सास ली।

 

स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर टकराई , महिला समेत २ घायल
मुजफ्फरनगर। तड़के करीब ५ बजे रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव कैलाशनगर में एक स्विफ्ट डिजाइर गाडी अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकरा गई,जिसमे कार स्वार २ लोग घायल हो गये,मोके पर पहुँची पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा पास के हॉस्पिटल मे उपचार के लिए भर्ती कराया।कार स्वार बुढ़ाना से मीरापुर की ओर जा रहे थे। कार मे सावर इसरार पुत्र मगते निवासी गांव खेड़ी सराय , थाना मीरापुर व एक महिला पत्नी आबिद अली निवासी गांव खेड़ी सराय थाना मीरापुर बताया गया हे, सोनू एम्बुलेंस सर्विस के द्वारा निकटतम हॉस्पिटल एनएच ५८ स्थित ह्यह्ल फ्रांसिस हॉस्पिटल पर प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करा दिया।।

 

गन्दा पानी खेतो में भरने से फसलें हो रही बर्बादMuzaffarnagar News
मोरना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अतिक्रमण के कारण भोकरहेड़ी के अनेक तालाब समाप्त हो गये हैं।तो कुछ लगातार संकुचित हो रहे हैं।जिससे आबादी का पानी एक समस्या बन गया है। एक बड़े तालाब के चोक होने व ऑवर फ्लो हो जाने के कारण अब तालाब का पानी खेतों में फैल गया है। जिससे किसानों की फसलें गन्दे पानी मे डूब कर नष्ट हो रही हैं। पीड़ित किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। नगर पंचायत भोकरहेड़ी के उत्तर में मोरना मार्ग पर स्थित ठोकर वाले तालाब का पानी आस पास के खेतों में भर गया है। सोमवार को पीड़ित किसान मौ.सरफराज, आमिर,मनोज शर्मा ,बाबू इदरीसी ,देवेंद्र कुमार,अनंगपाल एजाज, आदित्यवीर आदि ने बताया कि खेतों के पास स्थित तालाब पूर्ण रूप से कीचड़ से भर गया है। जिस कारण अब तालाब का पानी उनके खेतों में भर गया है। तालाब का गंदा पानी उनकी फसलों को नष्ट कर रहा है। उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान देवेंद्र कुमार ने बताया कि बड़ी लागत लगाकर गन्ने की फसल को उगाया था।तालाब के पानी मे डूबकर फसल बर्बाद हो गयी है। तहसील जानसठ पर अनेकों बार वह शिकायत कर चुके हैं।कृषि कार्ड के माध्यम से लिया गया कर्ज वह कैसे अदा पर पायेंगे यह बड़ी चिंता बन गयी है। पीड़ित किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार रंजन ने बताया कि दूसरे गांव के तालाब में जाने वाले पानी को बंद कर दिया गया है। एसडीएम जानसठ से बात कर किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

 

लाइफ जैकेट प्रदान की
भोपा। भोपा गंग नहर पुल पर बीती हुई घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों व कांवड यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से धर्मगुरु द्वारा भोपा के प्रसिद्ध गोताखोरों को लाइफ जैकेट प्रदान की गयी है। भोपा गंग नहर पुल के पास निवास करने वाले प्रसिद्ध गोताखोर भाइयो राजीव व मिन्टू वाल्मीकि ने अनेक बार नहर में डूब रहे व्यक्तियों की जान बचाने के प्रयास में अपनी जान को जोखिम में डालकर अनेको की जान बचाई है। आगामी कांवड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुवे बिहारगढ़ स्थित खुशहालिया चिल्लागाह के सज्जाद नशीं सूफी हजरत मौ.जव्वाद मियाँ ने मुहर्रम माह की आठवीं तिथि को दोनो युवको को लाइफ जैकेट प्रदान की है। सूफी मौ.जव्वाद ने बताया कि हौसलामंद युवको को लाइफ जैकेट देने के अलावा पुल पर ट्यूब व रस्से की व्यवस्था भी की जायेगी।

 

श्री शांतिनाथ विधान का धर्मनगरी खतौली में हुआ भक्तिमय आयोजनMuzaffarnagar News
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) धर्म नगरी खतौली के गली घंटाघर स्थित नया जैन मंदिर में भक्ति भावना के साथ सुश्रावकों ने शांति विधान का आयोजन किया। कार्यक्रम संयोजन डॉ० आशा जैन ने किया। कार्यक्रम का मनोहारी संकलन विपिन अरिहंत तथा विवेक प्रवक्ता ने किया। प्रातः काल में बड़ी संख्या में स्त्री, पुरुष तथा बच्चे पीत तथा केसरिया वेशभूषा में एकत्रित थे। सभी ने भक्ति भाव के साथ वीतरागी प्रभु का अभिषेक तथा भक्ति की। विधान के मांगलिक अरघ पवित्र मंत्रोच्चार के साथ समर्पित किये गये। भगवान शांतिनाथ की पूजा अर्चना की गई। भक्तगण प्रभु भक्ति में भाव विभोर थे। वातावरण धर्ममय था।
इस मांगलिक अवसर पर मुकेश जैन एडवोकेट ने बताया शांतिनाथ भगवान जैन धर्म के १६वें तीर्थंकर हैं। शांतिनाथ भगवान की धर्म आराधना हमारे जीवन में शांति लाती है। धार्मिक विधान में भाग लेना असीम पुण्यकारी होता है इस विधान में भाग लेने से शुभ कर्म का उदय होता है। हमे सदैव प्रभु भक्ति के लिए समर्पित रहना चाहिए। धर्म का मार्ग मानव का आत्मिक कल्याण करता है जीवन में समता भाव धारण करें। हृदय में परोपकार तथा मानव हित की भावना धारण करें। भक्ति भजन किये गये। जिनेंद्र भगवान की मंगल आरती की गई । शांति पाठ तथा शांतिनाथ चालीसा का आयोजन हुआ। धार्मिक विधान से सर्वत्र मंगल कामना की गई। इस पावन अवसर पर लाला आसाराम जैन का स्मरण करते भावांजलि दी गई तथा सादर नमन किया गया। आज के आयोजन में मुकेश जैन एडवोकेट, डॉ० आशा जैन, अंचित, साक्षी, पुलकित, विपिन अरिहंत, सुरेंद्र घड़ी, संदीप, सोनू एल.एम.जैन, सुनील तिगाई, श्रीपाल सराफ, मनोज सराफ, प्रमोद बर्तन, राकेश, मुकेश, महलका, राजीव बैंक वाले, नीरज बंटी, नरेश, पतेन्द्र औषधि, जयभगवान, अविरल, वैभव औषधि, सतीश तिगाई, अशोक तिगाई, अकलंक,रजत, मुकुल पारुल, राहुल,सत्येंद्र भैंसी, सुनीता, रुचि, रीतु, निधि, वंदना, अनीता, दीक्षा, मंजू, नैना, सुषमा शान्ति,रीमा, राजबाला, श्यामलता, लवी, दिनेश, अजय गारमेंट्स, सतपाल, प्रियंका, प्रवीन किराना, प्रज्ञा, सोनी सोनिया, प्रदीप, बबलू, पिंकी अंजलि, मेघा, शक्ति सहित समाज के लोग रहे।

 

चोरों ने मचाया आतंक, आधा दर्जन दुकानों के शटर उखाड़कर चोरी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बेखौफ बदमाशों ने शहर कोतवाली से कुछ दूरी पर स्थित दाल मंडी में सारे सुरक्षा उपायों को धता बताते हुए देर रात जमकर आतंक मचाया और आधा दर्जन दुकानों में शटर उखाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
चोरों ने दाल मंडी में वैष्णो कंफेक्शनरी, मदन व सतीश बिस्कुट वालों के साथ ही कई अन्य दुकानों के शटर उखाड़कर हजारों रुपए की नकदी व सामान चोरी कर लिया है। आज सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उन्हें दुकानों के ताले टूटे व शटर उखडे हुए मिले, जिससे हड़कंप मच गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दुकानदार वहां पर एकत्रित हो गए और पुलिस के प्रति रोष जताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

 

अधिवक्ता के निधन से छाया शोक
मुजफ्फरनगर। अधिवक्ता के निधन की खबर से जिला बार संघ एवं सिविल बार एसोसिएशन से जुडे अधिवक्ताओं मे शोक छा गया। अधिवक्ताओं ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। जिला बार संघ से जुडे वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेन्द्र शर्मा का बीती रात निधन हो गया। इस दुखद खबर से अधिवक्ता समाज मे शोक छा गया जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रिजेंद्र सिंह मलिक तथा महासचिव सतेन्द्र कुमार सहित दोनो संगठनो से जुडे अधिवक्ताओं एवं शहर के गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

 

करंट से युवक की मौत
चरथावल। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव कुटेसरा निवासी युवक आज सुबह अपने घर पर कुटटी मशीन से पशओ के लिए चारा काट रहा था कि इसी बीच करंट लगने से उक्त युवक की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। रोआराट व शोर-शराबे की आवाज सुनकर पडौसियों सहित कई ग्रामीण मौके पर इकटठा हो गए।
दोपहर बाद गमगीन माहौल मे युवक का अंतिम संस्कार किया गया।

भाकियू शहर अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भाकियू शहर अध्यक्ष शाहिद आलम ने कलैक्ट्रेट का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष डा.रजनीश दूबे आई.ए.एस.से मिलकर उन्हे एक ज्ञापन सौंपा।
भाकियू शहर अध्यक्ष शाहिद आलम ने उ.प्र.राजस्व परिषद के अध्यक्ष डा.रजनीश दूबे को सौपे गए ज्ञापन मे नगर पालिका परिषद मु.नगर द्वारा संचालित सफाई व्यवस्था हेतु संचालित एम12सी कम्पनी व पालिका की कार्यवाही पर असंतोष व्यक्त किया है।
ज्ञापन मे अवगत कराया कि नगरपालिका मे कार्य कर रही एम12सी कम्पनी द्वारा निरंतर गुमराह कर शहर मे कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते नियम के विपरीत एकत्रित कूडे मे आग लगाकर कूडे का निस्तारण कर एन.जी.टी. के नियमो का उल्लंघन करना है। व अधिकारियों को गुमराह कर लगातार बिल पास करा रहे हैं, जबकि अग्रीमेंट के अनुसार कम्पनी द्वारा नगर के सभी वार्डो मे कार्य करने के बलदे प्रत्येक घ्र से यूजर चार्ज लिया जाता है। बदले मे कम्प्यूटराईज्ड रसीद दी जाती है। व जो कूडा घरो मे व्यसायिक प्रतिष्ठान से लिया जाता है। उसका पंजीकृत धर्म कांटे पर वजन कर उसकी रसीद द्वारा बनाये गए बिल को नगर पालिका मे जमा किया जाता है। तब नगर पालिका उस बिल का भुगतान कम्पनी को करती है। तथा उपभोक्ताओ से जो यूजर चार्ज लिया जाता है उसको नगर पालिका कम्पनी के संयुक्त बैंक खाते मे जमा कराया। भाकियू नेता शाहिद आलम ने इस मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन सौपने वालो मे मौहब्बत अली, खलील, नौशाद त्यागी, अहसान अली आदि मौजूद रहे।

भजन संध्या का एकादशी पर होगा पाठ
मुजफ्फरनगर। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि एकादशी पर गीता पाठ व भजन संध्या का भव्य आयोजन दिनांक १७ जुलाई दिन बुधवार को साय ७ः३० से ८ः३० बजे तक’भागवत वक्ता पंडित कृष्णा नन्द जी के सौजन्य से प्राचीन शिव मन्दिर रेलवे स्टेशन के सामने गली मे मुज्जफर नगर में आयोजित किया जायेगा।

 

दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पूर्ण सूचना देने पर गुड़ सेमेरिटन( नेक आदमी )को पुरस्कार दिया जाएगा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार अच्छे व्यक्ति को पुरस्कार देने की योजना चलाई गई है जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को त्वरित चिकित्सा उपचार प्रदान किए जाने हेतु आम जनमानस में जागरूकता लाने के उद्देश्य से किया गया है, जिससे आम नागरिक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रेरित हो सके तथा सड़क दुर्घटना में मरने वाले व्यक्तियों की संख्या में अपेक्षित कमी लाई जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर सिंह जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचने में आम जनमानस की अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भी अहम भूमिका होती है इसके दृष्टिगत आम जनमानस के साथ-साथ पुलिस कर्मियों को भी गुड सेमेरिटन हेतु प्रोत्साहित किया जाना चाहिए जिससे ऐसे आदमी को पुरस्कृत किया जा सके ,उन्होंने बताया कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दुर्घटना में घायल व्यक्ति की यदि बड़ी शल्य क्रिया, कम से कम तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती होना,दिमागी चोट , स्पाइनल कॉर्ड की चोट व घायल व्यक्ति की मृत्यु इनमें से किसी भी एक अर्हता पूरी होने पर अस्पताल में पहुंचने वाले व्यक्ति को गुड सेमेरिटन(नेक आदमी) के रूप में पुरस्कृत किया जा सकता है। उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन को बचाना सबसे पुण्य का काम है इसलिए कहीं भी कोई दुर्घटना हो तो ऐसे व्यक्ति को शीघ्र से शीघ्र उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने में आम नागरिक अधिक से अधिक सहयोग करें तथा जो भी आम नागरिक या पुलिसकर्मी इस अवार्ड की अर्हताओ को पूर्ण करेंगे उन्हें सरकार द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।

 

निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में मौजूद समस्त शाखाओं द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित शाखा प्रभारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय में मौजूद समस्त शाखाओं द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। पुलिस कार्यालय स्थित आगुन्तक कक्ष में प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी की गई। तदोपरान्त प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आई.जी.आर.एस. कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पेशी कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं देहात, रिकॉर्ड रुम, पत्रावली शाखा, डीसीआरबी शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, रिट सेल, मानवाधिकार शाखा, पासपोर्ट शाखा, साइबर हेल्प सेन्टर, स्थानीय अभिसूचना इकाई कार्यालय आदि शाखाओं के अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा सभी शाखा प्रभारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करने, कार्यालय रिकॉर्ड को दुरस्त रखने तथा समस्त सूचनाओं को समय से प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

बच्चों की बढ़ते मोटापे, रुकी लम्बाई के लिए अनदेखी न करेंः वेदप्रकाश 
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वेदप्रकाश डायरेक्टर इंटरनेशनल शितो रियू कराटे एकेडमी ऑफ इंडिया ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आजकल छोटे बच्चे फास्ट फूड्स व बिना शारीरिक श्रम वाली दिनचर्या के कारण सुस्त होते जा रहे हैं ऐसे परिवेश में बच्चों को शारीरिक व्यायाम के लिए किसी भी खेल स्पोर्ट्स एक्टिविटी में प्रतिभाग अवश्य कराएं ताकि उसका सही प्रकार से शारीरिक विकास हो सके वैसे मार्शल आर्ट्स शरीर को चुस्त-दुरुस्त करने व आत्मरक्षा के लिए अचूक हथियार है, जिसके व्यायाम से बच्चे वह युवक-युवतियों का शारीरिक बौद्धिक एवं आंतरिक विकास होता है शरीर लचीला में फुर्तीला बनता है आत्मबल बढ़ता है तथा अनुशासन सहनशीलता व लंबाई में वृद्धि होती है। अतः अपने बच्चों के बढ़ते हुए मोटापे वह रुकी हुई लंबाई को अनदेखा न करें।

 

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =