समाचार (Muzaffarnagar News)
श्रद्धालुओं की डीसीएम पलटी, दर्जन भर से अधिक घायल

रतनपुरी। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नेशनल हाईवे ५८ थाना रतनपुरी क्षेत्र में आगरा से हरिद्वार कावड़ लेने जाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक डीसीएम अचानक टायर फटने से हाईवे पर ही पलट गई जिसके चलते डीसीएम में सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। उधर हादसे के बाद हाईवे पर देखते ही देखते अन्य वाहनों का जमावड़ा लग और हाईवे पर भीषण जाम की स्थिति बन गई किसी ने सड़क हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस यूपी ११२ डायल ,सहित पुलिस के आलाधिकारियों को भी मामले की सूचना दे दी। जहां सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, हाईवे एंबुलेंस यूपी ११२ डायल सहित सीओ खतौली रामाशीष यादव भारी फोर्स एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू अभियान चला कर सभी घायलों को आनंन फानन में खतौली सीएससी सहित अन्य अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया है बताया जा रहा है कि डीसीएम में २० श्रद्धालु सवार थे जिनमें दर्जन भर से अधिक श्रद्धालुओं को चोटे आई हैं सभी श्रद्धालु आगरा से हरिद्वार कावड़ लेने जा रहे थे पुलिस ने जहां सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है तो वहीं हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर जाम खुलवा हाईवे सुचारू कराया है। नेशनल हाईवे पर हुए हादसे के बाद मोके पर थाना खतौली ,रतनपुरी,पुलिस सहित ट्रेफिक पुलिस,हाइवे एम्बुलेंस,१०८ एम्बुलेंस,सहित कई प्राइवेट एम्बुलेंस जिनमे मेट्रो एम्बुलेंस,विश्कर्मा एम्बुलेंस,सोनू एम्बुलेंस सर्विस,फायर ब्रिगेड, तहसीलदार सहित तमाम स्थानीय पुलिस एंव प्रशासनिक अफसर मोके पर पहुंचे थे। गौरतलब है की इन दिनों कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है और बड़ी संख्या में शिव भक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे हैं कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जगह-जगह पुलिस प्रशासन के द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पर्याप्त मात्रा में हर चौराहे पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है, जिससे की कावड़ यात्रा सकुशल संपन्न हो सके लेकिन कहीं ना कहीं तेज रफ्तार भी हादसों का कारण बन रही है।। थाना रतनपुरी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे ५८ सठेडी के पास की घटना।
स्कूली बच्चों के साथ किया पौधारोपण
स्कूली बच्चों ने भी हंसी-खुशी पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पौधारोपण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग थाना प्रभारी ने स्कूली बच्चों को चॉकलेट की वितरण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत भर के साथी उत्तर प्रदेश और जनपद मुजफ्फरनगर में भी आज ष्एक पेड़ मां के नामष् वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जहां एक तरफ जनपद भर में जनप्रतिनिधि आम और खास लोग वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर एक पेड़ मां के नाम लग रहे हैं तो वहीं जनपद मुजफ्फरनगर के थाना खालापार प्रांगण में भी आज थाना प्रभारी महावीर सिंह ने स्कूली बच्चों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम किया है। यहां थाना खालापार प्रांगण में एक पेड़ मॉं के नाम वृक्षारोपण जन अभियान २०२४ के तहत महावीर सिंह चौहान के द्वारा नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों के साथ वृक्षारोपण किया गया । यहां आये स्कूली बच्चों ने भी पुलिस कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तो वही स्कूली बच्चों द्वारा थाना प्रभारी को वृक्ष भी उपहार मे दिया गया अंत में थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान द्वारा सभी नन्हे मुन्ने बच्चों को उपहार स्वरूप चॉकलेट वितरण की गई जिसे पाकर नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों के चेहरे खुल उठे और उन्होंने थाना प्रभारी महावीर सिंह आभार जताया। शहर के थाना खालापार का है पूरा मामला।।
एक पेड़ लगाया मां के नाम लगाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)/चरथावल । भारत भर के साथ ही प्रदेश और जनपद मुजफ्फरनगर में भी आज बड़ी संख्या में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है इसी के तहत आज भारतीय किसान यूनियन नेता विकास शर्मा ने भी साथियों सहित अपनी माता जी के नाम एक पेड़ लगाया है। यहां गांव रोनी हरजीपुर में विकास शर्मा द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम के तहत एक पेड़ लगाते हुए क्षेत्र के किसानो सहित सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया की एक पेड़ जरूर लगाए। इस मौके पर बृजपाल राणा, ग्राम प्रधान विनोद फौजी, दीपक शर्मा, मुकेश राणा, विशाल राणा, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।।
सांसद को जैन तीर्थ गिरनार के मुद्दे परदिया मांग पत्र

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गौरतलब है कि जैन एकता मंच,राष्ट्रीय द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार २० जुलाई २०२४ को अपने अपने क्षेत्रीय सांसद को गिरनार जैन तीर्थ पर हो रहे अन्याय के विरुद्ध मांग पत्र दिये जाने का कार्यक्रम तय था जिसके तहत जैन समाज का प्रतिनिधि मंडल आज प्रातः बिजनोर सांसद चंदन चौहान के आवास पर पहुंचा व मांग पत्र इस आशय के साथ दिया कि वह जैन समाज की आवाज सरकार तक अवशय पहुंचाएंगे तथा सरकार गिरनार तीर्थ पर कोर्ट द्वारा दिये गये आदेशो को बहाल करने के साथ ही वहां के प्रशासन के तानाशाही रवैये के संज्ञान लेते हुए वहां शांतिपूर्ण व्यवस्था बहाल कराएगी
जैन एकता मंच युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन ने कहा कि जैन तीर्थ सम्मेदशिखर जी पर सरकार द्वारा लिये गये तानाशाही निर्णयों से उत्पन्न आंदोलन अभी पूरी तरह शांत भी नही हुआ था कि २२ वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान की मोक्ष स्थली गुजरात के जूनागढ़ स्थित गिरनार तीर्थ पर मौजूद असामाजिक तत्वों द्वारा जैन श्रद्धालुओं पर हमले तेज हो गये है व बार बार हमले की घटनाओं से जानबूझकर सरकार व प्रशासन भी लगातार अनभिज्ञ बना हुआ है, जैन समाज मे सरकार की इस ओर अनदेखी व प्रशासनिक तानाशाही से अत्याधिक नाराजगी और आक्रोश बना हुआ गौरव जैन ने यह भी कहा कि जैन समाज के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय व उत्पीड़न अब बर्दाश्त नही किया जायेगा
विश्व श्रमण संस्कृति श्री संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप जैन ने बताया कि वह एक प्रतिनिधिमंडल के साथ हाल ही में नेमिनाथ भगवान के निर्वाण दिवस पर गिरनार तीर्थ की पांचवी टोंक पर निर्वाण लड्डू चढ़ाने के उद्देश्य से गिरनार यात्रा पर गये थे जहां कुछ असामाजिक तत्व लगातार भय का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे थे व प्रशासन का रवैया भी जैनो की ओर से काफी निराशाजनक था यह कार्यक्रम इसीलिए आवश्यक हैं ताकि जैन समाज को आस्थानुसार पूजा अर्चना का अधिकार मिल सके
जैन एकता मंच,राष्ट्रीय(रजि.) के प्रतिनिधि मंडल ने सामूहिक रूप से कहा कि समाज में व्याप्त नाराजगी व लगातार हो रहे अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद करने की ओर २० जुलाई २०२४ का मांग पत्र देने का कार्यक्रम अभी शुरुआत है गिरनार पर अधिकार व न्याय के लिये इस आंदोलन को कितना भी बड़ा करना पड़े लोकतांत्रिक तरीके से किया जायेगा ताकि जैन धर्मावलंबियों को न्याय मिले व गिरनार तीर्थ पर जैन धर्मध्तीर्थ व सन्त के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके
मांग पत्र देने वालो में मुख्य रूप से जैन एकता मंच युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन,विश्व श्रमण संस्कृति श्री संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप जैन,अमित जैन एडवोकेट,सुनील जैनश्टीकरीश्,अजय जैन,अश्वनी जैन,आशीष जैन,नितिन जैन जोले वाले,नितिन जैनश्मोंटूश्,विक्की जैन आदि लोग मौजूद रहे।
चार शातिरों को मुठभेड में दबोचा

रामराज।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना रामराज एवं थाना फुगाना पुलिस टीम द्वारा बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान ०१ अभियुक्त घायल सहित कुल ०४ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया। हाइवे पर निर्माणाधीन पुल से लोहे के सरिया व पाईप/प्लेट चोरी के ०२ अभियोगों का सफल अनावरण किया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किए गए सरिया, पाईप/प्लेट, ०१ पिकअप गाड़ी तथा अवैध शस्त्र बरामद किया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जानसठ श्री राम आशीष यादव के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रामराज दीपक चौधरी के कुशल नेतृत्व में थाना रामराज एवं थाना फुगाना पुलिस टीम की जमालपुर नहरपुल के पास से बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०१ अभियुक्त घायल सहित कुल ०४ अभियुक्तगण को गिरफ्तार करते हुए हाइवे पर निर्माणाधीन पुल से लोहे के सरिया, पाईप/प्लेट चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया । घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किए गए सरिया, पाईप ध् प्लेट, ०१ पिकअप गाड़ी तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रामराज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक ०४ जुलाई एवं दिनांक १८ जुलाई को अज्ञात द्वारा थाना रामराज क्षेत्रान्तर्गत हाइवे पर निर्माणाधीन पुल से लोहे के सरिया, पाईप ध् प्लेट चोरी करने की घटना कारित की गयी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना रामराज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए थे । उच्चाधिकारीगण द्वारा उक्त घटनाओं के सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी । थाना रामराज तथा थाना फुगाना पुलिस टीम द्वारा नहर पटरी टिकोला पर चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम टिकौला के पास निर्माणाधीन हाइवे से जो सामान चोरी हुआ था वो बदमाश आज उस चोरी के सामान को बेचने के लिए सफेद रंग की पिकअप गाड़ी से देवल की तरफ से आ रहे हैं जो मेरठ की तरफ जायेंगे, यदि जल्दी की जाये तो पकङे जा सकते हैं। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा जमालपुर नहर पुल पर पहुंचकर सघनता से आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरु कर दी । कुछ समय पश्चात देवल की तरफ से एक गाडी आती हुई दिखाई दी । जिसे पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी डालकर चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया परन्तु पुलिस टीम को देखकर अचानक से गाड़ी रुकी तथा गाड़ी कुछ व्यक्ति गाडी में से उतर कर कच्चे रास्ते की तरफ भागकर खड़ी झाड़ियो मे घुस गये। इस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों का पीछा करते हुए रुकने के लिए कहा गया । पुलिस टीम को नजदीक आते देख झाडी में छुपे बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया जिससे पुलिस टीम बाल बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा लगातार पुलिस टीम पर फायरिंग करते रहे । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिससे ०१ बदमाश घायल हो गया तथा ०३ बदमाश जंगल की तरफ भाग गए जिन्हें कॉम्बिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण चौना उर्फ सलीम पुत्र शरीफ निवासी निराना थाना सिखेड़ा मुजफ्फरनगर (घायल), नाजिम पुत्र इस्लाम निवासी सिखेड़ा थाना सिखेड़ा, राशिद पुत्र अहसान नि० सिखेड़ा थाना सिखेड़ा, साहिल उर्फ भूरिया पुत्र यूनुस नि० सिखेड़ा थाना सिखेड़ा मुजफ्फरनगर । जिसके कब्जे से १९ सैटरिंग प्लेट, ५० यूजेक, ५० बेस जेक, १२० कपलोक छोटे बडे, ०५ कुन्तल सरिय कुल ४७२० रुपये, ०१ पिकआप गाड़ी (घटना में प्रयुक्त) ०४ तमंचे मय ०४ जिंदा व ०२ खोखा कारतूस । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपक चौधरी, उ०नि० सतपाल सिंह, उ.नि. आदित्य भाटी, अभिषेक गुप्ता, शैलेंद्र कुमार, है. का. सतपाल, खेमराज खेमराज सिंह, का. संदीप कुमार, नरेंद्र कुमार,, है. कां रिंकू, का. गौरव कुमार, योगेंद्र कुमार, सुधीर कुमार थाना रामराज शामिल रहे।
एक पेड़ मॉं के नाम सूत्र वाक्य पर पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश
पौधों के लगाना ही उदे्दश्य नही होना चाहिए बल्कि हम लगाये गये पौधों का संरक्षण भी करेंः अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वृक्षारोपण महाअभियान २०२४ के अन्तर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में मंत्री विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी उत्तर प्रदेश अनिल कुमार ने इस महाअभियान में अपनी सहभागिता करते हुए ग्राम तुगलकपुर एवं गगं नहर पटरी चितौड़ा में बरगद एवं पीपल के पौधे का (एक पेड मॉं के नाम) सूत्र वाक्य पर पौधारोपण कर अपना योगदान दिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज पूरे प्रदेश में ३६ करोड ५० लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है। जनपद मुजफ्फरनगर में विभिन्न स्थानों पर ३२ लाख ७० हजार से अधिक पौधे लगाये जा रहे है। उन्होने कहा कि यह जरूरी है कि हम लगाये गये पौधों का संरक्षण करें, इन वृक्षों का अपने बच्चों की तरह पालन, पोषण करे तभी ये पल्लवित और पुष्पित हो सकते हैं। इस महाअभियान से जन-जन को जोड़ना होगा। सभी को इस महाअभियान में अपनी भागीदारी निभानी होगी। उन्होने कहा कि पेड लगाना ही उदेदश्य नही होना चाहिए इसे बचाना भी है। हम व्यक्तिगत रूप से इसकी जिम्मेदारी निभानी पडेगी। सभी यह संकल्प ले कि पेड अवश्य लगायेगे। जो पेड आप लगा रहे है उसकी रक्षा करने का संकल्प ले। उन्होने कहा कि पेड लगाये और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डाले और अगले वर्ष पेड लगाते समय पूर्व में लगाये गये पेड की भी फोटो साथ में शेयर करे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मंत्री को तुलसी का पौधा भी भेंट किया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त सहारनपुर हृषिकेश भास्कर यशोद ने आज बेगराजपुर इंडस्ट्रीयल ऐरिया मे वृक्षारोपण करते हुए कहा कि वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम केवल प्रशासनिक अमले का काम नहीं है अपितु इसमें हर व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए तभी इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। उन्होने कहा कि वृक्ष निस्वार्थ और लोगों के सेवा हेतु संकल्पि होकर छाया प्रदान करते हैं इसीलिए हम सब की यह जिम्मेदारी है कि केवल वृक्ष लगायें ही नही, इनको संरक्षित करना भी हमारा उत्तरदायित्व होना चाहिए।
वृहद वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि इस महाअभियान में हम सब योगदान करेंगे, उन्होने कहा कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए वृक्षारोपण करना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर नीम व आम का पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान में अपनी भागीदारी की। उनहोने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद में २५ विभागां द्वारा ५०० से अधिक साईट पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक वानिकी कन्हैया पटेल, जिला अभियान संयोजक अचिंत मित्तल, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, अमित राठी, अजीत राठी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, स्कूली बच्चें एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
निकाय सफाई मजदूर संघ संगठन का मुजफ्फरनगर में हुआ विस्तार
मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ संगठन का मुजफ्फरनगर में हुआ विस्तार बैठक में मोजुद कर्मचारियों की सर्वसम्मति से संगठन का हुआ विस्तार निकाय सफाई मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पद पर पराग वाल्मीकि व महामंत्री पद पर सूरज वाल्मीकि की हुई घोषणा
पराग वाल्मीकि जिला अध्यक्ष व सूरज वाल्मीकि बने महामंत्री निकाय सफाई मजदूर संघ संगठन बनेगा नगर पालिका कर्मचारियों की मजबूत आवाज नगर पालिका कर्मचारियों का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त। नगर पालिका कर्मचारियों के हक की लड़ाई हर स्तर तक लड़ी जाएगी। जिला अध्यक्ष पराग वाल्मीकि व महामंत्री सूरज वाल्मीकि दोनो ने कहा हमारे होते नही होगा अब कर्मचारियों का शोषण मुजफ्फरनगर नगर पालिका पहुचे स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ सगठन के प्रांतीय प्रमुख महामंत्री बिल्लू चौहान ने जिला अध्यक्ष व महामंत्री दोनों की घोषणा
होटल रेस्टोरेंट ढाबो वालों की सही पहचान जारी करने परशासन प्रशासन का किया हृदय से धन्यवाद

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कावड़ यात्रा के मद्देनजर मुस्लिमो द्वारा हिन्दू देवी देवताओं के नाम और हिन्दू प्रतीको के नाम से चलाये जा रहे होटल ढाबो के नामो को सार्वजनिक किये जाने के शासन प्रशासन के आदेशों को जायज बताते हुए कहा कि इन आदेशों से शिव भक्तों की आस्था व उनकी पवित्रता बरकरार रहने की पूरी पूरी संभावना है, कल आनंद भवन शिवमन्दिर मे क्रांतिसेना के २१ वें कावड़ सेवा शिविर की तैयारियो को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित बैठक मे उन्होंने कहा कि सरकार को यह आदेश कावड़ यात्रा हीं नहीं बल्कि इन्हे हमेशा के लिए लागू करने की आवश्यकता है, उन्होंने इन आदेशों की आलोचना करने वालों की निंदा की। इसके लिए योगी सरकार बधाई की पात्र है, क्रांतिसेना नेता मनोज सैनी, डाक्टर योगेंद्र शर्मा, शरद कपूर, आनंदप्रकाश गोयल, लोकेश सैनी, मुकेश त्यागी, देवेंद्र चौहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम चौधरी, अलोक अग्रवाल, अनुज चौधरी, ओमकार पंडित, संजीव वर्मा, गौरव गर्ग, संजय चौधरी, आशीष शर्मा, नरेन्द्र ठाकुर, शैलेन्द्र विश्कर्मा, राजन वर्मा, उज्जवल पंडित,भुवन मिश्रा, आशीष मिश्रा, ललित रुहेला,अमित बॉबी, दाताराम, नीटू पंडित, सोनू कश्यप, आदि उपस्थित रहे।
लखनऊ के लिए समाजवादी पार्टी पद यात्रा रवाना
झंडी दिखाकर मुजफ्फरनगर से कराई शुरुआत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पीडीए नारे को साकार करते हुए देश में लोकसभा चुनाव में देश की तीसरी बड़ी पार्टी व उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनने पर मुजफ्फरनगर के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता आस मोहम्मद के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर से लखनऊ सपा कार्यालय तक पदयात्रा की शुरुआत समाजवादी पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर से समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, सपा नेता साजिद हसन द्वारा झंडी दिखाकर की गई। अपने साथियों के साथ पदयात्रा पर निकले सपा कार्यकर्ता आस मोहम्मद व उनके साथियों को लखनऊ के लिए पदयात्रा प्रारंभ कराते हुए वरिष्ठ सपा नेता चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सोमपाल सिंह भाटी, साजिद हसन ने कहा कि पिछड़े दलित अल्पसंख्यको के भाजपा सरकार में दमन व भेदभाव को रोकने तथा आरक्षण संविधान बचाने के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में लड़ाई जारी रहेगी। भाजपा की जन विरोधी नीतियों को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस पदयात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। पदयात्रा में शामिल समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नजर मोहम्मद व सपा कार्यकर्ता आस मोहम्मद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही पीडीए के सम्मान व अधिकार की लड़ाई प्रमुखता से लड़ रही है इसी का संदेश मुजफ्फरनगर से लखनऊ तक गुजरने वाली पदयात्रा के माध्यम से प्रत्येक जिले में पहुंचाया जाएगा। पदयात्रा प्रारंभ के दौरान समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ इसरार अल्वी, सपा नेता हारून सिद्दीकी,अहमद अली रिजवी, वसीम अहमद, जावेद हसन, मोहम्मद सलमान, जियाउल चौधरी, नसीम अहमद, गुलफाम अहमद, मुंतशिर अहमद, शफकत अली, परवेज अली, जावेद अली, दिलशाद अहमद, शमशेर अली, समीर अहमद, नूर हसन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवम यूनानी अधिकारी मुजफ्फरनगर डा इसमपाल के निर्देशन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पटेल नगर में बुजुर्गो के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया।।शिविर का शुभारंभ श्रीमति सीमा जैन जी (सभासद)ने भगवान धन्वंतरि की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित करके किया।शिविर में लगभग १८० मरीजों का परीक्षण किया गया व उपचार दिया गया।आए मरीजों को चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं व आयुष विभाग की योजनाओं के बारे में बताया गया।।शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० रिम्पल चौधरी ,वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा० अरविंद कुमार,यूनानी चिकित्साधिकारी डा० अर्जुन सिंह,महिला चिकित्साधिकारी डा० अंजलि ने अपनी सेवाए दी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष ) श्री मोहम्मद अय्यूब ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संक्रिय भागीदारी निभाई।शिविर में योगाचार्य श्री अनुज त्यागी,सहायक श्री वरुण कुमार,योग प्रशिक्षिका श्रीमती पूनम वर्मा ने शिविर में आए रोगियों को योग कराकर अपनी भागीदारी की।
एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा ने एक पेड़ मां के नाम पर पेड़ लगाएं
मुजफ्फरनगर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एक दिन में प्रदेश में ३६.५० करोड़ पौधरोपण महाअभियान का शुभारंभ किया हैं उनके निर्देश पर आज एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा व पी.टी.ओ इरशाद अली ने ग्राम मधेड़ा नया गाँव पहुंचकर श्एक पेड़ मां के नामश् पर पेड़ लगाएं साथ ही उन्होंने कहा पेड़ लगाना एक सरल लेकिन शक्तिशाली कार्य है जिसका हमारे पर्यावरण पर गहरा प्रभाव पड़ता है। पेड़ हमें स्वच्छ हवा, जल संरक्षण, और वन्य जीवन का समर्थन प्रदान करते हैं। ये जलवायु परिवर्तन से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि ये कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके ऑक्सीजन छोड़ते हैं। पेड़ लगाकर हम न केवल अपने परिवार व समाज का सम्मान कर रहे हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य भी सुनिश्चित कर रहे हैं। सुशील मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को महज अपनी लोग ड्यूटी न समझ कर इसे एक सामाजिक दायित्व व जिम्मेवारी भी समझें,इसके साथ-साथ लोगो को पर्यावरण संरक्षण की समय समय पर शपथ भी दिलाई जानी चाहिए,जिसका लोगों के मानसिक पटल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता रहें।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का महत्व गुरुवाणी, वेद और गीता में भी है, जो कि यह संदेश देता है कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए अपना हरसंभव सहयोग देना होगा साथ ही उन्होंने लोगों से एक पेड़ मां के नाम से लगाने की अपील भी की।
टॉप टेन शातिर को दबोचा
मुजफ्फरनगर। हरसौली चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह व उनकी टीम ने ग्राम रजवाहे की पुलिया से बरवाला से टोप टैन व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त इरफान उर्फ फानू पुत्र रोजूदीन निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर को एक अदद तमंचा मय ३१५ बोर व २ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर नाजायज बरामद के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।पुलिस की माने तो पकड़ा गया अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में एक दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हैं।
यूपी कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कानपुर में किया पौधारोपण
लखनऊ/कानपुर नगर। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाभियान एक पेड़ मां के नाम जन अभियान २०२४ के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार कानपुर नगर के प्रभारी मंत्री के रूप में इस कार्यक्रम में भाग लिया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस अवसर पर पौधारोपण करते हुए कहा, ष्पर्यावरण संरक्षण हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण का संतुलन बना रहता है, बल्कि इससे हमारे जीवन में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।ष् उन्होंने सभी नागरिकों से इस महाभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन, स्कूली बच्चे, और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भी भाग लिया और पौधारोपण किया। इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने लोगों को वृक्षों के महत्व के बारे में जागरूक किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। एक पेड़ मां के नाम जन अभियान २०२४ का उद्देश्य अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके पर्यावरण को हरा-भरा बनाना और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के अभियान से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और भविष्य में पर्यावरणीय संकटों से निपटने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी, देवेंद्र सिंह भोला,क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, विधायक नीलिमा कटीयार, सरोज पुरील, महापौर प्रमिला पांडे, भाजपा जिलाअध्यक्ष दीपक पांडे, शिवराम,जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, विधान परिषद सदस्य सलिल बिश्नोई व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण और कार्यकर्ता मौजूद रहें।कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी के आह्वाहन पर आज पूरे प्रदेश में पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाव अभियान चल रहा है।
पालिका चेयरमैन ने नेहरू वाटिका में किया पौधारोपण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कंपनी बाग में मोदी के दिशा निर्देश पर मां के नाम एक पेड़ कार्यक्रम के चलते नेहरू वाटिका में वृक्षारोपण किया जिसमे साथ में पालिका चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, नगर पालिका सभासदगण, नगर पालिका ई०ओ०, नगर पालिका अधिकारीगण, प्रदीप शर्मा जी व अन्य लोग उपस्थित रहे
पेड़ लगाओ -पेड़ बचाओ जन अभियान के तहत वृक्षारोपण किया
बघरा। विकास क्षेत्र बघरा के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रकृतिः रक्षति रक्षिता पेड़ लगाओ -पेड़ बचाओ जन अभियान २०२४ के अंतर्गत विरासत वृक्ष वाटिका, मित्र वन, एक पेड़ मां के नाम समर्पित, वेट लैंड संरक्षण वन, अंतर्गत पेड़ लगाने का कार्यक्रम संचालित किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत ग विकास क्षेत्र बघरा के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार डबराल के दिशा निर्देशन एवं नेतृत्व मे ।।प्रकृतिः रक्षति रक्षिता।।’ पेड़ लगाओ -पेड़ बचाओ जन अभियान २०२४ के अंतर्गत विरासत वृक्ष वाटिका, मित्र वन, एक पेड़ मां के नाम समर्पित, वेट लैंड संरक्षण वन, अंतर्गत पेड़ लगाने का कार्यक्रम संचालित किया गया है,जिसके क्रम में विकास क्षेत्र बघरा के उच्च प्राथमिक तितावी, प्राथमिक विद्यालय तितावी नंबर -१, कम्पोजिट विद्यालय लडवा, कम्पोजिट विद्यालय अमीरनगर प्राथमिक विद्यालय धनसनी सहित विकास क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों में लक्ष्य आधारित अर्जुन, कंजी, जामुन, अमरूद,नीम आदि के पौधों को उपरोक्त महा अभियान के अंतर्गत रोपित किया गया है। महाअभियान में विकास खंड के शिक्षकों का प्रयास प्रशंसनीय रहा। आज के महा अभियान को सफल बनाने में बीआरसी कार्यालय से अजय कुमार लिपिक, दीपक कुमार लेखाकार, अजय कुमार सहायक, वसीम अहमद कंप्यूटर ऑपरेटर, नीरज कुमार डीसी, नरेंद्र कुमार सहायक का विशेष सहयोग रहा।
वृक्षारोपण का वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज में कार्य किया
मुजफ्फरनगर। वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्य किया गया जिसमें करी पत्ता ,तुलसा ,हरसिंगार के वृक्ष लगाए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों को बताया कि वृक्ष हमारी पृथ्वी एवं पर्यावरण के लिए कितने अनिवार्य हैं इसीलिए हमें पृथ्वी के बढ़ते हुए तापमान को नियंत्रित करने के लिए वृक्ष लगाने चाहिए तथा सभी को यह शपथ लेनी है कि प्रत्येक व्यक्ति एक वृक्ष जरुर लगाएं एवं पर्यावरण को बचाने में सहयोग दें। वृक्षारोपण के कार्यक्रम में श्रीमती सीमा शर्मा ,श्रीमती विभूति शर्मा श्रीमती सुशीला एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन मेंचलाया गया वृक्षारोपण अभियान

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वृक्षारोपण जन अभियान-२०२४ के अन्तर्गत प्रदेश में ३६ करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में चलाया गया वृक्षारोपण अभियान। पुलिस कर्मियों को वृक्षारोपण करने तथा वृक्षों को संरक्षित करने के लिये किया गया प्रेरित। वृक्षारोपण जन अभियान-२०२४ के अन्तर्गत प्रदेश में ३६ करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को बताया गया कि वृक्षारोपण मानवता की रक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं, वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं। प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैया रखकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने लिये महोदय द्वारा जागरूक किया गया तथा वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण के इस महाअभियान को सफल बनाने की अपील की गयी। इस अवसर पर द्वारा पुलिसकर्मियों को वृक्ष भेंट कर वृक्षारोपण करने तथा वृक्षों को संरक्षित करने लिये प्ररित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वृक्षारोपण जन अभियान-२०२४ के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानेध्चौकीध्पुलिस कार्यालय परिसरध्पुलिस मॉडर्न स्कूल में भी पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण द्वारा बड़ी संख्या में फलदार, छायादार आदि पौधों को लगाकर वृक्षारोपण अभियान में अपना योगदान दिया जा रहा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास और सह जिला विद्यालय निरीक्षक शैलेंद्र कुमार त्यागी ने दीपचंद्र ग्रेन चौम्बर इण्टर कालेज में वृक्षारोपण कर छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने दोनों विभागीय अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का स्वस्थ होना आवश्यक है। इसके लिए वृक्षारोपण महत्वपूर्ण है। विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं दिए गए लक्ष्य से आगे जाकर अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करेंगे !!!!
निर्माणाधीन अमृत सरोवर के किनारे जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण
भोपा। उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत आज ग्राम भोपा में निर्माणाधीन अमृत सरोवर के किनारे जिला पंचायत के सौजन्य से वृक्षारोपण किया गया ।जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल ने मुख्य अतिथि के रूप में पौधे रोपे ।इस अवसर पर डा निर्वाल ने उपस्थित जिला पंचायत अधिकारियों ,भा.ज.पा.कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन पर्यावरण संतुलन के बिना संभव नही है ।केवल वृक्ष लगाकर ही हम वर्तमान और भविष्य को सुरक्षित कर सकते है ।अपने माता.पिता , देश के बलिदानियों के नाम के वृक्ष लगाकर उनका पोषण भी करें ताकि वृक्षारोपण का लक्ष्य और उद्देश्य पूरा हो सके ।मंडल अध्यक्ष सतनाम सिंह ने भी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की ।जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी पवन गोयल ने अपने कर्मचारियों और अमृत सरोवर के ठेकेदार विकास शर्मा को लगाए जाने वाले वृक्षों की सुरक्षा का दायित्व निभाने के लिए कहा ।इस अवसर पर जिला पंचायत के स्टेनो अक्षय शर्मा , ग्राम प्रधान तरुण धीमान ,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा , किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ,मंडल महामंत्री कुणाल वालिया , गुरुदास वालिया ,संजू राठी , संजय कोरी , महिपाल राठी रविंद्र चौधरी ,विपुल सहरावत , अमित सालार ,प्रदीप चौधरी ,अजय सहरावत आदि उपस्थित रहे ।
श्रवण मास में प्रतिदिन प्रदोष काल में शिव मंदिर जाना श्रेष्ठ-विजय कौशल
गोमुख,केदारनाथ,अमरनाथ, हरिद्वार नीलकंठ, गंगा आदि तीर्थ से गंगाजल के कलश भरकर भगवान शिव की प्रसन्नता हेतु आषाढ़ पूर्णिमा से लेकर संपूर्ण श्रावण मास शिव भक्त भगवान शिव के प्रतिष्ठित मंदिरों, ज्योतिर्लिंगों, विग्रह स्वरूपों तथा क्षेत्रीय मंदिरों में गंगाजल से अभिषेक करने की परंपरा है वैसे तो संपूर्ण श्रावण मास ही मुख्य है परंतु श्रावण मास का कृष्ण पक्ष में कावड़ यात्रा एक बड़ा आयोजन है, आज महामृत्युंजय मिशन कार्यालय पर पधारे हमारे राष्ट्रीय संत एवं श्री राम कथा व्यास परम पूज्य विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि भगवान राम ने कहा है निर्मल मन जन सो मोहि पावा। मोहि कपट छल छिद्र न भावा अर्थात भगवान राम को निर्मल मन भोले लोग ही पसंद है और भगवान शिव भोले है, भोला मतलब अपनी स्वभाव को, स्वरूप को, वाणी को और व्यवहार को भोला रखिए भगवान शिव तो कृपा करेंगे ही राम की भी असीम कृपा प्राप्त होगी, महामृत्युंजय सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शंकर जी महाराज ने बताया कि २२ जुलाई सोमवार से प्रारंभ और १९ अगस्त सोमवार को ही समाप्त होने वाले भगवान शिव के प्रिया मास में इस वर्ष पांच सोमवार व्रत पड़ रहे हैं, जो बहुत ही कल्याणकारी है। वर्ष भर सोमवार के व्रत श्रवण मास के शुक्ल के सोमवार से ही प्रारंभ करना श्रेष्ठ है वैसे तो प्रत्येक शिवभक्त को सोमवार व्रत रखने चाहिए, वही संपूर्ण श्रावण मास में प्रतिदिन प्रदोष काल में शिव मंदिर के दर्शन करना सर्वोत्तम व्रत माना गया है, शिव पुराण के अनुसार शिवालय की ओर चलने वाली कदम जीवन के उतनी ही कष्टों का हरण कर लेते हैं।
एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल प्रभारी प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। शासनादेश अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल प्रभारी प्रधानाध्यापक चौ० जमील अहमद के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। जिसके तहत विद्यालय परिसर में बड़े स्तर पर विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार पौधों का रोपण किया गया है, तथा उनकी सुरक्षा हेतु संकल्प भी लिया गया। श्रीमती मोनिका स०अ० द्वारा सभी बच्चों को प्रेरित किया गया कि सभी बच्चे अपने घर आंगन या घर के पास एक पेड़ अवश्य लगाएं और पर्यावरण को संरक्षित करने में सहयोग प्रदान करें। क्योंकि पेड़ पौधे मानव हित के लिए बहुत आवश्यक है तथा यह प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह प्रत्येक वर्ष पौधे लगाकर उसकी देखभाल कर पर्यावरण को सुरक्षित करने में सहयोग प्रदान करें। अंत में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौ० जमील अहमद ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारे वातावरण को स्वच्छ व शुद्ध रखना है तथा प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर लोगों को जागरूक किया जाना है। ताकि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण अशुद्ध होते वातावरण से आने वाली पीढ़ी के लिए इसे अनुकूल बनाया जा सके एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण रोपण अभियान हम सबके लिए पर्यावरण संरक्षण का आह्वान है। यह छोटा सा कार्य जलवायु परिवर्तन से निपटने, प्रदूषण को कम करने और हमारे आसपास के वातावरण को हरा भरा बनाने में मददगार हो सकता है।


