समाचार (Muzaffarnagar News)
बारिश के बीच अचानक गिर गयी दिवार, कई वाहन दबे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आज सुबह से हो रही बेतहाशा बारिश से एक और जहां शहर मे कई जगह जलभराव हो गया। जिसके चलते राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पडा। जगह -जगह जलभराव हो गया। वहीं दूसरी और तेज बारिश से कई घरो मे सिलाबी व दिवारो मे नमी आ गई।
तेज बारिश के कारण दीवार मे नमी से नई मन्डी के जानसठ रोड स्थित एस.के.बी. आरोग्यम मल्टी स्पेशलिस्ट हेल्थ केयर की दीवार अचानक गिर गयी। इस दौरान दीवार के मलबे के नीचे दबकर कई बाईक तथा साईकिल क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे मे किसी को कोई चोट नही आई।
एडीएम प्रशासन ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं
खतौली। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, भूमि विवादग् अवैध कब्जाग् राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार खतौली सहित अन्य प्रशासन व पुलिस विभाग के सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
कांवड यात्रा को एसपी सिटी ने दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कांवड़ यात्रा २०२४ को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा ड्यूटी प्वाईन्ट को चेक किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । कांवड़ यात्रा- २०२४ को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त तथा सकुशल सम्पन्न कराने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान बनाये गये ड्यूटी प्वाईन्ट को चेक किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। महोदय द्वारा कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एंव उनकी हरसम्भव सहायता करने तथा डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने, कांवडियोंध्श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने तथा यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने तथा किसी भी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को सूचित कराने सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महोदय द्वारा शिविरों में ठहरे तथा पैदल चल रहे कांवडियोंध्श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी गयी तथा उनकी समस्याओं, खान-पान व अन्य विषयों पर संवाद करते हुए कांवडियोंध्श्रद्धालुओं को बताया गया यदि किसी प्रकार की असुविधाध्परेशानी होती है तो डॉयल-११२ पर कॉल कर सकते है, मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।
स्व. नेकीराम की पुण्यतिथि पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने लगाया रक्तदान शिविर
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने अपने संस्थापक अध्यक्ष- व्यापारी हृदय सम्राट, स्वर्गीय श्री नेकीराम गर्ग जी की १६ वीं पुण्यतिथि पर, १६ वां वार्षिक रक्तदान एवं ब्लड शुगर जॉच महाशिविर २२ जुलाई २०२४को प्रातः १० बजे से, वर्धमान जैन धर्मशाला, निकट चौड़ी गली बिजली घर, नई मंडी मुजफ्फरनगर पर, आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्य अतिथि माननीय पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान जी,माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, उत्तर प्रदेश सरकार श्री कपिल देव अग्रवाल जी एवं श्री अंकुर गर्ग जी, शिव नारायण अग्रवाल जी, संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग, प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल जी, अजय अग्रवाल जी सी.ए. के द्वारा, व्यापारियों के दिलों की धड़कन स्व. श्री नेकीराम गर्ग जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन, प्रदेश युवा महामंत्री जयवीर सिंह, नगर महामंत्री सुमित गर्ग एवं नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल ने संयुक्त रूप से किया । कैंप में प्रात ९रू०० बजे से सूचना मिलने तक, ७२ व्यक्ति रक्तदान शिविर में और १६० व्यक्ति ब्लड शुगर जाँच हेतु अपने नाम लिखवा चुके थे । कार्यक्रम में लोकप्रिय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी का सभी ने अभिनंदन किया और मान्य मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि रक्तदान जीवनदान होता है, हम समाज सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए व्यापार मंडल की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सदैव साथ रहने का वायदा करते हैं ।आगंतुकों का स्वागत करने वालों में मुख्यरूप से अमित गर्ग प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अनिल कंसल प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री, हर्षवर्धन जैन प्रदेश मंत्री, एवं प्रवीण जैन नई मंडी अध्यक्ष, ने समस्त अतिथिगण का स्वागत किया तथा जिला अध्यक्ष रामकुमार तायल, नगर अध्यक्ष नरेंद्र मित्तल व नई मंडी प्रभारी कमल किशोर गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पंकज अग्रवाल,बीजेपी नेता अचिंत मित्तल, अशोक अग्रवाल, मनमोहन जैन जी, नीलकमल पुरी,बीजेपी नेता, सुनील तायल, संजय अग्रवाल, सभासद विपुल भटनागर, लायन अध्यक्ष सीए मनीष बंसल, ला.डॉक्टर विवेक होम्यो, लायन निखिल मित्तल, लायन सचिव अमित मित्तल, लायन ला.मुकुल गोयल, ला.हिमांशु गुप्ता, राधे श्याम विश्वकर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री ओमकार अहलावत, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर वर्मा, जिला युवा अध्यक्ष तरणजीत सिंह, नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल, डा. अखिल गोयल,सौरभ नरूला, इकाई अलमासपुर के अध्यक्ष शिवकुमार चौधरी एवं महामंत्री सुनील सैनी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, जिलामंत्री ललित कुमार, नगर मंत्री सोहन लाल गर्ग, नगर युवा कोषाध्यक्ष नवीन मित्तल, अनिमेष जिंदल, गौरव मित्तल, नगर उपाध्यक्ष हरीश चौधरी, चिराग गोयल, शोभित गुप्ता, हर्ष सिंघल, शालू सैनी, ललित माहेश्वरी,सचिन अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, कृष्णगोपाल मित्तल, संजय मिश्रा, विवेक कुच्छल, अमित मित्तल, संजय गर्ग, सुरेश जैन, विमल गुप्ता ,मयंक गर्ग,अमित अग्रवाल, बागेश अग्रवाल, कुलदीप मित्तल, मनोज सिंघल,राजेश भाटिया, हरिओम त्यागी अजय जैन,संजय मित्तल, ईशु अग्रवाल, संजीव वर्मा, अनुराग सिंघल, कुलवंत सिंह (काकन)राजकुमार गुप्ता, संजय मित्तल , दीपक अग्रवाल,मयंक सिंघल, समकित्त जैन मंडी युवा प्रभारी,अग्रिम सिंगल, अंकुर जैन, विनीत जैन, दीपक भंडारी, सचिन गोयल, पवन गोयल आदि अनेकों महानुभाव उपस्थित रहे ब्लड शुगर जांच लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति के द्वारा आयोजित किया गया एवम रक्तदान शिविर में भी लायन सदस्यों का विशेष योगदान रहा व सभी ने स्वादिष्ट जलपान का रसावादन किया और कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।
जनता कन्या इंटर कॉलेज में डा. कपूर चंद्र जैन को स्मरण किया गया
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जनता कन्या इंटर कॉलेज में विख्यात विद्वान तथा लेखक डा. कपूर चन्द जैन के पुण्य स्मृति दिवस पर संस्कृत भाषा के महत्व पर एक विचार गोष्ठी तथा छात्राओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य निक्की तनेजा ने की कार्यक्रम संयोजन शिक्षिका डा.सीमा जैन श्रेया सिंह अर्चना शर्मा अंशिका श्रीवास्तव ने किया। छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने संस्कृत भाषा का महत्व बताया तथा विभिन्न ज्ञानवर्धक श्लोक, गीत तथा नाटिका प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य निक्की तनेजा ने बताया डॉ कपूर चन्द जैन श्री कुन्द कुन्द जैन पी.जी. कॉलेज खतौली में संस्कृत के विभागाध्यक्ष थे। आपने साहित्य तथा लेखन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। वे मनीषी तथा विलक्षण प्रतिभा के घनी थे। साहित्य साधना करने वाले सरस्वती के वरद् पुत्र डॉ कपूर चन्द जैन ने नई-नई विधाओं पर कार्य किया। आपने खतौली में सर्वप्रथम डि० लिट० की उपाधि प्राप्त की। कार्यक्रम मार्गदर्शन करते हुए डॉ ज्योति जैन ने भारतीय संस्कृति को सादर नमन किया। साथ ही यह बताया आज का कार्यक्रम संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए है । छात्राएं भारतीय संस्कृति की संवाहक है। हम संस्कृति के साथ ही आगे बढ़ते हैं। संस्कृत भाषा के मंत्र ही धार्मिक वातावरण में पवित्रता लाते हैं। सभा में उपस्थित लोगों ने डॉक्टर कपूर चन्द जैन के प्रति विनम्र भावांजलि प्रकट करते हुए सादर नमन किया। मुख्य अतिथि डॉ चंद्र मोहन शर्मा ने बताया इन्होंने जैन धर्म तथा दर्शन के लिए अनेक जैन संतों के मार्गदर्शन में कार्य किया। आज के आयोजन में अजय प्रवक्ता, कार्तिक ,अनिकेत,रेशी, राखी ,मिहिका, अरहम ,अलका, अतिशय, आंचल ,मोनिका डा.ज्योति ,रामकुमार , विनोद जैन, सुशील जैन, डॉ चंद्र मोहन शर्मा जसवीर राणा अरुण नंगली, अशोक शास्त्री का सहयोग रहा। प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं को संस्कृत विषय के अध्ययन के लिए भी प्रेरित किया गया। कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में नैना, ज्योति, माही छवि, खुशी, जिया, काव्या, इकरा साक्षी, राधा, कशिश, चेतना ने प्रतिभाग किया। कॉलेज परिवार का आभार व्यक्त किया गया।
वृक्षारोपण का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में डी ए वी इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में आज एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत धरती माता की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान, विद्यालय प्रभारी जीव विज्ञान प्रवक्ता श्री अरूण कुमार जी ने अध्यापक साथियों के साथ वृक्ष लगाकर इस अभियान की शुरुआत की और उन्हें अपनी माता को समर्पित किया। इस अभियान के तहत सभी पौधों की जियो टैगिंग की गई और उनकी तस्वीरों को मेरी लाइफ पोर्टल पर अपलोड किया गया, जिससे वृक्षों की देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। व्यायाम शिक्षक श्री सत्यकाम तोमर ने कहा, माता-पिता हमारे जीवन का आधार होते हैं, और इस अभियान के माध्यम से हम उन्हें सम्मानित कर रहे हैं। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद करता है बल्कि हमें अपने बड़ों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी अवसर देता है। विद्यालय के , कला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी , राजकुमार , नरेश सैनी ,सुभाष चंद अजय कुमार ,अमित कुमार ,संजीव कुमार, राजेश कुमार, मोहिब हसन,तथा कर्मचारी राजेंद्र सैनी रमाशंकर शुभम यादव , आदि कर्मचारियों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने-अपने माता-पिता के नाम से वृक्षारोपण किया। यह अभियान पर्यावरण की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे छात्रों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी ने मिलकर मेहनत की और यह संकल्प लिया कि वे इन पौधों की देखभाल करेंगे और उन्हें बड़े होते देखेंगे।
कांवड खंडित का आरोप, मामला दर्ज
छपार। २१ जुलाई की रात्रि को थानाक्षेत्र छपार के अन्तर्गत मेरठ- हरिद्वार एनएच-५८ पर बढेडी कट के पास कांवडियों द्वारा एक कार चालक के साथ कांवड खण्डित करने का आरोप लगाते हुए मारपीट की गयी तथा कार को छतिग्रस्त कर राजमार्ग भी अवरुद्ध कर दिया गया। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा घटना की जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इनामी शातिर को दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। थाना खालापार पुलिस द्वारा थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड से वांछित चल रहे ५०००/- रूपये के ईनामी शातिर गौकश अभियुक्त को किया गिरफ्तार। अभि० के कब्जे से एक तमंचा ३१५ बोर व ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर नाजायज बरामद किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित/वारण्टी अपराधियो के विरुद्द चलाये जा रहे धर पकड अभियान मे पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन व श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण व थाना खालापार पुलिस थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड से गौवंश संरक्षण अधि० व ३/११ पशु क्रूरता निवारण अधि० चा० थाना पिरान कलियर हरिद्वार में वांछित चल रहे ५०००/- रूपये का ईनामी अपराधी इकरार उर्फ कालिया पुत्र मौहम्मद उमर निवासी साउथ खालापार थाना खालापार जिला मु०नगर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा देशी ३१५ बोर व ०२ जिन्दा कार० ३१५ बोर बरामद किये गये है । अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
उल्लेखनीय है कि थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड द्वारा थाना पिरान कलियर पर पंजीकृत मामले मे वांछित चल रहे अभियुक्त इकरार उर्फ कालिया पुत्र मौहम्मद उमर निवासी साउथ खालापार थाना खालापार जिला मु०नगर जिसके ऊपर श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा ५०००/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया है की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा वर्ष २०२२ से प्रयास किये जा रहे है जिसका सूचना थाना खालापार शुरू होने के उपरान्त थाना खालापार पुलिस को दी गयी । उक्त क्रम मे थाना खालापार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी तथा मुखबिरान मामूर किये गये । जब उ०नि० श्री रामबीर सिंह मय हमराही पुलिस बल के क्षेत्र मे मामूर थे तो मुखबिर खास सूचना पर गहराबाग के पास तहसील के पीछे से अभियुक्त इकरार उर्फ कालिया उपरोक्त को गिरफ्तार किया गये जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा देशी ३१५ बोर व ०२ जिन्दा कार० ३१५ बोर नाजायज बरामद हुए। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० राहुल कुमार, उ०नि० रामवीर सिंह, है. कां. हाशिम रजा, अनिल चौधरी, का. सचिन तेवतिया, सोनू कुमार शामिल रहे।
सतेन्द्र बालियान ने किया नामांकन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सपा सांसद हरेंन्द्र मलिक सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओ की उपस्थिति में विपक्षी दलों के वार्ड १७ जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव के संयुक प्रत्याशी सतेन्द्र बालियान ने आज कचहरी स्थित अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व के निर्वाचन कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान समाजवादी पार्टी सांसद हरेंन्द्र मलिक समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट आसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सतेन्द्र बालियान को प्रत्याशी बनाने का सबसे पहले निर्णय वार्ड के सभी धर्म जाति के लोगो द्वारा लिया गया जिस पर चारो दलों ने जनता के निर्णय पर प्रत्याशी बनाकर मोहर लगाई है। जिला पंचायत में भेदभाव र्भ्ष्टाचार के खिलाफ सतेन्द्र बालियान बड़ी जीत दर्ज कराएंगे। ’नामांकन के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक,सपा नगर महासचिव सलीम मलिक,युवा सपा नेता नासिर खान सहित सैकड़ो की तादाद में वार्ड १७ के क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व सपा कार्यालय महावीर चौक पर वार्ड १७ के भारी संख्या में मौजूद समर्थको को सम्बोधित करते हुए सपा राष्ट्रिय सचिव राकेश शर्मा,सपा प्रदेश सचिव नौशाद अली पूर्व प्रदेश सचिव युवजन सभा अरशद मलिक,सपा जिला सचिव मेहरबानी चौधरी,हुसैन राणा सहित अन्य पदाधिकारीयो ने एकता भाईचारे से चुनाव लड़ाकर जीत दिलाने का आह्वान किया।
सड़को पर झमाझम बारिश सेहुआ जलभराव
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। सावन के पहले सोमवार को सुबह से हो रही बारिश से शहर पूरी तरह जलमग्न हो गया। नगर की हृदय स्थली शिवचौक,नई मन्डी, द्वारकापुरी, गांधी कालोनी कम्बल वाला बाग, नदी रोड, नया बांस आदि मौहल्लो मे अच्छा-खासा जलभराव हो गया। जिससे नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पडी। श्रावण माह के पहले सोमवार को लेकर एक और जहां शिवभक्त कांवडियो सहित श्रृद्धालुओ ने शिव चौक तथा विभिन्न शिव मंदिरो मे जलाभिषेक के लिए सुबह से श्रृद्धालुओ का तांता लगा गया। सुबह करीब 7 बजे अचानक आई तेज बारिश से मंदिरो मे जलाभिषेक का सिलसिला कुछ देर के लिए थम गया। परन्तु बारिश थमते ही शिव चौक व अन्य मंदिरो मे शिवभक्त पूजा अर्चना की। बारिश के कारण शिव चौक पर अच्छा-खासा जलभराव हो गया। शहर के चन्द्रा चौराहा, रामपुरी, नई मन्डी, कम्बल वाला बाग आदि विभिन्न गली-मौहल्लो मे जलभराव की स्थिती उत्पन्न हो गई। जिस कारण लोगों का अपने घर से निकलना मुश्किल हो गया। श्रावण माह मे हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की और जा रहे शिव भक्त कांवडिये इस सुहाने मौसम का लाभ उठाते हुए शिव चौक की परिक्रमा कर अपने गंतव्य की और बढ गए। कांवड यात्रा के मददेनजर जिला पुलिस-प्रशासन, पालिका प्रशासन एवं जिला पंचायत द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए की जा रही है। स्वयं जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी अभिषेक सिंह ने बारिश के बावजूद विभिन्न पाइंटस पर पहुंच कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। तथा अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बिजली गिरने से बालक की मौत
ककरौली। आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार ककरौली थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव खेडी फिरोजाबाद में घर मे आए बारिश के पानी को घर से बाहर निकालते वक्त आकाशीय बिजली गिरने से करीब 15 वर्षीय अल्तमस पुत्र साबिर उर्फ भूरा की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। तथा रोआराट मच गई। पडौसियों सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। दोपहर बाद गमगीन माहौल के बीच शव को सुपुर्देखाक किया गया। बालक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
प्रथम सोमवार के शिवालयों में लगी भीड
मुजफ्फरनगर। पवित्र श्रावण माह में भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। सोमवार के कारण सुबह से ही शहर की हृदय स्थली शिव चौक,काली नदी रोड अतिप्राचीन देवी मन्दिर, अंसारी रोड स्थित बोहरों के मंदिर एवं गांधी कालोनी स्थित नर्वदेश्वर शिव मंदिर,नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाला मन्दिर तथा भरतिया कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम, गणमपति धाम आदि सभी मंदिरो मे भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने पहुंचे श्रृद्धालुओ ने पूज अर्चना व जलाभिषेक कर धर्मलाभ उठाया। शहर मे हर और बम बम भोले का जयघोष गुंजायमान रहा। श्रृद्धालुओ ने फूल, बेलपत्र,भांग, धतूरा एवं दूबडा तथा कच्चे दूध, दही, घी, शहद व गंगाजल के पंचामृत से श्रृद्धापूर्वक जलाभिषेक किया तथ सोमवार का व्रत रखा। बहुत से श्रृद्धालुओ ने सिर्फ सोमवार का व्रत रखा जबकि कई श्रृद्धालु ऐसे भी है। जो पूरे माह व्रत रखेंगे।
बारिश के बीच डयूटी को बखूबी दिया अंजाम
मुजफ्फरनगर। शानदार जलभराव के बावजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ अपनी डयूटी को अंजाम दे रहे है। बारिश के बीच विभिन्न स्थानो पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी अभिषेक सिंह, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सिटी मजिस्टै्रट विकास कश्यप तथा सीओ सिटी व्योम बिन्दल आदि अधिकारी बारिश के बावजूद क्षेत्र मे भ्रमणशील रहे। इंस्पैक्टर छपार रोजन्त त्यागी, शहर कोतवाल अक्षय शर्मा, मंसूरपुर कोतवाल आशुतोष सिंह, इंस्पैक्टर थाना खालापार महावीर सिंह, इंस्पैक्टर पुरकाजी आदि थाना प्रभारी दलबल के साथ शिवभक्तो की सेवा मे जुटे रहे।
ईओ प्रज्ञा सिंह ने किया निरीक्षण, बझेडी फाटक पर लगाया अतिरिक्त पम्प
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बारिश के बीच ही कांवड़ मार्ग पर जलभराव की समस्या का निस्तारण करने के लिए पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह पूरी टीम के साथ फील्ड में उतरी नजर आई। उन्होंने बझेडी अण्डरपास पहुंचकर वहां पर हुए भारी जलभराव से निपटने के लिए अतिरिक्त पम्प की व्यवस्था कराई और पानी निकलवाकर ही वापस लौटी। इस दौरान कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने भी रुककर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से जलभराव से निपटने को कराये जा रहे कार्यों को लेकर वार्ता की।
सोमवार को सावन के पहले ही दिन हुई मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ मार्ग भी जलमग्न हो गया। शहरी क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर मदीना चौक से लेकर बझेड़ी फाटक तक जलभराव के कारण बुरा हाल रहा। बारिश के बीच ही व्यवस्था बनाने के लिए नगरपालिका परिषद् की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह अपनी टीम के साथ निरीक्षण पर निकली और उन्होंने बझेडी फाटक पर अतिरिक्त पम्प लगवाकर अण्डरपास में भरे पानी को निकलवाने की व्यवस्था कराई।
इसके साथ ही ईओ ने मदीना चौक से बझेडी फाटक तक कांवड़ मार्ग पर हुए जलभराव के निस्तारण के लिए भी पालिका की टीमों को लगाया। उन्होंने शिव चौक का भी भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। बारिश थमने के बाद करीब आधे घंटे में यहां पानी निकल गया था। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद बझेड़ी फाटक पर समस्या बन गई थी।
वहां निरीक्षण के साथ ही अतिरिक्त पम्प की व्यवस्था कराई, जबकि पिछले करीब एक पखवाडे से वहां पर एक पम्प और टीम की व्यवस्था कराई गई थी। कांवड़ मार्ग पर कई जगह कर्मचारियों को लगाकर सड़क पर भरा निकलने का रास्ता बनाया गया। सोमवार को ज्यादा पानी भरने के कारण दो पम्प लगाकर पानी निकलवाया गया। जलभराव को लेकर कांवड़ मार्ग पर पालिका की टीमों को लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता जलकल धर्मवीर सिंह, लिपिक जलकल विकास कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल भी साथ रहे।
पशु चोरो के आतंक से परेशान
मोरना। ककरौली क्षेत्र में पशु चोर पुनः सकिर्य हो गये हैं। पाँच दिनों में तीन गाँव मे पशु चोरी की चार घटनाओं को अंजाम देकर चोरो ने सनसनी फैला दी है। शनिवार की रात तीन पशु चोरी होने से हड़कम्प मच गया है। दहशत में आये पशु पालकों ने पुलिस से पशुओं को शीघ्र बरामद करने व चोरो के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गाँव दरियापुर में शनिवार की मध्य रात्रि पशु चोरी की दो घटनाओं से हडकंप मच गया है।गांव निवासी महिला गीता पत्नी मुकेश के घेर में बन्धे हुए भैंस के दो कटडो को चोरो ने चुरा लिया।गांव के ही सुरेश पुत्र आशाराम के भैंसे को चोर चुरा ले गये। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने चोरो की तलाश की किन्तु कुछ पता न चल सका। पीड़ितों ने पुलिस से पशुओं की बरामदगी की गुहार लगाई है व चोरो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बीते बुधवार की रात गाँव केडी में माँगेंराम व योगेश की भैंस चोरी हो गयी थी। इसके अलावा बुधवार की रात को ही भुवापुर गाँव मे रोहितास की दो भैंस को चोर चुरा ले गये थे। लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं से पशु पालकों में भारी दहशत व्याप्त हो गयी है।
सरकार को किया जा रहा नगर पालिका अधिकारियों द्वारा बदनाम,समय रहते नही की गई नालों की साफ सफाई-प्रहलाद पहूजा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रहलाद पाहूजा ने जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में कहा है कि आज सावन माह के पहले ही दिन सावन की पहली बारिश ने नगर पालिका के अधिकारियों की पोल खोल कर रख दी है,आज सुबह हुई बारिश की वजह से शिव चौक,कचहरी परिसर,भगत सिंह रोड, मंडी क्षेत्र के साथ साथ अन्य स्थानों पर जल भराव की स्थिति बन गयी,इसी गंदे जल भराव में नगर के शिव चौक से शिवभक्तों को होकर गुजरना पड़ा,जबकि सूबे के मुखिया श्री योगी आदित्यनाथ जी के सख्त दिशा निर्देश थे कि कावड़ यात्रा व बरसात के मौसम से पूर्व नगर पालिका के द्वारा समस्त कार्य पूरे कर लिए जाए,जिससे की शिवभक्तों को कोई भी परेशानी न हो।लेकिन जनपद मुजफ्फरनगर में नगरपालिका के द्वारा ऐसा कोई भी कार्य नही किया गया,बल्कि उल्टा सरकार को बदनाम करने का कार्य किया गया।अगर समय रहते नगरपालिका ईओ अपने कार्य बखुबी से करते तो आज यह जलभराव की समस्या पैदा न होती,ओर शिवभक्तों को परेशानी न उठानी पड़ती।वही इसी जलभराव के संबंध में हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रहलाद पहूजा ने कहा कि नगर पालिका ईओ की लापरवाही की वजह से यह सड़को एवं गलियों में जलभराव हुआ है,सरकार के सख्त आदेशो के बावजूद भी नगरपालिका ईओ ने अपना कार्य बखूबी अंजाम नही दिया,ओर सरकार को बदनाम करने का काम किया गया,इसलिए हम चाहते है कि अभी समय है,आगे भी बारिश होगी इसलिए नगरपालिका ईओ इस ओर ध्यान दे और जो नाले बंद पड़े है उनको जल्द से जल्द साफ सफाई की जाए,जिससे कि जो शिवभक्त कावड़ लेकर आ रहे है उन्हें इस गंदे पानी से होकर गुजरना न पड़े।
श्रवण का अर्थ है सुननाः संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हमारे जीवन की सबसे बड़ी समस्या है कि हम सुनना ही नहीं चाहते सिर्फ सुनाना चाहते हैं,श्रवण का अर्थ होता है सुनना. इस माह में भगवान के स्वरूप के बारे में सुनने से मन के विकार दूर होते हैं. महामृत्युंजय सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शंकर ने बताया कि एकाग्र होकर सुनने से बाहरी जगत तो ढहर ही जाता है फिर अंदर आत्मा क्या कह रही है यह भी सुना जाता है, यह एक सिद्ध प्रक्रिया है श्रावण मास में इसका अभ्यास करें तो अच्छा रहेगा। उसके अलावा यह माह पत्र-पुष्पों को का भी महीना है शिव मंदिर जाए तो बेलपत्र, शमी पत्र, कनेर के पुष्प, धतूरा, भांग के पत्ते,आक के पत्तों की माला,मदार के पत्तों की माला इत्यादि निश्चित संख्या में और भिन्न-भिन्न मनोकामना के लिए गन्ने का रस, पंचामृत( दूध, दही,शहद, घी, जल) शुद्ध गंगाजल मिश्रित जल इत्यादि द्रव्यों से अभिषेक करें, साधारण रूप से ऊँ नमः शिवाय का जप व शिव शिव नाम परम कल्याण कारक है।
कार्य बहिष्कार समाप्त
खतौली। अध्यक्ष सरदार जितेंद्र सिंह एवं महासचिव सचिन आर्य तहसील बार एसोसिएशन खतौली ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि विगत कई दोनों से तहसील बार एसोसिएशन खतौली द्वारा किए जा रहे कार्य बहिष्कार एवं हड़ताल के मध्यनजर उप जिलाधिकारी खतौली एवं अन्य अधिकारियों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में बार एसोसिएशन खतौली के अधिवक्ताओं से की वार्तालाप…अधिवक्ताओं की सभी मांगों का यथाशीघ्र समाधान का उप जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया। उप जिलाधिकारी खतौली के आश्वासन से तहसील बार एसोसिएशन खतौली के समस्त अधिवक्ता सहमत हुए और पिछले कई दिनों से चल रहे कार्य बहिष्कार एवं हड़ताल को वापस लिया गया…


