Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए चले टीकाकरण अभियान के तहत २८६४ लक्ष्य के सापेक्ष १११५ फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही टीका लगाया जा सका।

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर १९ सत्रों में टीकाकरण हुआ।लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण अभियान चला रहा है। जनपद के १० स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया।

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डा. गीतांजलि वर्मा ने बताया कि बुढ़ाना में दो सत्रों के दौरान १७१ के सापेक्ष १४८, चरथावल में दो सत्रों के दौरान १२६ के सापेक्ष ८८, जानसठ में एक सत्र के दौरान १३० में से ११० तथा खतौली में दो सत्रों के दौरान १९० में से १३४ फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया।

उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में १२ केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। बताया कि शहरी क्षेत्र में १२ केंद्रों पर २२४७ के लक्ष्य के सापेक्ष ६३५ फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। लक्ष्य के सापेक्ष केवल ३९ प्रतिशत ही टीकाकरण हो पाया। वहीं १७४९ फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका नहीं लग पाया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 3 =