उत्तर प्रदेश

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा ने लगाया रक्तदान शिविर

मुजफ्फरनगरं। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय में सुबह १० बजे आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ प्रवीन चौपड़ा व कार्यक्रम चौयरमेन विनय शर्मा रहें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० प्रवीण चोपड़ा ने अपने सम्बोधन में बताया कि मुजफ्फरनगर ब्ल्ड बैंक का स्थान प्रदेश में पहले नंबर पर है और यह सब आप सभी के सहयोग से संभव हुआ है

उन्होंने शाखा को निरन्तर रक्त दान शिविर आयोजित करने के लिए बधाई दी उन्होंने आगे कहा कि रक्तदान हमेशा फायदेमंद रहता है रक्त दान करने से हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है।

रक्त दान से खून पतला होता है जो कि हृदय के लिए अच्छा होता है एक नई रिसर्च के मुताबिक नियमित रक्त दान करने से कैंसर व दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है

क्योंकि यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है रक्त दान करने से शरीर को नये ब्लड सेल्स मिलने के अलावा तन्दुरूस्ती भी मिलती है इसलिए सभी को रक्त दान अवश्य करना चाहिए।

कार्यक्रम मे अध्यक्ष सुनील गर्ग, सचिव डॉ० नितिन जैन, कोषाध्यक्ष सोम्य कुच्छल, शाखा संस्थापक परमकीर्तिशरण अग्रवाल, मुकेश खत्री, श्रीमती हृदय खत्री,विनय शर्मा, प्रवीन सिंघल, अशोक सिंघल,अजय अग्रवाल एडवोकेट,डॉ वी.डी. भारद्वाज, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, संजीव संगल, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, का विशेष सहयोग रहा।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 9 =