उत्तर प्रदेश

पालिकाध्क्ष व्यापारियो की समस्याओ की अनदेखी कर रही: व्यापार संगठन की बैठक सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की एक बैठक रेलवे रोड के व्यापारियो के साथ सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रिष्ठ नेता राकेश त्यागी ने की तथा संचालन मौ.नसीम ने किया।

मे मुख्य अतिथि के रूप मे उ.प्र.उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल मौजूद रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि पालिका चेयरमैन को व्यापारियो ने चुना है।

उन्होने आरोप लगाया कि पालिकाध्क्ष व्यापारियो की समस्याओ की अनदेखी कर रही हैं। व्यापारियो ने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन मंडलायुक्त व एस.डी.एम. के आदेशो को गंभीरता से नही ले रहा है।

जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा तथा 25 फरवरी 2021 को पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल के आवास पर व्यापारी गिरफ्तारी देंगे। व्यापारी नेता राकेश त्यागी ने बताया कि जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए 25 फरवरी 2021 को 11 बजे बघरा तांगा स्टैण्ड पर स्थित नगरपालिका मार्किट से रैली प्रारम्भ हेकर रेलवे रोड, अहिल्याबाई चौक,रूडकी रोड से तुलसी पार्क पर समाप्त होगी।

बैठक मे विरेन्द्र अरोरा, भानू प्रताप,विजय मदान, किशन लाल नारंग, धीर सिह, युवा व्यापारी नेता तरूण मित्तल, मौ.हनीफ, सुशील कुमार, ओमवीर सिह, मनीष, मुन्ना सैनी, राहुल, विरेन्द्र गुप्ता, शाहनवाज,सतीश कुमार आदि संगठन के पदाधिकारी तथा व्यापारीगण मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + ten =