Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एसपी सिटी ने निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)कांवड़ यात्रा- २०२४ को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कांवड़ रुट का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी प्वाईन्ट को किया गया चेक, अधिनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। कांवड़ यात्रा- २०२४ को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त तथा सकुशल सम्पन्न कराने के लिये पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा कांवड़ रुट का निरीक्षण करते हुए कावंड़ यात्रा के दौरान बनाये गये ड्यूटी प्वाईन्ट को चेक किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एंव उनकी हरसम्भव सहायता करने तथा डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने, कांवडियों/श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने, यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है

तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने तथा छोटी/बडी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कांवडियों/श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी गयी तथा बताया गया कि किसी प्रकार की असुविधा/परेशानी होने पर डॉयल-११२ पर कॉल कर सकते है पुलिस द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।

 

डॉग स्कवॉड/एएस चेक टीम द्वारा चलाया सघन चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। कांवड यात्रा २०२४ को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त तथा सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय अभिसूचना इकाई तथा डॉग स्कवॉड/एएस चेक टीम द्वारा कांवड मार्ग पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। कांवड यात्रा – २०२४ को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त तथा सकुशल सम्पन्न कराने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है

इसी क्रम में आज दिनांक २३.०७.२०२४ को स्थानीय अभिसूचना इकाई तथा डॉग स्कवॉडध्एएस चेक टीम द्वारा कांवड मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा कांवड मार्ग पर संचालित कांवड़ शिविरों, खोया-पाया केन्द्र एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तथा आस-पास खड़े वाहनों की चेंकिग की गयी। इसके साथ ही कांवडियों से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गयी तथा कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =