Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: मुआवजे की मांग को लेकर लगाया जाम

रामराज।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे दो सगे भाईयों की मौत से क्षुब्ध ग्रामीणो ने मुआवजे की मांग को लेकर दिल्ली-पौडी मार्ग पर सडक पर शवो को रख जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साये लोगों को किसी प्रकार समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया।

विदित हो कि बीती रात थाना क्षेत्र के गांव लालपुर रहडवा निवासी सुमित व अमन पुत्रगण बिरमपाल की हरिद्वार जाते वक्त बस की चपेट मे आकर सडक हादसे मे मौत हो गई थी। आज सुबह मृतकों के परिजनो ने दोनो युवकों के शवों को सडक पर रखकर जाम लगा दिया। जिससे कई किलोमीटर तक वाहनो की लम्बी कतार लग गई। कांवड के वक्त में लम्बे जाम की सूचना से पुलिस प्रशासन मे हडकम्प मच गया।

आनन-फानन मे ही मौके पर पहुंचे एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार, सीओ जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर, तहसीलदार जानसठ व इंस्पैक्टर जानसठ सहित पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे व गुस्साये परिजनो एवं ग्रामीणो को समझा बुझाकर तथा आर्थिक मदद के आश्वासन के पश्चात किसी प्रकार मामला शान्त हो पाया

तब कहीं जाकर जाम खुला और उक्त मार्ग का यातायात सुचारू हो पाया। तब कहीं जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इससे पूर्व डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी अभिषेक सिंह अधिनस्थो से मामले की जानकारी लेते रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 2 =