Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ग्रीन चैम्बर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में बेबी शो व रोबो एक्सपो का आयोजन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित ग्रीन चैम्बर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में एक दिवसीय बेबी शो व रोबो एक्सपो का आयोजन किया गया। जिसमें व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने की। सर्वप्रथम विद्यालय प्रागंण में अध्यक्ष मिलिन्द अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेश चंद गर्ग, प्रबंधक विनोद सिंघल, सहायक प्रबंधक डा. अशोक, प्रधानाचार्य आजादवीर, कोर्डिनेटर आशीष त्यागी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

विद्य़ालय के छात्र छात्राओं ने स्कूल बैंड की मधुर धुनों से अतिथियों का मन मोह लिया। अपने संबोधन में कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अभिभावकों के साथ-साथ अतिथियों का भी दिल जीत लिया ।

इस प्रकार के कार्यक्रम होने से उनके चारित्रिक व्यक्तित्व में निखार आता है ओर प्रतिस्पर्धा की भावना उनमे होती है। जिससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है।

उन्होंने रोबो एक्सपो में प्रदर्शित सभी वर्किग मॉडल्स के बारे में जानकारी ली। रोबो एक्सपो प्रदर्शनी में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी पर आधारित वर्किग्स मॉडल्स, क्रेन, लाइन फोलोवर, मैट्रोडोर सिस्टम, पप्पी बोट, एलपीजी, डिटैक्टर, स्मार्ट ड्रोन, 3डी प्रिन्टर आदि को विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रोग्रामिंग कर दैनिक जीवन में होने वाले उनके महत्व के समझाया।

इस अवसर पर बेबी शो को चार ग्रुपों में विभाजित किया गया था। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायकों के रूप में मार्निग ग्लोरी की श्रीमती दीपा तायल व कोरियोग्राफर हर्श शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य आजादवीर ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दीप्ति मित्तल व कु. हर्षिता मिश्रा ने किया। राष्ट्रगान के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 8 =