ऑनलाइन लोकापर्ण/शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न
जनपद में सिचांई विभाग की कुल 306 पुल-पुलियो का मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एनआईसी में ऑनलाइन लोकापर्ण/शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के विकास के लिए वचनबद्ध योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा प्रदेश के समग्र विकास के लिए विभिन्न कार्ययोजनाएं तैयार की गई हैं।
मुजफ्फरनगर में एनआईसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा किसानों के द्वार @UPGovt जलशक्ति विभाग के अंतर्गत सिंचाई एवं जल संशाधन विभाग की प्रदेश भर में 25050 नहरों पर व जनपद मुजफ्फरनगर में 306 पुल पुलियो का जीर्णोद्धार एवम पुननिर्माण का महाअभियान का शुभारंभ pic.twitter.com/a5x5WHhmYe
— News & Features Network (@mzn_news) February 21, 2021
जिनके अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदो मे विकास कार्य कराये जा रहे हैं। इसी संदर्भ मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय एनआईसी में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा किसानो के द्वार उत्तर प्रदेश सरकार जलशक्ति विभाग के अंतर्गत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की प्रदेश भर मे 25050 नहरों पर व इसी संदर्भ मे जनपद मुजफ्फरनगर मे 306 पुल पुलियो का जीर्णोद्धार एवं पुननिर्माण के अभियान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम मे एनआईसी मे वीसी के दौरान राज्यमंत्री विजय कश्यप, पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, डीएम सेल्वा कुमारी जे., सीडीओ आलोक यादव सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

