Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- रमेश केस्टो सांस्कृतिक ग्रुप द्वारा शिवरात्रि पर भव्य भजन संध्या आयोजित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जनपद में शिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिवमूर्ति संचालक मण्डल रजि० द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, एसएसपी अभिषेक सिंह, वरिष्ठ उद्योगपति भीमसैन कंसल मौजूद रहें। शिवमूर्ति संचालक मण्डल रजि० के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल द्वारा पधारे सभी मुख्य अतिथियो का भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथियो द्वारा दीप प्रज्वल्लित कर भजन संध्या का शुभारम्भ किया गया। भव्य भजन संध्या के संयोजक रमेश केस्टो द्वारा आमंत्रित भजनो गायको ने भजन संध्या में एक से बढकर एक भजन प्रस्तुत कर समा बांधे रखा और श्रद्धालुओ को झूमने पर मजबूर कर दिया। लुधियान(पंजाब) से आये प्रसिद्ध भजन गायक संजू भारती ने गणेश वंदना व भगवान भोलेनाथ के एक से बढकर एक भजन प्रस्तुत कर मौजूद सभी श्रद्धालुओ को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दिल्ली से पधारी टी-सीरीज, श्रद्धा, संस्कार एवं आस्था चौनल फेम सुरेखा ने सत्यम शिवम सुन्दरम, आया बाबा का त्यौहार, भोले का जादू है सर चढकर बोलेगा, मेरी झोपडी के भाग खुल जायेगे भोले आयेंगे जैसे अनेको भजन सुनाकर रातभर समा बांधे रखा। दिल्ली से आये कलाकारो द्वारा शिव पार्वती नृत्य, २८ मुखी मां काली झांकी, भगवान गणेश, शिव तांडव, बजरंग बली आदि विभिन्न झांकियां प्रस्तुत कर दर्शको को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

इसके बाद दिल्ली से आये श्रद्धा, संस्कार टीवी फेम रोहन कुमार ने हे शम्भू बाबा, ओम नमः शिवाय का तू करते रहना जाप, मेरे भोलेनाथ भण्डारी का जग में डंका बाजे, डमक डम डमरू रे बाजे, भोले ओ भोले, बगड बम बम बम लहरी, बम भोले बम भोले आदि प्रसिद्ध भजनो से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेरठ से आये मदनगोपाल तिवारी ने घुंघरू की आवाज निकाल खूब तालियां बटोरी। संगीत साज देने में बाबू ग्रुप कलाकारो ने भजन गायको के साथ अच्छी संगत की।

कार्यक्रम के अंत में शिवमूर्ति संचालक मण्डल के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल द्वारा सभी कलाकारों एवं मुख्य अतिथियो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्रसिद्ध कलाकार एवं स्टैण्डअप कॉमेडियन रमेश केस्टो द्वारा किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 10 =