राष्ट्रपति ने मंजूर किया पुडुचेरी के सीएम नारायणसामी का इस्तीफा
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी व उनकी मंत्रिपरिषद का इस्तीफा मंजूर कर लिया। नारायणसामी हाल ही में विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान विश्वास मत हासिल करने में विफल रहे थे और उनकी सरकार गिर गई थी।
President Ram Nath Kovind accepts the resignation of V Narayanasamy (in file photo) as Puducherry CM along with his Council of Ministers. pic.twitter.com/AB5xX3u8ul
— ANI (@ANI) February 23, 2021
राज्य में लगातार कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के कारण उनके नेतृत्व व द्रमुक के सहयोग वाली गठबंधन सरकार का पतन हो गया। राज्य में अगले कुछ माहों में चुनाव संभावित हैं।

