Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विवाहिता की मौत के मामले मे हत्यारोपियो की गिरफ्तारी की मांग

मुजफ्फरनगर। डीएम कार्यालय पहुंचे पीडित परिजनो ने जिलाधिकारी से विवाहिता की मौत के मामले मे हत्यारोपियो की गिरफ्तारी की मांग की।

भाकियू अम्बावत के पदाधिकारियो के साथ कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे जामियानगर खालापार निवासी पीडित परिजनो ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बेटी शाइस्ता को उसके दहेज लोभी ससुराल वालो ने मार दिया था।

परिजनो का आरोप है कि ससुराल वाले शाइस्ता को मृत अवस्था मे छोडकर भाग गए थे। इस सम्बन्ध मे शहर कोतवाली मे न्यायालय के आदेश पर 28 नवम्बर 2020 को आरोपियो के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

परिजनो का आरोप है कि उनकी बेटी की मौत के मामले मे शाइस्ता का पति बरार, सास हबिबन, नन्द जाहिरा व जेब बाबू पुत्र गुलाम रसूल, ससूर गुलाम रसूल उर्फ मुन्ना निवासीगण थाना भोपा अभी तक गिरफ्तार नही हो सके हैं 

भोपा मे खुलेआम घूम रहे हैं। परिजनो का आरोप है कि उनकी बेटी के ससुराल वाले उन पर मुकदमा वापिस लेने का दबाव बना रहे हैं। मृतका की मां संजीदा पत्नि फतेह मौहम्मद जामिया नगर खालापार सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =