Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चौधरी छोटूराम पीजी कालेज में सात दिवसीय एनसीसी कैंप का आयोजन

मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम पीजी कालेज में चल रहे सात दिवसीय एनसीसी कैंप में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इसमें नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने कैच द रेन, वेयर इन फाल्स वेन इट फाल्स कैंपेन के विषय में छात्रों को जानकारी दी गई।

इस दौरान सभी को अपने घरों एवं आसपास वर्षा जल सरंक्षण के लिए भूमिगत टैंक बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभा शर्मा ने बताया कि विकास भवन में भी इसी कार्य के लिए एक रेन सेंटर बनाया जा रहा है।

इसके लिए सभी विकास भवन से जानकारी ले सकते हैं। इस अवसर पर जागरूकता के लिए संबंधित पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस आइडी शर्मा ने किया।

इस अवसर पर गिरिराज किशोर ने सभी को वर्षा जल सरंक्षण हेतु शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक हरि प्रकाश व शिवानी पाल का सहयोग रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 11 =