News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पुलिस मुठभेड में ट्रांसफार्मर चोरी करने आए बदमाश दबोचेMuzaffarnagar News
मीरापुर/मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना मीरापुर पुलिस और बदमाशों के बीच उस वक्त मुठभेड़ हो गई जब कार सवार तीन बदमाश जंगल में विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी करने आए थे ।यहां पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी करने के दौरान रंगे हाथों बदमाशों को घायल कर दबोचने में सफलता हासिल की है

बदमाशों के पास से चोरी करने के दौरान एक ट्रांसफार्मर, होंडा सिटी कार, अवैध अस्लेह, जिंदा व् खोके कारतूस भी बरामद किए हैं पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेज दिया है तो वहीं उनके अन्य साथियों की भी तलाश शुरू कर दी है। बता दें मामला बीती देर रात्रि का है जहां जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोरध्लुटेरे बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मीरापुर दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा विधुत ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए भुम्मा चैकी से ग्राम तुल्हेडी जाने वाले रास्ते पर जंगल में विधुत चोरी करते हुए शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस ने दो बदमाशों को घायल करने सहित तीन को मौके पर ही गिरफता कर लिया।Muzaffarnagar News

पकड़े गए बदमाश  अलीशेर पुत्र शाहबुद्दीन निवासी मौहल्ला काबली गेट गली नं०-३ मौहल्ला मुन्ना लाल थाना मवाना जिला मेरठ। (घायल), इरशाद उर्फ भोला पुत्र लियाकत निवासी कमरुद्दीनपुर मढैया थाना सरधना जिला मेरठ। (घायल), अजरुद्दीन अर्फ अजहरू पुत्र रहीमुद्दीन उर्फ रहमू निवासी सरावा थाना हापुड नगर जिला हापुड होना बताये है । पकड़े गए बदमाशों से०१ होण्डा सिटी कार नम्बर डीएल ०५ सीई १५४८।(घटना में प्रयुक्त), ०१ खुला हुआ विधुत ट्रांसफार्मर, विद्युत ट्रांसफार्मर खोलने व काटने के उपरकण, ०२ तमंचे मय ०४ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस बरामद किये गए। पुलिस द्वारा पूछताछ का करने पर बदमाशों ने बताया कि  हमारे द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मर चोरी करने की घटना कारित की गयी है। ट्रांसफार्मर चोरी करने के बाद हम उसे खोलकर/काटकर होण्डा सिटी गाडी में ले जाते थे।  बदमाशों को घायल व् गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-में प्रभारी निरीक्षक दिनेशचन्द्र, उ०नि० गुरुवचन सिंह, ललित कुमार, संदीप कुमार थाना मीरापुर,हैड कांस्टेबिल कालूराम थाना मीरापुर, सोनू थाना मीरापुर कांस्टेबिल ऐशवीर, सचिन, जितेन्द्र,विष्णु कुमार थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर शामिल रहे।।।

 

एमएससी कृषि विज्ञान (एग्रोनामी) प्रथम समेस्टर के परीक्षा परिणाम में मारी बाजीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के द्वारा घोषित एमएससी कृषि विज्ञान (एग्रोनामी) प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में श्रीराम कॉलेज के कृषि विज्ञान (एग्रोनामी) प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत विधार्थियो ने उच्चतम अंक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। आज एमएससी कृषि विज्ञान(एग्रोनामी) प्रथम सेमेस्टर की मेरिट सूची तैयार की गई जिसमें आयुष राठी ने ७८ प्रतिशत अंको के साथ प्रथम स्थान, अतुल कुमार ने ७४.८ प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा अभिनव जगरान ने ७४.६ प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता एव शिक्षकों को देते हुये उनका धन्यवाद दिया। उन्होनें बताया कि सफलता प्राप्त करने में शिक्षकों ने बहुत सहयोग दिया है। जिसके कारण किसी भी विषय को समझने में कोई समस्या उत्पन्न नहीं होती है। उन्होनें विभाग के सभी अध्यापकों को उनके सतत प्रयासों के लिये सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की सफलताओं के आकाश को छूने की आशा व्यक्त की ।
  इस अवसर पर कृषि संकाय के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आर्शीवाद देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि विद्यार्थियों ने शिक्षकों का मान बढ़ाया है ।
इस अवसर पर श्री राम कॉलेज की प्राचार्या डा प्रेरणा मित्तल तथा श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा अशोक कुमार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हमारे महाविद्यालय के छात्रों ने अथक प्रयास किया है जिसका परिणाम यह है कि आज हमारे महाविद्यालय की जिले में उत्कृष्ट पहचान बन गयी है, जो बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ-साथ इस महाविद्यालय के शिक्षकों भी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने छात्रों को उनके पाठ्यक्रम से सम्बन्धित सभी जानकारियाँ उपलब्ध कराई हैं।
इस अवसर पर श्री राम कॉलेज के निदेशक डॉ अशोक कुमार के साथ कृषि संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ नईम, डॉ विक्रांत कुमार, डॉ. प्रवीण मलिक, डॉ अंजली, डॉ. सुहिल सरदार, राज कुमार, सूरज सिंह, आबिद अहमद आदि ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।  

 

 2 शातिरों को शाहपुर पुलिस नेदबोचा
शाहपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मु०नगर व  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी  बुढाना के निर्देशन में थाना प्रभारी शाहपुर नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से वारण्टी अभि० इमरान पुत्र शब्बीर कुरैशी निवासी मौ० कस्साबान कस्बा व थाना शाहपुर जनपद मु०नगर , वारण्टी अभि० आकिल पुत्र नूरदीन निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर जिला मु०नगर उनके मस्कनों से गिरफ्तार कर मा०न्यायालय मु०नगर भेजा गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० रविन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, उ०नि०(यूटी) सन्दीप कुमार, धीरेन्द्र प्रताप, का० सोनू, कपिल कुमार, राघवेन्द्र सिंह, कर्मवीर सिंह शामिल रहे।

 

 हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतुबैठक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु बैठक की गई,प्रदेश उपाध्यक्ष व सह संयोजक भाजपा कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि तिरंगा हमारी आन,बान,शान का प्रतीक है समस्त वर्गों के लोगों को मिलजुलकर स्वतंत्रता दिवस का दिन त्यौहार की तरह मनाना चाहिए व हम व्यापारियों से अपील करते हैं कि अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा लहराए,इस दौरान प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,अध्यक्ष सर्राफा एसो पवन वर्मा,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष व मंडल संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ तरुण मित्तल,भूपेंद्र गोयल,सुनील विक्की अरोरा,शिव कुमार सिंघल,मयंक गोयल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु चर्चा की गई

 

समनदास आश्रम में लिया जिला पंचायत अध्यक्ष ने गुरु का आशीर्वाद
मोरना। सतगुरु समनदास महाराज की पांचवी पुण्यतिथि के उपलक्ष में शनिवार को सत्संग का आयोजन किया जा रहा है।सत्संग में भाग लेने के लिये श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल ने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
                शुकतीर्थ के फिरोजपुर में स्थित सतगुरु समनदास महाराज आश्रम में पहुँचे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल ने आश्रम के प्रबन्धक गुरु गोरधन दास महाराज को माला व पटका पहनाया व पुष्प गुच्छ भेँट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। व बृह्मलीन सन्त गुरु समनदास महाराज की प्रतिमा को नमन किया। इस दौरान सन्दीप दास ,अजय कृष्ण शास्त्री,प्रदीप निर्वाल, नीरज रॉयल,महिपाल राठी मौजूद रहे ।वहीँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु सत्संग में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ने गुरु समनदास महाराज की प्रतिमा को नमन कर बन्दगी की। रात्रि में सत्संग का आयोजन किया जायेगा।तथा रविवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
सत्संग स्थल पर एक बड़ा पंडाल बनाया गया है।साथ ही सेंकडो दुकाने लगाई गई हैं। जिनपर महिलाएं व बच्चे खरीदारी कर रहे हैं।श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर सुरक्षा के दृष्टिगत थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात हैं।

 

भाजपा सरकार जुमलेबाजः रीबू श्रीवास्तव
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश एवं केन्द्र की सरकार के वल जुमलेबाजी की सरकार रह गयी है। युवाओं को ना तो नौकरी मिल रही है और ना ही सरकार महिला अपराधों पर अंकुश लगा पा रही हैं।    महावीर चैक स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री श्रीमति रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधों का ग्राफ बढ रहा है। किसी भी युवा को नौकरी नही मिल रही हैं। सरकार जानबूझ कर युवाओं को अपराधो के दलदल मे धकेलना चाहती है। सरकार का कोई भी कर्मचारी इस सरकार से खुश नही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जो भी योजनाए घोषित की जाती हैं। वह केवल जुमलेबाजी हैं। धरातल पर भाजपा सरकार कोई काम नही कर रही है। रीबू श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता मे कहा कि प्रदेश मे शीघ्र ही 10 विधानसभा सीट पर चुनाव होगा। जिनमे से मीरापुर विधानसभा सीट पर भी चुनाव होना है। सपा महिला सभा ने रणनीति बनाई है कि विधानसभा के हर बूथ पर सपा की महिला कार्यकत्री मौजूद रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की सरकार से अब जनता आजिज आ चुकी है। इसलिए आने वाले चुनाव मे सभी 10 सीटों पर सपा की जीत होगी। सपा के जिलाध्यक्ष जिया चैधरी ने कहा कि जिस तरह हमने कार्यकर्ताओ के बलबूते पर लोकसभा सीट जीती है। उसी तरह अब मीरापुर विधानसभा सीट भी जीतेंगे।    प्रेसवार्ता के दौरान सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी, नगर अध्यक्ष हिमानी चैधरी, सपा महिला जिला महासचिव वकीला बेगम, पूर्व सभासद मीरापुर संतोष  झिझानिया, बबीता के अलावा पूर्व संासद कादिर राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, राहंुल वर्मा, गोल्डी अहलावत, संासद प्रतिनिधि सलीम मलिक आदि मौजूद रहे।

 

जज्बा दौड़ रैली में लिया बढचढकर हिस्सा
मुजफ्फरनगर। देश-विदेश मे प्रसिद्धि प्राप्त कर चुकी जज्बा दौड-10 की रैली ने देश प्रेम के प्रति सभी में एक नया जज्बा भर दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह करीब 6 बजे सरकूलर रोड के समीप स्थित राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान से आयोजित जज्बा दोड मे सैकडो युवाओं, गणमान्य लोगों तथा विभिन्न स्कूल काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया।
  सामाजिक संस्था समर्पित युवा समिति/समर्पित महिला शक्ति मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान से जज्बा रैली का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारी पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू, समर्पित युवा समिति से अमित पटपटिया, हितेश आंनद, अजय अनेजा, गुलशन अरोडा, हिमंाशु शर्मा, कार्तिक, कपिल बंसल, पारूल कुमार, अंशु भाटिया, शालिनी आनंद, मनी पटपटिया, सिमरन शर्मा, अतुल कौशिक, जोगेन्द्र हुडडा, मनीष भारती सहित समर्पित युवा समिति/समर्पित महिला शक्ति मुजफ्फरनगर से जुडे समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

 

अलंकरण समारोह का हुआ आयोजनNaresh Tikait
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर मे जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में 25 वाॅ अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे पधारे सभी अतिथियों ने संगठन की मजबूती एवं समाजसेवा से जुडे कार्यो मे बढचढ कर हिस्सा लेने का आहवान किया।
   नई मन्डी थाना क्षेत्र के भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर मे जनपद जाट महासभा का 25 वाॅ अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान तथा पदाधिकारियो ने मुख्य अतिथि भाकियू अध्यक्ष चै.नरेश टिकैत, डा.राममोहन,सचिन राणा, डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन दलसिंह वर्मा,  आदि को पटका पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाकियू अध्यक्ष चै.नरेश टिकैत ने सभी मेधावियों से आहवान किया कि वे मन लगाकर पढाई करें तथा उच्च शिक्षा के आधार पर नित नये कीर्तिमान स्थापित करें। मंच के माध्यम से संगठन की मजबूती, उच्च शिक्षा एवं जनसेवा से जुडे कार्यो मे बढचढ कर हिस्सा लेने का आहवान किया गया। इस दौरान समाज के गणमान्य व्यक्तियों तथा मेधावियों को तथा विभिन्न क्षेत्रो मे अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वालो अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान यूनियन की नींव रखने वाले स्व. बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को मरणोपरान्त जाट रत्न से सम्मानित किया गया। पूर्व राज्यपाल स्व. विरेंद्र वर्मा को भी जाट रत्न की उपाधि दी। कार्यक्रम के दौरान जनपद जाट महासभा के समस्त पदाधिकारी मीडिया प्रभारी बिटटू सिखेडा, जयवीर सिंह,राहुल पंवार, डा.रविन्द्र पंवार, नरेन्द्र पंवार तथा समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

हादसे में युवक हुआ घायल
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी थाना क्षेत्र के भोपा मार्ग पर गंाव जट मुझेडा में पैट्रोल पम्प के सामने टैªक्टर-ट्राली की टक्कर से बाईक सवार एक युवक घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे ग्रामीणो ने घायल युवक को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक घायल युवक के बारे मे कोई जानकारी नही मिल सकी थी। इस दौरान आसपास के दुकानदारों सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

 

करंट लगने से युवक की हुई मौतMuzaffarnagar News
छपार। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)कस्बा निवासी करीब 22 वर्षीय युवक की 11 हजार की लाइन की चपेट मे आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया।
  मिली जानकारी के अनुसार कस्बा छपार निवासी चिनाई मिस्त्री आलम व उसका बेटा ताजेब चिनाई मिस्त्री का काम करते हैं। बताया जाता है कि रोजाना की भंाति आज सुबह चिनाई कार्य के लिए मजदूरी पर गए ये दोनो बाप बेटा जब चिनाई कार्य मे लगे हुए थे कि तभी युवक ताजेब के हाथ से लकडी की बल्ली छत के उपर से जा रही 1100 की लाइन से टकरा गई। इस हादसे मे करंट लग जाने से युवक ताजेब की मौके पर ही मौत हो गई। चिखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों सहित कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी कुछ ही देर मे गंाव मे पहंुच गई। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। हादसे मे हुई युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

 

चाकू के साथ दबोचा
    मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाल खालापार महावीर सिंह चैहान ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान  के अन्र्तगत कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त मुजम्मिल पुत्र मीर हसन नि० फातमा मस्जिद के पास किदवईनगर थाना खालापारको अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज गया । गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० गनेश कुमार शर्मा  (चैकी प्रभारी किदवईनगर), है०का० जयदीप नागर शामिल रहे।

 

 निशुल्क जाँच शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर व इनरव्हील क्लब मुंजफ्फरनगर ईरा की एक संयुक्त प्रयास से एक निशुल्क जाँच शिविर का आयोजन फेथकाइंड लैब के सोजंय से रोश ड़ाश एम. एल. गर्ग व श्रीमती ऊषा गर्ग की अध्यक्षता में रोटरी भवन, सरकुलर रोड में किया गया। इस शिविर में हड्डियों में कैल्शियम की कमी व खून की जाँच की गयी सर्वप्रथम क्लब अध्यक्ष द्वारा शिविर में जाँच कराने आये हुए लोगों का स्वागत किया गया। रोटरी क्लब सचिव रोश अनिल गर्ग व इनरव्हील क्लब ईरा सचिव श्रीमती उषा राना द्वारा बताया गया कि आज इस अवसर पर नगर के लगभग १०० गणमानय लोगों  ने खून व हड्डियों में क्लशियम की कमी की जाँच करायी गयी तथा ये भी बताया गया कि भविष्य में भी क्लब द्वारा अन्य निशुल्क शिविर लगते रहगे
इस शिविर को सफल बनाने में रोश अरविन्द गर्ग, रोश हंस कुमार, रोश एस सी भारद्वाज, रोश शलेंद्र राना , रोश ड़ा० राजेश्वर सिंह, रोश ड़ा० रूप किशोर गुप्ता, रोश ड़ा० अशोक शर्मा व रोश ड़ा० कुलदीप चैहान, रोश राजीव अरोरा, रोश राज कुमार गर्ग, रोश कीमती लाल जैन, रोश नितिन जैन इनरव्हील क्लब से श्रीमती गीता भारद्वाज , श्रीमती सुमन गोयल, श्रीमती सुनीता अरोरा का योगदान रहा। अन्य क्लब से रोश अनिल प्रकाश रोश क्लब चेम्बर व रोश नीरज बंसल (रोश क्लब गैलिक्सी) ने उपस्थित रहे ।  सभा की समाप्ति के बाद सभी आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया गया व जलपान पर आमंत्रित किया गया।

 

चरथावल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो का निस्तारण कियाMuzaffarnagar News
चरथावल। थाना चरथावल पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के २० अभियोगों से सम्बन्धित कुल ८३.८८० कि.ग्रा. विभिन्न अवैध मादक पदार्थों का किया गया  निस्तारण।
जनपद मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे लम्बित माल निस्तारण अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव व प्रभारी निरीक्षक थाना चरथावल श्री जसवीर सिंह की मौजूदगी में थाना चरथावल पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वर्ष १९९४ से २०१९ तक एनडीपीएस एक्ट के २० अभियोगों से सम्बन्धित कुल ८३.८८० किग्रा० विभिन्न अवैध मादक पदार्थों (स्मैक, डोडा-पोस्त, चरस, सुल्फा आदि) को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर ,दबाकर निस्तारण कराया गया।
निस्तारित माल का विवरणः- ८३.८८० किग्रा० विभिन्न अवैध मादक पदार्थों (स्मैक, डोडा-पोस्त, चरस, सुल्फा आदि) एनडीपीएस के २० अभियोगों से सम्बन्धित। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव, प्र०नि० जसवीर सिंह थाना चरथावल,  एच०एम० शैलेष चैधरी थाना चरथावल मौजूद रहे।

 

चयन प्रक्रिया का किया उद्घाटनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चैधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा वेट लिफ्टिंग सीनियर स्टेट में सहभागिता करने हेतु मुजफ्फरनगर के वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया सीनियर स्टेट में मुजफ्फरनगर जनपद के खिलाड़ियों की सहभागिता हेतु चयन प्रक्रिया कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी कुंवर देवराज पवार ने फीता काट करके किया इस दौरान जिला वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन की सचिव श्रीमती प्रीति भारद्वाज और कोषाध्यक्ष अमरनाथ त्यागी एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम वेट लिस्टिंग कोच श्रीमती रेनू रानी और विनीत और बड़े बाबू राजेश कुमार एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम का तमाम स्टाफ कर्मचारी एवं वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी बड़ी संख्या में मौजूद रहे वेटलिफ्टिंग ट्रायल प्रक्रिया दोपहर बाद प्रारंभ हुई जो समाचार लिखे जाने तक जारी है किन खिलाड़ियों का चयन सीनियर स्टेट के लिए किया गया है इसकी घोषणा भी की जाएगी मुजफ्फरनगर जनपद के वेट लिफ्टिंग खिलाड़ियों ने अपना पहले वेट कराया फिर अपना परिचय लिखवाया और ट्रायल प्रक्रिया में सम्मिलित हुए वेट लिफ्टिंग ट्रायल प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मुजफ्फरनगर जनपद के वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं इस अवसर पर जिला वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर देवराज पवार और सचिव श्रीमती प्रीति भारद्वाज एवं कोषाध्यक्ष अमरनाथ त्यागी ने समस्त लिफ्टिंग खिलाड़ियों को बधाइयां देते हुए शुभकामनाएं दी समाचार लिखे जाने तक वेट लिफ्टिंग का ट्रायल प्रक्रिया जारी है।

 

श्रद्धालुओं ने पारसनाथ निर्वाण कल्याणक पर की पूजा अर्चनाMuzaffarnagar News
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)धर्मनगरी खतौली के नौ जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जैन धर्म के २३वें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस एवं निर्वाण उत्सव भक्ति भाव से बनाया। मंदिरों में भगवान पारसनाथ के जयकारों व मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक  किये गये।  तत्पश्चात अष्ट द्रव्य से भगवान पारसनाथ की सामूहिक पूजा की गईघ्। निर्वाण कांड के उच्चारण के साथ भगवान पारसनाथ के समक्ष निर्वाण लाडू चढ़ाया गया तथा पंचपरमेष्ठी की आरती एवं भगवान पारसनाथ की आरती की गई।
 संपूर्ण भारतवर्ष के श्रद्धालु इस कल्याणक महोत्सव को ज्ञान उत्सव के रूप में मानते हैं। इस पर्व पर निर्वाण लाडू समर्पित करने को जैन तीर्थों  वहलना जी जलालाबाद बड़ागांव शिखरजी व बिहारी  जी श्रद्धालु बड़ी संख्या में जाते हैं। इस पावन अवसर पर धर्म विदुषी डा. ज्योति जैन ने बताया तीर्थंकर पारसनाथ ने श्रावण मास की सप्तमी को सम्मेद शिखर पर्वत से मोक्ष प्राप्त किया। अतः इस दिन को मोक्ष सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। हमें पारसनाथ जैसी सहनशीलता  समता व धैर्य को अपनाना चाहिए। तभी हमारा पारसनाथ मोक्ष कल्याणक मनाना सार्थक होगा। कमठ के जीव ने प्रभु पारसनाथ के जीव को अनेक यातनाएं दी,अनेक उपसर्ग किए, फिर भी प्रभु पारसनाथ के जीव ने समता भाव रखा। हमें बैर भाव की ग्रंथि नहीं बांधनी है। क्षमाा का भाव सीखकर जीवन को उन्नत बनाना है। इसके अतिरिक्त धर्म स्वाध्याय प्रश्न मंच व भक्ति संगीत सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गए। जैन मिलन, महासमिति,महिला  मिलन समिति सहित अनेक संस्थाओं ने पारसनाथ चालीसा का पाठ किया। सुश्रावको को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।आज के भक्तिमय आध्यात्मिक आयोजन में सुशील मंडी संजय दादरी मुकेश महलका सुनील टीकरी  अरुण कुरकुरे मनोज महलका रामकुमार राकेश अंबर अरुण नंगली योगेश सराफ अरुणऔषधि मुकुल विवेक प्रवक्ता सुरेंद्रघड़ी मुकेश एडवोकेट विपिन अरिहंत बल्लू सराफ राजीव मुखिया अजय  प्रवक्ता अमित तिगाई सुधीर मुखिया प्रवीन किराना  उपेंद्र मुखिया कल्पेंद्र शशांक महलका मुकेश आढती हितेश सराफ मनोज आढती  वैभव औषधि सत्येंद्र अरिहंत दीपक भैंसी अशोक सर्राफ अनुपमआढती  संजय मुखिया शीलचंद प्रदीप सराफ राजकुमार प्रवक्ता दीपू किराना पारस बबलू मुखिया विनीत अतुल प्रीति दादरी करुणा शैली अंजू नंगली सविता छवि गीता नमिता राजरानी नैना अनीता दीक्षा ममता मीनू  विभा  अंजलि वर्षा काजल अंजना सुनीता पारूल शिल्पी सुषमा अलका आंचल दीपाली सर्वेश उर्वशी प्रज्ञा सोनी रितु डा. आशा सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

सफाई नायक के साथ मारपीट की
मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी ने सफाई नायक के साथ मारपीट कर डाली। सफाई नायक ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मंाग की है।
  सूत्रो के अनुसार नगरपालिका परिषद के सफाई नायक दीपक को आउटसोसिंग कर्मचारी से यह पूछना मंहगा पड गया कि काम कितना हुआ है। आरोप है कि कर्मचारी आशीष ने सफाई नायक दीपक के साथ मारपीट कर डाली। पीडित दीपक ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मंाग की।

 

सम्मेद शिखरजी में बलि को लेकर जैन समाज में नाराजगी
मुजफ्फरनगर। सम्मेद शिखरजी को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी महोदय को सौंपेगा जैन प्रतिनिधिमंडल
           गौरतलब है कि हाल ही में सम्मेदशिखर जी जैन तीर्थ स्थल के वंदना मार्ग के नजदीक कुछ असामाजिक तत्वों ने पशु बलि देने का घिनोना पाप किया था जबकि क्षेत्रीय आदिवासी समाज हो अथवा आस्थावान व अहिंसावादी जैन समाज दोनों ही प्रकृति व जीव मात्र के प्रति दया व सुरक्षा का भाव रखते हैं परंतु पशुबलि जैसा पाप दोनों समाजो को उस क्षेत्र में स्वीकार्य नही ह ऐसे में जैन एकता मंच,राष्ट्रीय ने निर्णय लिया है कि समस्त जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल अपने अपने क्षेत्रों में जनपद के जिलाधिकारी महोदय को राष्ट्रपति महोदया व शीर्ष सरकारों के प्रतिनिधि गण के नाम मांग पत्र सौंपेंगे
 जिसमें मुख्य मुद्दा सम्मेदशिखर जी पर बलि देने वालो पर शीघ्र कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित हो व सम्मेदशिखर जी की शुद्धता व शुचिता बनाये रखने हेतु आवश्यक कदम शीघ्रता से उठाये जा सकें।

 

 सिकंदरपुर के ग्रामीण नदी में खड़े होकर जश्ने आजादी मनाएंगेः विकास शर्मा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जनपद में विकास के बड़े बड़े दावे करने वालों की भीड़ है, लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ ओर ही नजर आती है। १५ अगस्त को हम सभी आजादी की ७८वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने जा रहे हैं। ऐसे में जनपद का गांव सिकन्दरपुर ऐसा है, जहां आज भी ग्रामीण आजादी से पूर्व जैसे हालातों का सामना करने को मजबूर है। नदी के पार इनके खेत है और नदी पर पुल न होने के कारण महिला हो या पुरुष, बच्चे हों या बूढ़े अपना जीवन दांव पर लगाकर नदी के बीच से ही गुजरकर अपने पशुओं के लिए रोजमर्रा चारा लाने का विवश हो रहे हैं। इसके विरोध में भाकियू नेता विकास शर्मा ने १५ अगस्त के दिन से ही नदी में खड़े होकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। जनपद के चरथावल ब्लॉक के गांव सिकंदरपुर से सामने आई कुछ तस्वीरें परेशान करने वाली हैं। इस गांव में निवास कर रहे ग्रामीण नदी के अंदर से होकर अपने खेतों तक जाने का जोखिम उठाने को विवश हो रहे हैं। खेतों से अपने पशुओं के लिए चारा लाना और अपने बच्चों को खेतों तक ले जाने के लिए उनको नदी की धारा को चीरना पड़ता है। इस विवशता पर जिले के अधिकारियों का कोई ध्यान ही नहीं गया। भारतीय किसान यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि नदी में बड़े हयूम पाइप तो डाल दिये गये, लेकिन उन पर पुल का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे ग्रामीणों को नदी पार अपने खेतों में आवागमन के लिए सुविधा मिलती। अस्थाई पुल का निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीण नदी के बीच से खेतों तक आने जाने के लिए विवश हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ हम लोग नदी के अंदर ही १५ अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनायेंगे और तिरंगा झंडा फहराकर आंदोलन की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सोये हुए जिला प्रशासन को जगाने के लिए है, जब तक प्रशासन वहां पर अस्थाई पुल का निर्माण नहीं कराया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रखा जायेगा।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =