Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: श्रद्धालुओं ने पारसनाथ निर्वाण कल्याणक पर की पूजा अर्चना

खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)धर्मनगरी खतौली के नौ जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जैन धर्म के २३वें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस एवं निर्वाण उत्सव भक्ति भाव से बनाया। मंदिरों में भगवान पारसनाथ के जयकारों व मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक  किये गये।  तत्पश्चात अष्ट द्रव्य से भगवान पारसनाथ की सामूहिक पूजा की गई। निर्वाण कांड के उच्चारण के साथ भगवान पारसनाथ के समक्ष निर्वाण लाडू चढ़ाया गया तथा पंचपरमेष्ठी की आरती एवं भगवान पारसनाथ की आरती की गई।

 संपूर्ण भारतवर्ष के श्रद्धालु इस कल्याणक महोत्सव को ज्ञान उत्सव के रूप में मानते हैं। इस पर्व पर निर्वाण लाडू समर्पित करने को जैन तीर्थों  वहलना जी जलालाबाद बड़ागांव शिखरजी व बिहारी  जी श्रद्धालु बड़ी संख्या में जाते हैं। इस पावन अवसर पर धर्म विदुषी डा. ज्योति जैन ने बताया तीर्थंकर पारसनाथ ने श्रावण मास की सप्तमी को सम्मेद शिखर पर्वत से मोक्ष प्राप्त किया।

अतः इस दिन को मोक्ष सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। हमें पारसनाथ जैसी सहनशीलता  समता व धैर्य को अपनाना चाहिए। तभी हमारा पारसनाथ मोक्ष कल्याणक मनाना सार्थक होगा। कमठ के जीव ने प्रभु पारसनाथ के जीव को अनेक यातनाएं दी,अनेक उपसर्ग किए, फिर भी प्रभु पारसनाथ के जीव ने समता भाव रखा। हमें बैर भाव की ग्रंथि नहीं बांधनी है। क्षमाा का भाव सीखकर जीवन को उन्नत बनाना है।

इसके अतिरिक्त धर्म स्वाध्याय प्रश्न मंच व भक्ति संगीत सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गए। जैन मिलन, महासमिति,महिला  मिलन समिति सहित अनेक संस्थाओं ने पारसनाथ चालीसा का पाठ किया। सुश्रावको को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।आज के भक्तिमय आध्यात्मिक आयोजन में सुशील मंडी संजय दादरी मुकेश महलका सुनील टीकरी  अरुण कुरकुरे मनोज महलका रामकुमार राकेश अंबर अरुण नंगली योगेश सराफ अरुणऔषधि मुकुल विवेक प्रवक्ता सुरेंद्रघड़ी मुकेश एडवोकेट विपिन अरिहंत बल्लू सराफ राजीव मुखिया अजय  प्रवक्ता अमित तिगाई सुधीर मुखिया प्रवीन किराना  उपेंद्र मुखिया कल्पेंद्र शशांक महलका मुकेश आढती हितेश सराफ मनोज आढती  वैभव औषधि सत्येंद्र अरिहंत दीपक भैंसी अशोक सर्राफ अनुपमआढती  संजय मुखिया शीलचंद प्रदीप सराफ राजकुमार प्रवक्ता दीपू किराना पारस बबलू मुखिया विनीत अतुल प्रीति दादरी करुणा शैली अंजू नंगली सविता छवि गीता नमिता राजरानी नैना अनीता दीक्षा ममता मीनू  विभा  अंजलि वर्षा काजल अंजना सुनीता पारूल शिल्पी सुषमा अलका आंचल दीपाली सर्वेश उर्वशी प्रज्ञा सोनी रितु डा. आशा सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =