Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस रिजर्व पुलिस लाइन में मनाया

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस। शासन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह द्वारा पुलिस लाइन में उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारीगण के साथ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया।

सर्वप्रथम प्रतिसार निरीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को देश विभाजन त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग वाले लोगों की स्मृति में २ मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। ततपश्चात अपने सम्बोधन में कहा गया कि देश का विभाजन किसी विभीषिका से कम नही था। भारत के लाखो लोगो ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी। ऐसे समय पर देश का दो टुकडो में बंट जाने का दर्द लाखो परिवारो में एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया है।

इसी समय बंगाल का भी बिभाजन हुआ। इसमे बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग कर पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया था। जो कि सन् १९७१ में बांग्लादेश के रूप में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। भारत के इस भौगोलिक बटवारे ने देश के लोगो को सामाजिक सांस्कृतिक, आर्थिक तथा मानसिक रूप से झकझोर दिया था।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें न सिर्फ भेद-भाव, वेमनस्य एंव दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलायेगा बल्कि इससे एकता, सामाजिक सदभाव और मानव सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलेगी।

हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर में प्राचार्या प्रोफेसर गरिमा जैन जी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेवक द्वारा एक रैली निकली गई। इस अवसर पर महाविधालय की प्राचार्या प्रोफेसर गरिमा जैन , प्रोफेसर ओमदत्त , डॉक्टर चारू त्यागी, तीनों इकाइयों के एनएसएस अधिकारी डॉक्टर रचना त्यागी, डॉक्टर मोहम्मद आसिफ और संजीव कुमार उपस्थित रहे तथा महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों इकाइयों के वॉलेंटियर्स ने प्रतिभाग किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − five =