Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मुखबिर की सूचना पर चैन स्नेचिंग करने वाले शातिर को दबोचा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चौन स्नैचिंग के अभियोग का १८ घण्टो के अन्दर सफल अनावरण, शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ ०१ शातिर चोर अभियुक्त गिरफ्तार।
जनपद  में चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमति रूपाली राव एवं प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चौन स्नैचिंग के अभियोग का १८ घण्टो के अन्दर सफल अनावरण करते हुए शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ ०१ शातिर चोर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर ग्राम गढी गांव की तरफ कच्चे रास्ते पर गउशाला फार्म की टयूबवेल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
१६ अगस्त  को वादी द्वारा थाना नई मण्डी को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि मेरी माताजी सुबह मोर्निग वॉक करके घर आ रही थी जैसे ही घर के बाहर दरवाजे पर पहुंची तो एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी माता जी के गले से सोने की चौन को झपट्टा मारकर ले गया। वादी की तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु०अ०सं० ३७२/२०२४ धारा ३०४ बीएनएस पंजीकृत किया गया
घटना के सफल अनावरण हेतू थाना नई मण्डी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा चैन स्नैचिंग के अभियोग का १८ घण्टो के अन्दर सफल अनावरण करते हुए शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ ०१ शातिर चोर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर ग्राम गढी गांव की तरफ कच्चे रास्ते पर गउशाला फार्म की टयूबवेल के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त शुभम उर्फ शिवम कश्यप पुत्र राजेन्द्र कश्यप निवासी रामलीला टीला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से टूटी हुई चैन के दो टुकडे पीली धातु के, ०१ सीडी डिलक्स मोटर साईकिल नम्बर यूपी १२ बीडी ५६३५। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक प्रदीप कुमार, उ०नि० तपन जयन्त, उ०नि० मोहित सिंह, का० गौरव कुमार थाना नई मण्डी शामिल रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21436 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 5 =