Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: आईएमए के आह्वान पर चिकित्सकों ने क्लीनिक बंद रख किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म एवं नृंशस हत्या के विरोध में पूरे देशभर में उबाल है। आईएमए के आह्वान पर पूरे देश के चिकित्सकों ने अपने क्लीनिक बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। मुजफ्फरनगर में भी आईएमए ने बैठक कर इस घटना के विरोध में विस्तार से चिकित्सकों को बताया। कोलकाता की घटना के विरोध में इंडियन मैडिकल एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्टै्रट को सौंपा। 
  इण्डियन मैडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा.हेमंत कुमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि कोलकाता की घटना के विरोध मे सरकूलर रोड स्थित आईएमए भवन पर संगठन से जुडे चिकित्सकों की एक बैठक आहूत हुई। बैठक के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा गया। आईएमए भवन पर सिटी मजिस्टै्रट को सौपे गए ज्ञापन मे बताया कि कोलकाता की घटना ने एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर किया है। आज देश के अस्पतालों में चिकित्सकों को विभिन्न प्रकार के खतरों व भय के बीच काम कररना पडता है।
अक्सर अस्पताल में घटनाए होने के बाद चिकित्सक वर्ग को न्याय नही मिल पाता है। आज चिकित्सक अपनी सुरक्षा को लेकर आशंकित है। कोलकाता की घटना में निष्पक्ष व विश्वसनीय जांच करने की मांग देशभर के चिकित्सक कर रहे हैं। इस प्रकरण इस प्रकरण में कार्यवाही कुछ ऐसी होनी चाहिए, जिसका कठोर संदेश अराजक तत्वों पर जाय। जिससे ऐसे अराजक तत्वों के मन में कानून का भय व्याप्त हो व इस तरह की घटनाओं में लगाम लगे। कोलकाता की घटना को लेकर आईएमए मुजफ्फरनगर के चिकित्सक आपसे निम्न बिन्दुओं के सन्दर्भ में अपनी मांगो को आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं।
जिनमें क्रमशः दोषियों की तत्काल गिरफ्तार हो, मामले में त्वरित सुनवाई कर दोषियों को अधिकतम सजा दिलाई जाए। डॉक्टरो व अन्य स्वास्थ्य कर्मियो को सभी प्रकार की अराजक घटनाओं से बचाने के लिए एक केन्द्रीय कानून बनाया जाए। सभी स्वास्य देखभाल संस्थाआें को विशेष संरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए। राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद को देश के किसी भी इलाके में काम कर रहे मैडिकल छात्रों और सभी आधुनिक चिकित्सा डॉक्टरों की सुरक्षा से संबंधित सख्त नियमों को लागू करने का अधिकार दिया जाए। हम आईएमए के चिकित्सकों कर आपसे अपेक्षा है कि आप हमारी मांगो को पूरा करके देश भर के चिकित्सकों को भयमुक्त परिवेश प्रदान करेंगे। जिससे चिकित्सक समाज को अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दे सकेंगे।
    बैठक मे आईएमए के अध्यक्ष डा.हेमन्त कुमार, सचिव डा.यश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डा.ईश्वर चन्द्रा, डा.सुनील चौधरी, डा.तारा मोहन, डा.निशा मलिक, डा.आमोद कुमार, डा.पूजा चौधरी, डा.सिद्धार्थ गोयल, डा.डी.एस.मलिक, डा.मनोज काबरा, डा.नीरज काबरा, डा.मनीष अग्रवाल, डा.दीपक गोयल, डा.तुषार गुप्ता, डा.विभोर कुशवाहा, डा.एम.के.बंसल, डा.एस.सी.गुप्ता, डा.यू.सी.गौड, डा.रविन्द्र जैन, डा.पंकज सिंह आदि मौजूद रहे। गुड खाण्डसारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने भी चिकित्सकों को आश्वासन दिया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 10 =