Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मटकी व बांसुरी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के तृतीय कार्यक्रम में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मटकी व बांसुरी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन भागवन्ती सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालिज नई मंडी में सुबह ८.४५ बजे आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जगदीश पालीवाल, पवन गोयल जी, डॉ रुचि शर्मा जी, परमकीर्तिशरण अग्रवाल व प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा गोयल जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम सभी अतिथियों को शाखा की और से पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कालिज की १०९ छात्राओं ने बहुत सुन्दर- सुन्दर मटकी व बांसुरी सज्जा ने सभी का मन मोह लिया ऐसा लग रहा था कि सभी प्रथम है निर्णायक मंडल को प्रथम तीन स्थान देने के लिए काफी समय लगा।

मटकी प्रतियोगिता में कक्षा ९ सी की छात्रा कु. मानवी प्रथम, कक्षा ९ई की कु. अन्नया द्वितीय व कक्षा १० बी की कु. निशा तृतीय स्थान पर रही। बांसुरी प्रतियोगिता में कक्षा १२ डी की छात्रा कु. सलोनी प्रथम, कक्षा १२ सी की छात्रा कु. रजनी द्वितीय व कक्षा १२ ए की छात्रा कु. मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता छात्राओं को शाखा की और से उपहार देकर सम्मानित किया गया प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बाकी सभी छात्राओं को भी शाखा की और से कापी वितरित की गई। ग इस अवसर पर बोलते हुए पवन गोयल जी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की व छात्राओं को उनके सुन्दर प्रयास के लिए प्रोत्साहित किया।

जगदीश पालीवाल ने सभी छात्राओं की सुन्दर मटकी व बांसुरी सज्जा की प्रशंसा की व सम्राट शाखा को सुन्दर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी। डॉ रुचि शर्मा ने कहा कि सभी स्कूलों में बच्चों की ड्रेस तो एक कलर की होती है लेकिन यहाँ पर सभी टीचर्स की एक ड्रेस होने पर प्रधानाचार्य जी को बधाई दी उन्होंने सभी छात्राओं को सुन्दर मटकी व बांसुरी सज्जा के लिए शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष कीमती लाल जैन ने कालिज की प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ को व छात्राओं को सुन्दर आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा द्वारा सम्राट शाखा का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम चैयरमैन अशोक सिंघल, जगरोशन गोयल, कार्यक्रम संयोजक राहुल सिंघल,नितिन सिंघल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ नितिन जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला संयोजिका श्रीमती परणीता गोयल, सुनील गर्ग, जगरोशन गोयल, अजय अग्रवाल, अजय गोयल, मनोज गुप्ता (कोल्हू वाले), प्रेम प्रकाश एडवोकेट, ई० पी.के.गुप्ता, प्रवीण सिंघल,प्रीतम सिंघल, जीवन जैन, प्रदीप खन्ना, अवधेश गुप्ता, कुलदीप भारद्वाज, गंगा सागर गोयल, संजीव अग्रवाल,एवं श्रीमती प्रभा अग्रवाल, सुदेश गर्ग, सुमन अग्रवाल, सोनिया जैन, संतोष गोयल, नीरा गोयल, संध्या गर्ग, प्रीति कंसल, नीरु जीवन जैन, शशि सिंघल, अनुराधा सिंघल जी का पूर्ण सहयोग रहा। सचिव गोपाल कंसल ने सभी अतिथियों, सदस्यों व मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया राष्ट्रगान के बाद सभा का समापन हुआ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =