Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- महिला की उपचार के दौरान मौत

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उपचार के दौरान महिला की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। महिला की मौत से क्षुब्ध परिजनो ने जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साये ग्रामीणो को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शान्त कराया।

मिली जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गांव भुवापुर निवासी राहुल कश्यप की पत्नि सोनी कश्यप को प्रसव पीडा होने पर रूडकी रोड स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही तथा गलत ऑपरेशन के चलते महिला की मौत हो गई। विवाहिता सोनी कश्यप की डिलीवरी के दौरान हुई मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। इस मामले से गुस्साये परिजनो तथा ग्रामीणो ने जमकर हंगामा काटा।

महिला की मौत तथा हंगामे की सूचना पर कुछ ही देर मे मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणो को समझा-बुझाकर शान्त कराया तथा कार्यवाही का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर मामला शान्त हुआ। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच-पडताल के बाद इस सम्बन्ध में कार्यवाही सुनिश्चित हो सकेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − two =