Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गांव भंडूरा मैं भारतीय किसान यूनियन अंबावता की सभा: तीन अध्यादेश बिल किसान विरोधी- शाह आलम

मुजफ्फरनगर भारतीय किसान यूनियन अंबावता की एक सभा गांव भंडूरा मैं जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में हुई. जिसकी अध्यक्षता मास्टर इमरान जीने की और संचालन नियाजूपुरा ग्राम अध्यक्ष शादाब जी ने किया सभा में मौजूद सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे

किसानों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने कहा की भारत सरकार ने तीन अध्यादेश बिल जो किसान विरोधी नीतियों दुवारा बनाए हैं उसके विरोध में कई महीनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं और दिल्ली की सिमाओं पर डेरा डाले हुए हैं

मगर भारत सरकार पर कोई असर नहीं पड़ता नजर आ रहा है अब देश का किसान बिल वापसी के साथ सरकार वापसी के आन्दोलन का मन बना रहे हैं किसान विरोधी काले बिल अगर वापसी नहीं तो सरकार वापसी करेंगे किसान

वही महानगर अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी ने सभा को संबोधित करते हुए कहां गन्ने का भुगतान सरकार 14 दिन के भीतर कराने के वादे करती है और मिले किसान को गन्ने का भुगतान 14 महीने में भी नहीं कर पा रही हैं और बिजली विभाग बकाया भुगतान के नाम पर किसानों का शोषण करने पर उतारू है

सभा के बाद संगठन के विस्तार हेतु

जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने सभी की सहमति से भाई तहसीन को सदर ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज कुमार जी को सदर ब्लॉक सचिव भाई जहांगीर को भडूरा ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया मौके पर नियुक्ति पत्र भी दिए

इस मौके पर सहारनपुर मंडल प्रभारी मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सुदेश जी महानगर अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी जिला सचिव मोहम्मद अजीम पुरकाजी ब्लॉक महासचिव अमित कुमार

जिला सचिव साजिद युवा जिला सचिव मुस्तकीम सदर ब्लाक महासचिव शहजाद सदर ब्लॉक उपाध्यक्ष जान मोहम्मद सदर ब्लॉक सचिव रिजवान नगर कोषाध्यक्ष रोशन सिद्दीकी युवा नगर महासचिव मोहम्मद आसिफ युवा नगर सचिव बिलाल जमील भाई पैठे वाले महताब मलिक मोहमद सैफू ख़ान नूर मलिक आदि मौजूद रहे

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =