Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-युवक का शव मिलने से हड़कम्पः परिजनें ने जताई हत्या की आशंका

फुगाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बीती शाम संदिग्ध परिस्थितियो मे लापता हुए युवक का शव गांव के जंगल मे पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार फुगाना थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव खरड निवासी युवक विकास पुत्र जगपाल के परिजनो का आरोप है कि बीती रात विकास के कुछ दोस्त उसे अपने साथ बुलाकर ले गए थे। जब युवक विकास देर रात तक भी अपने घर वापिस नही लौटा तो उसके घर वापिस ना लौटने पर उसके परिजनो ने किसी अनहोनी की आश्ांका के चलते एक और जहां ग्रामीणो की मदद से उसकी तलाश शुरू की।

वहीं दूसरी और पुलिस को भी इससे अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मामले की लापता युवक की तलाश मे जुट गए। चर्चा रही कि आज सुबह लापता चल रहे विकास का शव गांव खरड के जंगल मे गुड की चरखी के पास लावारिस अवस्था मे पडा मिला। चर्चा रही कि विकास के शव के पास शराब के पव्वे पडे हुए थे। युवक विकास की ईट का प्रहार कर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो ने जब युवक विकास का शव पडा देखा तो ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। ग्रामीणो की जब इसकी जानकारी मृतक के परिजनो को दी तो घर मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणो की सूचना पर गांव मे पहुंची पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच पडताल व पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =