गायत्री शक्तिपीठ ट्रस्ट गायत्री परिवार का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। गायत्री शक्तिपीठ ट्रस्ट गायत्री परिवार,मुजफ्फरनगर का 15 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान मे आज गायत्री शक्ति पीठ मु.नगर का 15 वां स्थापना दिवस गायत्री परिवार द्वारा बडी ध्धूमधाम के साथ मनाया गया।
जिसको शांतिकुज से पधारे उपजोन प्रभारी उदजसिह चौहान,कंवरपाल,खडगूसिह एवं दुर्योधन द्वारा सम्पन्न कराया गया। जिसमे नो कुण्डीय यज्ञ से गायत्री माता का पूजन एवं श्रृंगार किया गया।
यज्ञ मे कोरोना काल मे आयोजित महाकुम्भ पर्व का लाभ सभी को दिलाने हेतु गायत्री परिवार द्वारा घर-घर गंगाजल दीपयज्ञ के माध्यम से पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
सैकडो की संख्या मे श्रद्धालुओं ने यज्ञ मे भाग लेकर भजन संगीत का लाभ लिया यह जानकारी रूकमणी भारद्वाज ने यज्ञ को सफल बनाने मे सहयोग प्रदान किया।
यज्ञ का संचालन सोहनवीरी देवी ने किया। इस दौरान आशीष मिश्रा, सोमपाल, रामपाल, राजपाल, एस.डी.मिश्रा, नवीन बालियान एवं अतर सिह,रूकमणी भारद्वाज आदि गायत्री परिवार का सहयोग रहा।

