दिल्ली से जाते वक्त जयंत चौधरी का हुआ जोरदार स्वागत
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर के कस्बा नकुड मे आयोजित किसान पंचायत मे शामिल होने के लिए नई दिल्ली से जाते वक्त रालोद नेता जयंत चौधरी का पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा गुप्ता रिर्सोटस पर मार्ल्यापण कर स्वागत किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी के आगमन को लेकर मेरठ रोड स्थित गुप्ता रिर्सोटस पर रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी के नेतृत्व मे एकत्रित पार्टी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने रालोद नेता जयत चौधरी का स्वागत किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिह, वरिष्ठ रालोद नेत्री रमा नागर, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान,अभिषेक चौधरी,सुधीर भारती,विनित कादियान, पराग चौधरी, अंकित सहरावत, रालोद शहर अध्यक्ष मनोज शर्मा, विदित मलिक, संजय राठी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

