Muzaffarnagar News-जूनियर बालक भारोत्तोलन प्रतियोगिता में १० खिलाड़ी छात्र चयनित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । जिला जिला स्तरीय अंडर-१९ सीनियर और अंडर-१७ जूनियर बालक भारोत्तोलन प्रतियोगिता में १० खिलाड़ी छात्र चयनित किए गए। जो आगामी ६ सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज, सहारनपुर में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद की ओर से प्रतिभाग करेंगे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह यादव के सहयोग से स्पोर्टस स्टेडियम में विजय कुमार शर्मा प्रधानाचार्य दीपचंद ग्रेन चौंबर इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें अण्डर-१९ संवर्ग में खिलाड़ी छात्र रोहित कुमार -जनता इंटर कॉलेज भोपा, आर्यन कुमार-किसान इंटर कॉलेज खरड़, शकील अहमद – इस्लामिया इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, मोंटी तोमर – डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर प्रथम रहे
जबकि अण्डर १७ संवर्ग में प्रियांशु- जनता इंटर कॉलेज भोपा, मोहम्मद जैद – इस्लामिया इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, आर्यन कुमार – किसान इंटर कॉलेज खरड़, आर्यन शर्मा – दीपचंद ग्रेन चौंबर इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, हरि कुमार-एस डी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर और शकील अहमद-इस्लामिया इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर प्रथम रहे। संयोजक और प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार शर्मा ने बताया आगामी ६ सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज सहारनपुर में मण्डल स्तर पर भारोत्तोलन प्रतियोगिता होगी।
जिसमें ये सभी खिलाड़ी छात्र प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन और जिला स्तरीय चयन ट्रायल में श्री राहुल राणा, श्री राहुल कुशवाहा, श्री सत्यकाम तोमर, श्री शुभम पाल, श्री आकाश कुमार, श्री अक्षय और श्री रमेश क्रीडा शिक्षकों के साथ ही स्पोर्टस स्टेडियम की कोच श्रीमती रेणु रानी ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।

