Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिका रवाना

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा उत्तर-प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा की उत्तर-पुस्तिका/ओएमआर शीट को मूल्यांकन हेतु सुरक्षित रवाना किया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। जनपद मुजफ्फरनगर में उक्त परीक्षा को ०२ पालियों में १६ परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया गया था। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में उक्त परीक्षा को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराया गया तथा लिखित परीक्षा की उत्तर पुस्तिका व ओएमआर शीट को सुरक्षित रखने हेतु कोषागार में स्ट्रांग रूम बनाया गया था

जिसके लिये त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा उत्तर-पुस्तिका/ओएमआर शीट को मूल्यांकन हेतु भर्ती बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनूरूप सीलबन्द कर बन्दबॉड़ी कन्टेनर वाहन में पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों के साथ सुरक्षित रवाना किया गया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात/भर्ती परीक्षा नोडल अधिकारी श्री कुलदीप सिंह सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21396 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − two =