Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में भाजपा बनायेगी 3 लाख सदस्यः सोमेंद्र तोमर

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar ) भारतीय जनता पार्टी के मुजफ्फरनगर जनपद प्रभारी एवं प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा का 2 सितम्बर से सदस्यता अभियान शुरू हुआ है। सबसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा का सदस्य बनाया है।

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि इस बार हमारा लक्ष्य जनपद में तीन लाख सदस्य बनाने का है। 2015 में एक करोड़ 86 लाख सदस्य बनाये गये थे। 2022 में तीस लाख नये सदस्य बनाये गये। इस बार 3 करोड 3 लाख का लक्ष्य है। इस बार 1 करोड 83 लाख लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है हम सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश के 11 हजार 786 मंडलों पर कार्यशाला आयोजित करेंगे

यह अभियान 25 सितम्बर तक चलेगा। इसके बाद 1 अक्टूबर से पुनः शुरू होगा। अक्टूबर माह में जो ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता सदस्य बनायेगा उसे सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तथा लोग भाजपा से लगातार जुड रहे है। उनसे जब पूछा गया कि जब पार्टी प्रत्येक व्यकित को न्याय दिला रही है तो उनकी पार्टी के एक प्रवक्ता की एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई है

इस पर उन्होंने कहा कि यदि पार्टी का कार्यकर्ता भी गलती करता है तो वह भी बराबर है। सभी के साथ न्याय किया जायेगा। प्रेसवार्ता में जनपद के प्रभारी एवं पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्यप्रताप पाल, जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, डा. वीरपाल निर्वाल, एमएलसी वंदना वर्मा, विजय सैनी, अचिन्त मित्तल, पवन अरोरा, अनिल राठी प्रमुख, अभिषेक गुर्जर, अक्षाय पुण्डीर प्रमुख, पूर्व विधायक अशोक कंसल, श्रभ्मोहन तायल, सुधीर खटीक आदि मौज्ूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 16 =