Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय सेवा योजना: रैली निकालकर ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूक किया

मुजफ्फरनगर। बसेड़ा के जनता जनार्दन इंटर कालेज की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेवकों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रभात कुमार ने किया।

बसेडा गांव स्थित जनता जनार्दन इंटर कालेज की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में चल रहे शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेवकों ने अभियान चलाकर ग्रामीणों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया और बचाव के उपाय भी बताए।

इस दौरान स्वयं सेवकों ने गांव में घर जाकर मास्क का वितरण भी किया। गांव में रैली निकालकर लोगों को कोरोना के प्रति सचेत रहने व सावधानियां बरतने का संदेश दिया।

रैली के पश्चात स्वयं सेवकों ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की। प्रधानाचार्य ने कहा कि कोरोना महामारी का प्रकोप कुछ राज्यों में फिर से बढ़ने लगा है, इसलिए कोरोना के प्रति लापरवाही न बरतें।

बचाव ही इसका उपाय है। मास्क का प्रयोग करें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें। गर्म पानी ही पिएं। इस दौरान जोगेंद्र कुमार, विपिन त्यागी, विकास कुमार व गौरव गंगवार आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 3 =