Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लापता 4 साल की बच्ची का शव बरामद, 4 लोग हिरासत में

मुजफ्फरनगर। घर के बाहर गली में बच्चों के साथ खेलते हुए 4 वर्षीय बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची मामले को गंभीरता से लेते हुए रात में ही डॉग स्क्वायड टीम को बुला कर रात भर छानबीन की।

शनिवार देर रात बच्ची का शव कॉलोनी के ही एक निर्माणधीन मकान में पानी के टैंक में पड़ा मिला। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है।

पुलिस ने पूछताछ के लिये चार लोगों को हिरासत में ले रखा है। कस्बे के मोहल्ला जन्नताबाद निवासी मोहसीन फरीदी अपने परिवार के साथ रहता है।

मोहसिन राजमिस्त्री का काम करता है। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को भी मोहसिन काम पर गया हुआ था।मोहसिन के परिजनों का कहना है कि 4 वर्षीय बच्ची अलीजा उर्फ परी मोहल्ले के ही बच्चों के साथ घर के बाहर गली में खेल रही थी। जब मोहसिन की पत्नी ने करीब 5 बजे बाहर गली में देखा तो बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी

तब उसकी पत्नी ने आस पास पड़ोस व मोहल्ले वालों से बच्ची की जानकारी की परंतु बच्ची का कहीं कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस भी मौके पर जा पहुंची।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार रात में ही डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया। सीओ शकील अहमद, इंस्पेक्टर डीके त्यागी, नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना सहित कस्बे के संभ्रांत लोग पुलिस के साथ पूरी रात बच्ची की तलाश करते रहे।

शनिवार देर रात बच्ची का शव कॉलोनी में ही एक निर्माणाधीन मकान के पानी के टैंक में पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव मोके पर पहुचे।

पुलिस ने बच्ची के शव को टैंक से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि बच्ची का शव पानी के टैंक से बरामद हो गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =