News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

गाँव सल्हाखेड़ी मे सरकारी तालाब की १८ बीघा भूमि से हटवाया गया अवैध निर्माण
उप जिलाधिकारी सदर निकिता शर्मा ने मौके पर खड़े होकर चलवाया बुलडोजरMuzaffarnagar News
तितावी। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसील सदर की गांव सालाखेड़ी में सरकारी तालाब की १८ बीघा जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से बनाये गए पशुओ के लिए ८ शेड, शौचालय, पशुओं के चारे की कोर बनाकर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था जिस पर अब तहसील प्रशासन का बुलडोजर चला है। सालाखेड़ी गांव में बहुत समय से जल भराव की समस्या थी, स्कूल जाने में बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, पिछले हफ्ते तहसीलदार ने स्वयं मौके पर जाकर अवैध अतिक्रमण को हटाने की चेतावनी दी थी वही कल खुद एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने खुद मौके पर खड़े होकर १८ बीघा तालाब की भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान तितावी थाना क्षेत्र के गाँव सल्हाखेड़ी में तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़ भी राजस्व टीम व तितावी पुलिस के साथ मौजूद रहे।

 

 

छेडछाड के वांछित को सिविल लाइन पुलिस ने दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा नाबालिग युवती के साथ छेडछाड करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को ४८ घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार। जनपद में महिलाओं के प्रति अपराध करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ब्योम विंदल एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन आशुतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को महावीर चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ०१ बुलेट मोटर साईकिल नम्बर यूपी १२ बीसी ५५८४ बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि १२ सितम्बर को वादी द्वारा थाना सिविल लाईन पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि ०१ बुलेट मोटर साईकिल नम्बर यूपी १२ बीसी ५५८४ पर सवार व्यक्ति द्वारा मेरी नाबालिग लडकी को रास्ते में रोककर उसके साथ अश्लील हरकत करना तथा छेडखानी करने की घटना कारित की गयी है। तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मु०अ०सं० २७७ध्२०२४ धारा ७४,१२६(२),३५२,३५१(२),३५१(३) बीएनएस व ७ध्८ पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा घटना की गम्भीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना सिविल लाईन पर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग लडकी से छेडछाड करने के अभियुक्त को ४८ घण्टे के अन्दर महावीर चौक से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शादाब उर्फ सोनू काजी पुत्र अनीस निवासी मौहल्ला दीनमोहम्मद सुजडु थाना खालापार, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ बुलेट मोटर साईकिल नम्बर यूपी १२ बीसी ५५८४। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में आशुतोष कुमार प्र०नि०, उ०नि० सतेन्द्र ढिल्लो, है. का. लोकेश, सोविन्द्र, का. राहुल थाना सिविल लाईन शामिल रहे।

 

विद्युतकर्मी झुलसाः कार्यकर्ताओं ने किया हंगामाMuzaffarnagar News
चरथावल।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विद्युत कर्मी ड्यूटी के दौरान हादसे के तहत बुरी तरह से झुलस गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। इस मामले से गुस्साएं किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए विद्युत अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कुल्हैडी निवासी 40 वर्षीय नफीस पुत्र शब्बीर विद्युत विभाग में संविदाकर्मी लाइनमैन के रूप में कार्यरत है। बताया जाता है कि संविदाकर्मी नफीस कुल्हेडी बिजलीघर के समीप एक ट्रांसफार्मर को ठीक कर रहा था कि इसी बीच वह अचानक विद्युत लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। ग्रामीणों ने जब इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी तो आनन फानन में ही मौके पर पहुंचे साथी विद्युतकर्मियों ने बुरी तरह से झुलसे नफीस को उपचार हेतु सीएचसी चरथावल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय में भेज दिया वहां भी चिकित्सकों ने नफीस की बुरी हालत को देखते हुए उसे तुरंत ही मेरठ ट्रामा सैन्टर के लिए रैफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर, भाकियू सहित विभिन्न किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए और विद्युत अधिकारियों को मौके पर ही बुलाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान भाकियू नेता विकास शर्मा, आशीष कुल्हेडी, सौरभ त्यागी, संजय त्यागी आदि विभिन्न किसान नेता तथा सैकडों ग्रामीण मौके पर एकत्रित रहे। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी रहा। किसान अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर ही डटे हुए है।

 

झंडा पूजन किया
छपार। छपार में श्री रामलीला कमेटी (रजि०) द्वारा झंडा पूजन कर गाँव के मुख्य मार्गो से डीजे नगाड़ो के साथ निकाला गया । कमेटी प्रबंधक श्रवण गुप्ता ने बताया कि आने वाली २९ सितंबर को उद्घाटन समारोह के बाद से रामलीला का भव्य मंचन कलाकारों के द्वारा ११ अक्टूबर तक प्रतिरात्रि किया जायेगा व १२ अक्टूबर को रावण के पुतले को दहन करके विजयदशमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता, प्रबंधक श्रवण गुप्ता, आड़िटर रुचिन शंकर गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष सोनाथ त्यागी, महामंत्री सोमपाल नायक, उपडायरेक्टर रोहित राजपूत, अश्वनी आर्य, रुस्तम त्यागी, आशिष त्यागी, कन्हैया, मोनी त्यागी, विक्की नायक, किशन प्रजापति, प्रीत नायक, भुरु शुक्ला, आदि मौजूद रहे

 

भारतीय किसान यूनियन क्रांति संगठन का हुआ विस्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन क्रांति के अध्यक्ष विकास सिंह सैनी ने बताया कि भारत सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल में बिजली विभाग में प्रीपेड मीटर लगाने की जो योजना चलाई जा रही है उसका संगठन पूरी तरह से विरोध करता है। यदि विद्युत विभाग ने घरों और दुकानों पर मीटर लगाने का प्रयास किया तो भाकियू क्रांति के कार्यकर्ता इन मीटरों को उखाड फेंकेगे। रूड़की रोड पर एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया गया कि उत्तरांचल में एक आईटी कम्पनी सहकारी समितियों के कम्प्यूटीकरण का कार्य कर रही है जिसमें लगभग 42 करोड़ रूपये का कथित घोटाला हुआ है और यह योजना पूरी तरह से फ्लाप हो गयी है इसी कम्पनी के अब उत्तर प्रदेश में भी ठैका दिया जा रहा है जिसका भाकियू क्रांति पुरजोर विरोध करती है और पूरे प्रकरण की जांच की मांग करती है इसके अतिरिक्त उन्होंने आरोप लगाते हुए तहसीलों में अवैध वसूली अन्य सरकारी विभाग के भ्रष्टाचार का भी उल्लेख किया। सुभाष सैनी को जिलाध्यक्ष, शिवसैनी को उपाध्यक्ष, आनन्द पाल को संगठन मंत्री नियुक्त किये जाने की भी घोषणा की। इस अवसर पर पत्रकारों को बताया गया कि भाकियू क्रांति संगठन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के अलावा उत्तरांचल में पूर्ण रूप से सक्रिय है और इसे अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी व्यापक रूप से सक्रिय किया जायेगा। पत्रकार वार्ता में भाकियू क्रांति के अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने भाग लिया
मुजफ्फरनगर। हिंदी दिवस के अवसर पर गॉड ब्लेस एकेडमी प्ले स्कूल जानसठ रोड में नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। हिंदी की कविता एवं कहानियों की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या दीपाली कौशिक ने हमारी मातृभाषा हिंदी के महत्व को बताया।मीराबाई, की भूमिका में ख्याति चौधरी, महादेवी वर्मा आदित्री शर्मा, सावित्रीबाई फुले कनिका,एवं अद्विक त्यागी, माधव शर्मा, रुद्र कुमार, अयांश राजपूत, पुलक्ष्य क्रमशः तुलसीदास,जयशंकर प्रसाद,कालिदास,अटल बिहारी वाजपेई,मुंशी प्रेमचंद के पात्र में सुशोभित थे।

 

राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान रजिस्टर्ड का राष्ट्रीय अधिवेशन राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल के नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील सिंधी (चैयरमैन व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार), पूर्व थल सेना अध्यक्ष, जनरल वी.के. सिंह (पूर्व मंत्री भारत सरकार), अशोक अग्रवाल (अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन), अनिल अग्रवाल (पूर्व सांसद राज्यसभा), कृष्ण वीर चौधरी (अध्यक्ष भारतीय कृषक समाज) की उपस्थिति में देशभर से आए व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय हित में सदा समर्पित रहने का संकल्प दिलाया गया। सब ने सशक्त स्वाभिमानी समृद्ध आत्मनिर्भर विकसित भारत के नवनिर्माण हेतु सदा कर्तव्य निर्वहन करने की शपथ ली। संगठन का विस्तार करते हुए १४ राज्यों के अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष की उपस्थिति में नए पदों की घोषणा की गई जिसमें सहारनपुर से नरेश धीमान को प्रदेश उपाध्यक्ष और मुजफ्फरनगर से विश्वदीप गोयल ( बिट्टू) को उत्तर प्रदेश वरिष्ठ मंत्री बनाया गया। मुजफ्फरनगर से कार्यक्रम में शामिल हुए जिला महामंत्री राजकुमार रहेजा व जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा का भी सभागार में सम्मान किया गया।

 

हर्षोल्लास के साथ हिंदी दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)एसवीएम महाविद्यालय में हिंदी दिवस बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया गया जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके की गई कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह व जैन इंटर कॉलेज नई मंडी की प्रधानाचार्य डॉक्टर कंचन प्रभा ने की। साथ ही साथ कॉलेज में हिंदी दिवस के उपलक्ष में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पोस्ट मेकिंग तथा भाषण प्रतियोगिता व कविता पाटन का आयोजन किया गया जिसमें पोस्ट मेकिंग प्रतियोगिता में फर्स्ट प्राइज सत्यांश त्यागी बीएससी थर्ड ईयर सेकंड प्राइस कुमारी साक्षी विवेक फर्स्ट ईयर तथा प्रिंस अपूर्व सैनी बीएससी थर्ड ईयर रही जबकि भाषण प्रतियोगिता में कुमारी पूनम प्रथम बीए सेकंड ईयर व सिद्धार्थ बीएससी सेकंड ईयर सेकंड रहा जबकि आरती तृतीय स्थान पर बीए थर्ड रही कविता पाटन प्रतियोगिता में ममता तिवारी क्च.ङ्कशष् फर्स्ट ईयर प्रथम स्थान. द्वितीय स्थान रितिका सैनी क्च.्र. तृतीय स्थान जसी तोमर क्च.्र फर्स्ट रही । कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रही डॉक्टर कंचन प्रभा ने हिंदी दिवस को पूरे पूरे विश्व को हिंदी दिवस के रूप में मनाने की सलाह दी तथा साथ के साथ हिंदी मातृभाषा को सभी छात्र-छात्राओं को अपनी मातृभाषा कभी नहीं छोड़नी चाहिए वह पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहकर अपनी हिंदी भाषा अपने हिंदी है हम वतन के हिंदुस्तान हमारा हिंदी हमारी शान और हिंदी हमारे कर्तव्य है इन्हीं शब्दों मैं उन्होंने अपने विचार व्यक्त किया और साथ ही साथ बच्चों को आशीर्वाद स्वरुप देते हुए कहा की हिंदी अपना और देश में अपना वर्सेस स्थापित करो अपनी पहचान बनाओ इसके साथ ही साथ डॉक्टर अरविंद कुमार प्राचार्य नवी हिंदी बोलने की सभी छात्र छात्राओं सलाह दी और अपनी पहचान को आगे बढ़ाओ क्योंकि हिंदी हमारी मां है और यही हमारा कर्तव्य है इसी शब्दों से उन्होंने छात्र-छात्राओं से को अवगत कराया साथ ही साथ हिंदी की व्याख्याता कुमारी तृप्ति ढाका व उत्तरा त्यागी ने भी छात्र-छात्राओं को हिंदी के बारे में अवगत कराया इसकी अतिरिक्त कॉलेज के के ऑपरेटर डॉक्टर नीरज त्यागी मैं हिंदी को अपनी मां का दर्जा दिया तथा सभी छात्र-छात्राओं को विशेष सुरक्षित रखने की सलाह दी तथा कार्यक्रम के अंत में विजय सभी छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए गए इसमें सभी स्टाफ मौजूद रहा जिसमें डॉक्टर ललित त्यागी डॉक्टर शशिकांता डॉक्टर जी गौतम कुमारी स्वामी श्री प्रशांत कुमार श्री सचिन कुमार सौरभ चौधरी प्रतिभा पांडे श्रीमती उमा प्रिया कश्यप पूजा चौहान नीतू राठौर उर्वशी मैडम श्रीमती शीतल मैडम इत्यादि मौजूद रहे।

 

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। श्री मन्दिर ठाकुरद्वारा मुनीम कालोनी में श्रीमद् भागवत कथा परम पूज्य कथा व्यास बिजेंद र्मिश्रा जी महाराज के श्री मुख से अमृत वर्ष प्रतिदिन दोपहर ३ः०० बजे से शाम ६ः०० बजे तक आयोजित होगी। जिसमें आज प्रातः सुबह ९ः०० बजे से कलश यात्रा में १०८ महिलाओं द्वारा भाग लेकर नागों वाले मन्दिर पटेल नगर रामलीला से कथा स्थल मुनीम कलोनी श्री ठाकुर द्वारा मन्दिर पर पहुंचे जिसमें सभी भक्तगण ने कलश यात्रा में भाग लिया और धर्म लाभ उठाया। श्री महाराज जी ने आज श्रीमद भागवत कथा का मंगलाचरण भागवत महात्म एव्ांं भक्ति रानी के विषय में अवगत कराया सभी भक्तगण कथा को सुनकर अधिक भाव विभोर हुए जिसके आयोजक यश कुमार गोयल हैं।

 

ब्लड जांच कैम्प का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। शहर के पटेल नगर में जैन कन्या इंटर कॉलेज के सामने स्थित तेजस हेल्थ केयर पर तेजस फाउंडेशन द्वारा डॉ अनुज कुमार एवं उनकी सहायक डॉक्टर तनु त्यागी के द्वारा निशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में महिला एवं पुरुषों द्वारा फिजियोथैरेपी कैंप का लाभ उठाया गया इसी के साथ आज तेजस हेल्थ केयर पर ब्लड की कुछ जांचों का कैंप भी निशुल्क किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने ब्लड जांच की निशुल्क सेवा का लाभ लिया। तेजस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि तेजस फाउंडेद्दशन इस तरह के कैंप लगातार करती आ रही है और आगे भी करती रहेगी जिससे शहर के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। आज तेजस फाउंडेशन द्वारा संचालित तेजस हेल्थ केयर की सहायक डॉक्टर तनु त्यागी का जन्मदिन तेजस फाउंडेशन के पदाधिकारी अरुण प्रताप सिंह संजय मिश्रा, अमित गोयल, प्रशांत कुमार राजा एडवोकेट के द्वारा केक काटकर डॉक्टर तनु त्यागी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ मनाया गया। आज के कैंप में डॉ अनुज गुंबर, शिवम प्रजापति, मुस्कान अंसारी ,आफिया खान ,विपुल एवं तुषार का सहयोग रहा।

 

छात्रों का जनपदीय वॉलीबॉल टीम में चयनMuzaffarnagar News
मोरना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी के चार छात्रों का चयन जनपद वॉलीबॉल टीम में होने पर विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य कैप्टन डॉक्टर प्रवीण चौधरी एवं समस्त शिक्षकों ने छात्रों का स्वागत किया। छात्र जीत चौधरी युवराज सिंह वंश कुमार एवं वंश चौधरी ने अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए तहसील स्तर पर जीत हासिल की तत्पश्चात अपनी तहसील जानसठ का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला स्तर पर शानदार जीत हासिल की जिसके बाद छात्रों का चयन जनपद वॉलीबॉल टीम में हो गया है।अब यह छात्र मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर जाएंगे। प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी ने बताया कि कस्बा भोकरहेड़ी में खेलों के प्रति जागरुकता है। कस्बे से वॉलीबॉल के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी रहे हैं। कस्बे व विद्यालय की परंपरा को कायम रखते हुए यह युवा वॉलीबॉल के खिलाड़ी निश्चित रूप से राष्ट्रीय स्तर पर अपने कॉलिज व कस्बे का नाम रोशन करेंगे बीते वर्ष भी जीत चौधरी का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हो गया था। लेकिन प्रतियोगिता नही हो पाई थी।वहीं छात्रों ने इंडोर बॉलीवाल स्टेडियम की मांग की है। इस अवसर पर रामेश्वर राम,सुरेश चंद, कपिल कुमार, अमित कुमार,सुनील कुमार, गोविंद वर्मा, पवन कुमार,नवनीत पांडे,नीरु,आरती, उत्तम मलिक,नीतू, अमित राणा,मंजू, पवन यादव,शेर बहादुर,रफीक अहमद आदि मौजूद रहे।

 

रामलीला कलाकारों का किया उत्साहवर्धन
मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला कमेटी पटेलनगर नई मंडी के संरक्षक और प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने रविवार को पटेलनगर पहुंचकर रामलीला मंचन की तैयारियों को देखा। उन्होंने यहां पर रामलीला मंचन की रिहर्सल कर रहे कलाकारों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया और युवाओं को रामलीला के मंच के सहारे अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ने का काम करने वाली पूरी कमेटी के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
श्री आदर्श रामलीला कमेटी पटेल नगर नई मंडी द्वारा ३० सितम्बर को ४९वां श्री रामलीला मंचन महोत्सव का शुभारम्भ करने की तैयारी की जा रही है। इसी को लेकर सभी कलाकारों द्वारा लगभग पिछले दो माह से रिहर्सल चल रही है। सोमवार को पटेलनगर मैदान से हनुमान जी के द्वारा ध्वज यात्रा निकाली जायेगी। इसके लिए कमेटी की ओर से तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि श्री आदर्श रामलीला कमेटी पटेल नगर को प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन अनोखे अंदाज में करने के लिए पहचाना जाता है। लगातार रामलीला मंचन के लिए कलाकार रिहर्सल कराया जा रहा है। पूरी टीम और कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस कमेटी के द्वारा विशेष कलाकारों के बजाये स्थानीय परिवारों के बच्चों को ही धार्मिक संस्कृति से परिचित कराने के लिए रामलीला मंचन के लिए विभिन्न पात्रों के रूप में मंच उपलब्ध कराया जाता है। न जाने कितने कलाकार इस मंच ने पैदा किये हैं। इससे युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ रही है। इसके लिए प्रबंधक अनिल ऐरन और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।
श्री आदर्श रामलीला कमेटी पटेलनगर के प्रबंधक अनिल ऐरन ने बताया कि रामलीला मंचन का रिहर्सल श्रावण मास समाप्ति के दिन से ही चल रही है, क्योंकि रामलीला मंचन के लिए कलाकारों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। रिहर्सल लगातार चल रही हैं। इसमें ७० से अधिक कलाकार प्रतिभाग कर रहे हैं। इस साल हम ४९वां रामलीला महोत्सव मनाने जा रहे हैं। कार्यकारिणी भी उत्साह में है और लोगों को एक स्वस्थ मनोरंजन तथा अपनी धार्मिक संस्कृति से जोड़ने के लिए उत्कृष्ट रामलीला मंचन कराये जाने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को सुबह पटेलनगर रामलीला मैदान से रामलीला ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा। इस दौरान श्री आदर्श रामलीला कमेटी भवन पटेलनगर के संरक्षक मनीष चौधरी के साथ ही प्रबंधक अनिल ऐरन, पूर्व सभासद विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चौधरी, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, विनय गुप्ता, मुखय निर्देशक विजय मित्तल, पंकज शर्मा निर्देशक अमित शर्मा, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन, जिंतेन्द्र नामदेव, प्रदीप बॉबी, अमर चौधरी, दीपक लाला, मिंटू गिरी, विपिन जैन, विशिष्ठ कार्यकर्ता कलाकार पंकज शर्मा, यश गर्ग, उत्कर्ष गुप्ता, शिवांश ठाकुर, स्पर्श गर्ग, आर्यन गुप्ता, जतिन अग्रवाल, दीपक चिंटू, तनिष्क शर्मा, केशव आदि कलाकार मौजूद रहे।

 

नवागंतुक जिलाधिकारी आज संभालेंगे कार्यभार
मुजफ्फरनगर। जनपद के नर्व वर्तमान जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी का स्थानांतरण उत्तर प्रदेश सरकार ने गत दिवस जिलाधिकारी आगरा के लिए कर दिया है निवर्तमान जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी संदीप बंगारी को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर का कार्यभार सौंप कर जिलाधिकारी आगरा का चार्ज लेने हेतु मुजफ्फरनगर से आगरा के लिए रवाना हो गए हैं पता चला है कि आज देश शाम तक जनपद के नवागंतुक जिलाधिकारी उमेश मिश्रा मुजफ्फरनगर जनपद में पहुंच जाएंगे एवं संभावना की जा रही है कि कल सोमवार को नवागंतुक जिलाधिकारी आईएएस श्री उमेश मिश्रा द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर की सत्ता संभाली जाएगी।

 

बासमती धान पर निर्यात मूल्य सीमा हटाने से देश के बासमती के किसान को लाभ होगाः अशोक बालियान
मुजफ्फरनगर। पीजेंट वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान एडवोकेट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि देश में किसानों की आमदनी बढ़ाने और देश के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार में और मजबूती दिलाने के लिए बासमती धान पर निर्यात मूल्य सीमा हटा कर मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इससे किसानों और निर्यातकों को राहत मिलेगी।
पीजेंट वेलफेयर के चेयरमैन अशोक बालियान ने २० अगस्त २०२४ को केंद्रीय खाद्य मन्त्री प्रल्हाद जोशी व केंद्रीय वाणिज्य मन्त्री पीयूस गोयल को बासमती धान के गिरते मूल्य के संबंध में पत्र लिखते हुए कहा है था कि देश में बासमती चावल की कीमतों में सीजन से पहले ही गिरावट शुरू हो गई है।एक साल पहले की तुलना में बासमती धान के दाम २७-२८ फीसदी तक कम हो गए है और कीमतें गिरकर २५०० रुपये प्रति क्विंटल के आसपास पहुंच गई है,जबकि पिछले साल इसी समय बासमती धान की कीमतें ३२०० से ३५०० रुपये प्रति क्विंटल के बीच थीं।बासमती की कीमतें गिरने का एक कारण बासमती के निर्यात पर न्यूनतम निर्यात मूल्य सीमा लागू करना था।
भारत सरकार द्वारा बासमती निर्यात के लिए बासमती पर ९५० डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) लागू किया हुआ था,जिसके कारण बासमती का निर्यात प्रभावित हो रहा था।दूसरी ओर, पाकिस्तान में बासमती पर निर्यात के लिए निर्यात मूल्य सीमा केवल ७०० डॉलर प्रति टन है, जिसके चलते विश्व के अनेक देशों में उनके बासमती की मांग बढ़ी रही थीं।
पीजेंट वेलफेयर एसोशिएसन के चेयरमैन अशोक बालियान की माँग पर मोदी सरकार ने बासमती चावल के निर्यात पर लगी न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) की सीमा को हटाने का बड़ा फैसला किया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी करते हुए इस फैसले की जानकारी दी हैं।
केंद्र की मोदी सरकार का यह कदम किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है, जिससे भारत के प्रमुख जीआई-टैग वाले बासमती चावल के निर्यात को बढ़ावा मिल सके।हम केंद्र सरकार को किसान हित के इस कार्य को करने पर उनको बधाई देते है।

 

श्रीमद भागवत कथा का सत्संग भवन में आयोजन
मुजफ्फरनगर। स्थानीय शामली रोड पेट्रोल पंप और पुलिस चौकी के निकट स्थित सत्संग भवन में आगामी १६ सितम्बर दिन सोमवार से श्रीमद भागवत पुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयौजन सत्संग भवन ट्रस्ट के सौजन्य से हुआ। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ट्रस्ट के अध्यक्ष त्रिलोक चद गुप्ता , मंत्री श्याम लाल बंसल , एवं कोषाध्यक्ष ताराचंद वर्मा ने दी विज्ञप्ति के अनुसार यह कथा व्यास आचार्य होतीलाल शर्मा द्वारा सुनाई जाएगी जिसमे वह सनातन संस्कृति की रक्षा, पारिवारिक संस्कार, भारतीय दर्शन, और पौराणिक पात्रो का भारतीय जनमानस में स्थान के साथ साथ श्रीमद भागवत पुराण के विभिन्न पहलुओ को लेकर परमात्मा श्री कृष्ण की लीलाओ का बहुत सुंदर वर्णन करेंगे और बताएँगे परमात्मा श्री कृष्ण और श्रीमद भागवद दोनों ही अभिन्न है कथा प्रवचन के दौरान आचार्य होतीलाल शर्मा श्रीमद भागवत के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

बासमति धान में 10 कीटनाशक दवाओं के इस्तेमाल पर प्रतिबन्ध
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कीटनाशी अधिनियम १९६८ की धारा संख्या २७ की उपधारा (१) के अधीन प्रदत्त शक्तियों और इस निमित्त अन्य समस्त समर्थकारी शक्तियों का प्रयोग करते हुए मा० राज्यपाल द्वारा अधिसूचना के गजट के प्रकाशन की दिनांक से ६० दिनों की अवधि के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के ३० जिलों यथा आगरा, अलीगढ़, औरैया, बागपत, बरेली, बिजनौर, बदायूँ, बुलंदशहर, एटा, कासगंज, फैरूखाबाद, फिरोजाबाद, इटावा, गौतमबुद्ध नगर गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, मथुरा, मैनपुरी, मेरठ, मुरादाबाद, अमरोहा, कन्नौज, मुजफ्फरनगर, शामली, पीलीभीत, रामपुर सहारनपुर शाहजहापुर एवं सम्भल में बासमती चावल मेंट्राईसाइक्लाजोल, ब्यूप्लोजिन, एसीफेट, क्लोरोपाइरीफास, हेक्साकोनाजोल, प्रोपिकोनाजोल, थायोमेथाक्सान, प्रोफे नाफास, इमिडाक्लोप्रिड एवं कार्वेण्डाजिम कीटनाशकों के सभी प्रकार के फार्मूलेशन की बिक्री वितरण और प्रयोग को प्रतिषिद्ध किया गया है ताकि गुणवत्तायुक्त बासमती चावल के निर्यात में वृद्धि की जा सके। जिला जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से जनपद के सभी कीटनाशी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि कोई भी विक्रेता बासमती धान में लगने वाले विभिन्न प्रकार के कीटों और बीमारियों में प्रतिषिद्ध किए गए कीटनाशकों का प्रयोग न कराया जाए, यदि किसी विक्रेता द्वारा प्रतिषिद्ध किए गए कीटनाशकों की बिक्री करते हुए पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कीटनाशी अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी व वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। सभी कीटनाशक विक्रेताओं बासमती धान में संतुलित मात्रा में वैकल्पिक कीटनाशकों का प्रयोग करने, नियंत्रण की आईपीएम पद्धति का प्रयोग करने एवं जैव कीटनाशकों जैसे-नीम ऑइल, ट्राइकोडर्मा, ब्युवेरिया बेसियाना, स्यूडोमोनास, मैटाराइजियम, बीटी, एनपीवी की बिक्री को बढ़ाया जाए तथा कुछ वैकल्पिक उपाय जैसे लाइट ट्रैप, फेरोमोन ट्रैप, स्टिकी ट्रैप और ट्राईकोकार्ड का प्रयोग कराया जाए। जनपद के बासमती उत्पादक कृषक फसल पकनें के एक माह पूर्व से अन्य कीटनाशकों का प्रयोग पूर्ण रूप से बंद कर दें जिससे कटाई के उपरान्त फसल में कीटनाशकों के अवशेष विद्यमान न रहे।

 

ई रिक्शा चालकों में मारपीट
मोरना। यात्री बैठाने को लेकर ई रिक्शा चालकों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक ई रिक्शा चालक घायल हो गया। घायल को भोपा स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव भोकरहेडी निवासी अभिषेक ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका भाई मोंटी ई रिक्शा चलाता है। शनिवार की सुबह मोंटी मोरना से दो यात्रियों को ई रिक्शा मे बैठा कर भोकरहेडी के लिए चला था। जैसे ही वह मोरना राजवाहे के पुल पर पहुंचा तो वहां मौजूद छछरोली निवासी दूसरे ई रिक्शा चालक ने उसे रोक लिया तथा उसकी ई रिक्शा से सवारियो को उतार कर अपनी ई रिक्शा मे बैठाने लगा। ऐसा करने से मना करने पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए मोन्टी के सर मे लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोन्टी को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया पीड़ित के भाई ने तहरिर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + nine =