खबरें अब तक...

समाचार

राज्य पेंशन प्रणाली में जमा धनराशि भी पूर्णतया सुरक्षितः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि हडताल से जनसामान्य और आम जनता के कार्य प्रभावित होते है। इसके साथ ही बच्चों का षिक्षण कार्य प्रभावित होता है और अन्य कार्य भी बाधित होते है। उन्होने कहा कि शासन स्तर पर कर्मचारी, नेताओं के साथ वार्ता की जा रही है। उन्होने कहा कि कर्मचारियों को वार्ता का इंतजार करना चाहिए। उन्होने कहा कि पत्रकार बन्धु अपने समाचार के माध्यम से नयी पेंषन स्कीम (एनपीएस) के अन्तर्गत प्रदान किये जाने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार से बताये। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेष अपने राज्य कर्मचारियों को सर्वोत्तम वेतन, भत्तें व पेंषनरी लाभ देने वाला अग्रणी राज्य है। उन्होने बताया कि राज्य पेंषन प्रणाली (एनपीएस) में कर्मचारियों के हित पूर्णतया सुरक्षित है। उन्होने बताया कि राज्य पेंषन प्रणाली से आच्छादित ऐसे कार्मिक जिनका खाता नही खुला उनके खाते खुलवाये जाने के विभागाध्यक्षों को निर्देष दिये गये है। उन्होने बताया कि एनपीए1 19 |

स में कर्मचारियों को किसी भी प्रकार का नुकसान नही है बल्कि फायदा है। राज्य पेंषन प्रणाली (एनपीएस) में जमा धनराषि भी पूर्णतया सुरक्षित है। उन्होने कहा कि प्रदेष सरकार द्वारा कर्मचारी और पेंषनरों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया गया और मकान किराया भत्ता और नगर प्रतिकर भत्ते में भी बढोत्तरी की गयी। उन्होने कहा कि सभी आवष्यक सेवाएं बहाल रहेगी इसकी पूर्ण व्यवस्था की गयी है। जिलाधिकारी राजीव शर्मा आज यहां कलैक्ट्रेट सभागार में पुरानी पेंषन बहाली की मांग को लेकर दिनांक 25 से 27 अक्टूबर के बीच सम्भावित हडताल के दृष्टिगत एनपीएस में कर्मचारियों के हितों के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्होने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग, सिचाई विभाग, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, ग्राम विकास तथा जिला बेसिक षिक्षा अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देष दिये कि समस्त अधिकारी कर्मचारी संगठनों से वार्ता कर नयी पेंषन के फायदें के बारे में बताये। जिलाधिकारी ने निर्देष दिये कि जिन कर्मचारियों के प्रान(पीआरएएन) आवंटित नही है उन सभी का प्रान नम्बर आवंटित कराना सुनिष्चित कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की उदासीनता क्षम्य नही होगी और सीधे तौर पर सम्बन्धित आहरण वितरण अधिकारी जिम्मेदार होगे। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त कार्यालय पूर्ववत खोले जायेगे और शासकीय कार्य प्रभावित नही होने दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त अवधि में किसी कर्मचारी को कोई अवकाष स्वीकृत न किया जाये। उन्होने कहा कि अधिकारीगण यह भी सुनिष्चित करेगे कि आवष्यक सेवाओं को बाधित न होने दे। इसके पष्चात जिलाधिकारी ने विभिन्न सेवा संगठनों के पदाधिकारियों से वार्ता की और कहा कि (एनपीएस) में कर्मचारियों के हित पूर्णतया सुरक्षित है। उन्होने कहा कि पदाधिकारीगण आम जनता के हितों को नजर अंदाज न करे और आवष्यक सेवाओं को बाधित न करे। उन्हेने कहा कि शासन और कर्मचारी नेताओं के साथ वार्ता हो रही है उसका इंतजार करे।

रेहडे में लगे अवैध वाहनों को किया सीज
मुज़फ्फरनगर। एसएससी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन व एस पी यातायात बी बी चौरसिया के मार्ग निर्देशन में यातायात प्रभारी राजेश कुमार सिंह द्वारा अवैध तरीके से मोटरसाइकिलों को रेडी के साथ जोड़कर चलाए जा रहे हैं ऐसे वाहनों को सीज किया गया तथा यह संदेश देने की कोशिश की गई कि भविष्य में ऐसा अभियान निरंतर प्रभावी तरीके से जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि ऐसे वाहन सड़कों पर प्रदूषण के साथ साथ जाम लगाने में तो सहायक बने हुए हैं ही। वहीं दूसरी ओर इनसे दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। ऐसे वाहनों का इस्तेमाल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और कमर्शियल में लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। जो कानूनी रूप से बिल्कुल गलत है ऐसे वाहनों को अब सड़कों पर नहीं चलने दिया जाएगा तथा भविष्य में बड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी आज भी यातायात प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बड़े पैमाने पर यह अभियान चलाया तथा एक मोटरसाइकिल को सीज किया तो रेहड़ी को मालिक को सौंपा। जिसे लेकर इस प्रकार की डग्गा मारी करने वालों में हड़कंप मचा रहा।

नकली नोटों में लिप्त महिला गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। सुधीर कुमार सिंह के आदेशानुसार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर ओमवीर सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर मोहम्मद रिजवान के कुशल निर्देशन में २ वर्ष से फरार चल रही नकली नोटों की सौदागर अभियुक्ता मुसर्रत पत्नी उस्मान निवासी ग्राम थितकी थाना देवबंद जनपद सहारनपुर’ को एसएसपी सधुर कुमार सिंह के निर्देशों के चलते जनपदभर के विभिन्न मामलों में वांछित फरार चल रहे अभियुक्तों व जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान विशेष के तहत थाना छपार पुलिस ने आरोपी महिला को देवबंद से गिरफ्तार किया तथा थाना पुलिस नेइस संदर्भ में अभियुक्ता के खिलाफ ८३ सीआरपीसी की कार्यवाही की थी जिसके पश्चात से ही आरोपी महिला फरार चलरही थी तथा उस पर दो लाख रूपये के नकली नोट, नोट छापने की मशीन बरामद की थी।

 मंदिरों में चर्तुदशी पर उमड़ी भीड
मुजफ्फरनगर। चतुदर्शी पर देवी मंदिरो पर श्रृद्धालूओ की अच्छी-खासी भीड रही। सुबह से ही नगर के विभिन्न देवी मंदिरो मे पूजा अर्चना कर प्रसाद चढाकर मन्नते मांगने वाले भक्तो से मंदिरो मे रौनक बनी रही।
शारदीय नवरात्री महोत्सव की कडी मे दुर्गा अष्टमी व दुर्गा नवमी के कन्या पूजन के पश्चात धार्मिक अनुष्ठानो एवं कार्यक्रमो की कडी मे आज दुर्गा अष्टमी को सभी श्रृधालू मां भगवती के श्रृगार फूल-प्रसाद, नारियल चुनरी आदि पूजा का सामान लेकर देवी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होने मां भगवती की पूजा अर्चना की तथा प्रसाद चढाया। सुबह से ही नगर के नदी घाट स्थित अति प्राचीन देवी मंदिर मे दर्शन करने वालो का तांता लगा रहा। सुबह से ही मंदिर मे श्रृधालूओ की रौनक बनी रही। विदित हो कि नदी घाट स्थित प्राचीन देवी मन्दिर की बहुत मान्यता है तथा इस मंदिर मे मां शाकुम्भरी देवी की मुर्ति विराजमान है। देवी मंदिर मे भैरो मंदिर भी है। जिसकी अच्छी-खासी मान्यता है। प्रत्येक शनिवार को भैरव बाबा की पूजा अर्चना करने वालो की अच्छी-खासी भीडरहती है। गांधी कालोनी स्थित प्रसिध मां वैष्णोदेवी मंदिर मे दर्शन करने वाले भक्तो की लम्बी कतार देखी गई। मां वैष्णोदेवी मंदिर समिति के पदाधिकारियो का कहना है कि मेले के अवसर पर पूर्व मे ही मंदिर समिति द्वारा समस्त व्यवस्थाऐ सुनिश्चित करदी जाती है। क्योंकि इस मंदिर के प्रति श्रृधालूओं मे अगाध प्रेम है। मन्दिर की मान्यता के कारण दूर-दूर से भक्तगण माता वैष्णोदेवी के दर्शनो के लिए आते हैं। सर्राफा बाजार पचदरा स्थित संतोषी माता मन्दिर, बालाजी रोड स्थित देवी मन्दिर, नई मन्डी स्थित माता वाला मन्दिर आदि विभिन्न मंदिरो मे श्रद्धालु महिला पुरूषो ने मां के दर्शन किये

प्राचीन देवी मंदिर में चर्तुदशी पर श्रद्धालुओं ने मन्नते मांगीHqdefault |
मुजफ्फरनगर। नदी घाट पर स्थित प्राचीनतम सिद्धपीठ देवी मंदिर पर नवरात्रों दशहरे के उपरांत चर्तुदशी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पडा। सवेरे सही भक्त जनों की भारी भीड मां शाकुम्भरी मां बाला सुंदरी की संयुक्त पीठ के सम्मु नतमस्तक होती रही। मंदिर समितिके सचिव पं. संजय कुमार गुरूजी ने बताया कि सिद्धपीठ पर वर्षभर में बारह महीनों श्रद्धालुओं केआने जाने का क्रम लगा रहता हे। प्रत्येक माह की अष्टमी नवमी और चर्तुदशी के अलावा नवरात्रों में यहां पूजा अनुष्ठान का विशेष क्रम जारी रहता है। शहर ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालजु मंदिर में मनोकामना पूर्ति के लिए दर्शनों हेतु आते है। मंदिर समिति की ओर से पंडित महेश कुमार, भूषण लाल, संजय कुमार आदि पूर वर्ष की भांति चर्तुदशी पर भी पूजन पाठ एवं व्यवस्था बनाने में लगे रहे। शारदी नवरात्रों के उपरांत चर्तुदशी का विशेष महत्व होता है। अतः श्रद्धालु स्त्री पुरूष एवं बच्चे सभी हलवा पूरी छत्र, नारियल के साथ माता के श्रृंगार का सामान लेकर सिद्धपीठ पर अपनी मन्नते मांगने के लिए पहुंचे। भक्तों को चमत्कारिक भभूत का भी वितरण किया गया। जिसका माता की कृपा से तुरंत परिणाम मिलता है। मंदिर समिति ने भवन पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हृदय से स्वागत किया। व्यवस्था में अपना सहयोग देने की अपील की। देर शाम तक मंदिर प्रागंण में श्रद्धालुओं के आगमन का तांता लगा रहा। चर्तुदशी के दिन आज सिद्धपीठ देवी मंदिर पर भारी संख्या में महिलाओं ने माता का संकीर्तन किया और इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन व प्रसाद ग्रहण किया।

फूड मेला का हुआ आयोजन5 11 |
मुजफ्फरनगर। एस0डी0कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में कार्यक्रम का उद्घाटन डा0 सचिन गोयल (प्राचार्य), डा0 मोहिनी पंवार विभागाध्यक्षा, डा0 दीपक मलिक आदि ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजव्वलित कर किया। थ्ववक डमसं में बी0एस0सी0 (गृह विज्ञान) संकाय की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन स्वयं तैयार किये जिन्हे अलग-अलग स्टॉल में प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं के द्वारा विशेष प्रकार स्वच्छ और स्वस्थवर्धक व्यंजन के स्टॉल लगाये। जिनमें इडली साम्भर, पापड रोल, ब्रेड पीजा, रसमलाई, दही भल्ले, गोल गप्पे, मसाला चाय, काफी, मटर चाट, बर्गर, छोले कुल्चे, पाव भाजी, भेलपुरी इत्यादि व्यंजन बनाकर सभी को अच्छे स्वाद का अनुभव कराया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं द्वारा बनाये गये व्यंजनों की प्रशंसा की। प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने बताया कि गृह विज्ञान संकाय में छात्राओं को पोषकता से पूर्ण खाना बनाने की कला के बारे में बताया जाता है व उन्हें इसका ज्ञान भी दिया जाता है कि वह विभिन्न आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए किस प्रकार का पोषक भोजन तैयार कर सकते है। विभिन्न संस्थाओं में क्पमजपबपंद – छनजतपजपवद की बढती हुई मॉग के अनुरूप उक्त कोर्स के माध्यम से छात्राएं अपने आपको तैयार कर सकती है। उक्त थ्ववक डमसं में ग्रहविज्ञान संकाय से छात्रा आंचल बंसल, आयुषी मित्तल, ईशा, नुर सबा, रिया, प्रतिभा, अनुराधा, आंचल शर्मा, अंशिका, फरतनाज, प्रिति, निशा, आरती, कविता, अंशुल, पंकेश, ने व्यंजन बनाये डा0 सचिन गोयल (प्राचार्य) एवं बी0एस0सी0 (होम सांइस) की विभागाध्यक्षा डा0 मोहिनी पंवार ने जीवन में स्वादिष्ट खाना बनाने की कला के महत्व को बताया एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं शिया पाल, स्वाति चौधरी, काजल, डा0 नवेद अख्तर, मानसी अरोरा, मोनिका कटारिया, पूनम शर्मा, भावना, सौरभ शर्मा, संकेत जैन, कुशलवीर, एकता मित्तल, रितिका, मासूमा, सपना, सोनम, भुवन अरोरा, गौरव शर्मा, प्रीति, विपाशा, विनशु मित्तल, कमर रजा, कृष्ण कुमार, प्रिंस, आशीष पाल, दीपक गुप्ता, आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

मनचलों को सबक सिखाने की कवायद
पुरकाजी। स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाने के दौरान व बाजार आदि में मनचलों से छुटकारा दिलाने के लिए पुलिस ने छात्रओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं। पुलिस सहायता लेने के तरीके व फोन नंबर बताए गए।१एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने छात्रओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए मेन रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची। सिपाही छपार से अंशू व नई मंडी से श्वेता चौधरी ने कक्षा छह से १२ तक की छात्रओं को जूड़ो-कराटे से आत्मरक्षा के गुर सिखाए। पंच मारना, चाकू के हमले से बचाव, पीछे से आए हमलावर से बचकर उसी पर प्रहार करना, खुद को बचाने के लिए आरोपी के प्राइवेट पार्ट, पेट व मुंह पर चोट करने के तरीके बताए गए। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने छात्रओं को बताया कि स्कूल की छुट्टी के दौरान छेड़खानी करने वाले या अन्य घटना हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। कोतवाल ने छात्रओं को सीयूजी, क्षेत्रीय दारोगा व हेल्पलाइन नंबर नोट कराए। इस दौरान कार्यकारी प्रधानाचार्य गीता रानी, ङ्क्षपकी, कुमारी फरहत, अंशू, भावना, उपासना, सुशील कुमार, राहुल त्यागी, प्रमोद शर्मा व सुनील चावड़ा आदि मौजूद रहे।

22 दिसम्बर तक नगरीय/ग्रामीण क्षेत्र में धारा 144 लागूः उप जिला मजिस्ट्रेट
मुजफ्फरनगर 23 अक्टूबर 2018.. उप जिला मजिस्ट्रेट सदर कुमार धर्मेन्द्र ने बताया कि जनपद में आगामी माह में महर्षि बाल्मीकि जयन्ती एवं दीपावली का त्यौहार, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, ईद-ए-मिलाद/बारावफात, गुरू नानक जयन्ती, गुरू तेग बहादुर शहीद दिवस, एवं समय-समय पर परीक्षाएं आयोजित होनी हैं। उक्त के अतिरिक्त विभिन्न राजनैतिक/ सामाजिक संगठनों के द्वारा धरना प्रदर्शन के दृष्टिगत अवॉछनीय तत्वों द्वारा कानून एवं शान्ति व्यवस्था के विपरीत कार्य करते तहसील सदर के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की शान्ति एवं कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाला जा सकता है और सार्वजनिक उपक्रमों एवं औद्यौगिक संस्थानों को क्षति पहुॅचायी जा सकती है। विगत अनुभवों के आधार पर पाया गया है कि इस तहसील सदर क्षेत्र में छोटी-छोटी घटनाओं को लेकर कई बार साम्प्रदायिक रूप से विवाद उत्पन्न होते रहे हैं। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अराजक तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही एवं क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कडे निर्देश दिये गये हैं। इस परिप्रेक्ष्य में तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत पडने वाले थाना क्षेत्रों (कोतवाली नगर/कोतवाली मण्डी/थाना सिविल लाईन/पुरकाजी/छपार /चरथावल/तितावी/ शाहपुर/मन्सूरपुर/सिखेडा)के सम्पूर्ण नगरीय/ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिबन्धात्मक आदेश लागू है कि वर्तमान परिवेश में शान्ति एवं कानून व्यवस्था/लोक पर शान्ति बनाए रखने के उद्देश्य से नगरीय/ग्रामीण क्षेत्र में 22 दिसम्बर तक धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत प्रतिबन्धात्मक आदेश निर्गत किये जाते है। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk