कपिलदेव अग्रवाल ने डेढ़ सौ दिव्यांगों को दिव्यांग उपकरण बाटे
मुजफ्फरनगर । एक स्कूल के अंदर आज स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने डेढ़ सौ दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ पैर कानों की मशीन ट्राई साइकल रिक्शा कैलिपर्स आदि दिव्यांग उपकरण प्रधानमंत्री मोदी के दिव्यांगों को सशक्तिकरण बनाने के अभियान के तहत बाटे
वही मंत्री ने अपने हाथों से दिव्यांगों को उपकरण पहनाये और कहा कि दिव्यांग ही हमारे परिवार का एक हिस्सा है
प्रधानमंत्री मोदी जी लगातार दिव्यांगों के लिए कार्य कर रहे हैं वह उनके अंदर जो हीन भावना है उसको निकालने के लिए लगातार इनको मजबूत बना रहे हैं
स्वतंत्र प्रभार मंत्री @KapilDevBjp ने डेढ़ सौ दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ, पैर, कानों की मशीन, ट्राई साइकल रिक्शा कैलिपर्स आदि दिव्यांग उपकरण प्रधानमंत्री मोदी के दिव्यांगों को सशक्तिकरण बनाने के अभियान के तहत बाटे. जानकारी देते कपिल। pic.twitter.com/CW7UxRhq5q
— News & Features Network (@mzn_news) March 13, 2021
इनके लिए पेंशन योजना चलाई गई है हालांकि यह सहायता राशि कोई मायने नहीं रखती लेकिन कहीं ना कहीं इन लोगों को एक मजबूती भी मिलती है
इसी के तहत कर्तिम उपकरण फिटनेस शिविर का भी आयोजन किया गया . कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,सीडीओ आलोक यादव, शिवेंद्र कुमार जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी,बीजेपी नेता संजय अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ बीजेपी के नेता मौजूद रहे दिव्यांग उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठे वहीं उन्होंने मंत्री व सरकार का आभार जताया।

