संजीव बालियान व कपिल देव ने किया एमडीए के विकास कार्यों का उद्घाटन
मुजफ्फरनगर । केंद्रीय पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने किया एमडीए के विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
आज सुबह सवेरे स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व केंद्रीयमंत्री व सांसद डॉक्टर संजीव बालियान ने महावीर चौक स्थित जीआईसी मैदान में एमडीए द्वारा बनाए गए फुटपाथ पथ व बाकी विकास कार्यों का पूजा अर्चना करके व फीता काटकर उद्घाटन किया।
जीआईसी मैदान में पहले भी ओपन जिम व शहीद स्मारक एमडीए द्वारा निर्माण कराया गया है और १५१ फीट ऊंचा तिरंगे का निर्माण भी एमडीए द्वारा कराया गया।
इस फुटपाथ पथ का उद्घाटन होने पर जनपद वासियों को सुबह घूमने फिरने व कसरत करने की सुविधा मिलेगी। जनपद बदल रहा हैं: @KapilDevBjp pic.twitter.com/odoiUHtwYb
— News & Features Network (@mzn_news) March 13, 2021
इसका उद्घाटन व लोकार्पण केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा किया गया था। आज इस फुटपाथ पथ का उद्घाटन होने पर जनपद वासियों को सुबह घूमने फिरने वर्जिश करने व कसरत करने की सुविधा मिलेगी।
सुबह यहां घूमने आने वालों की कमेटी मंत्रियों ने एमडीए के द्वारा बनवाई है जिससे इस फुटपाथ पथ का रखरखाव व देखभाल कर सकेंगे। जीआईसी मैदान में मॉर्निंग वॉक को आए लोगों व कार्यसमिति ओर एमडीए ने दोनों मंत्रियों का फूल देकर जबरदस्त आभार प्रकट किया और कहा कि आप लोगों की बदौलत जनता को सुविधा मिली है।
सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल एमडीए सचिव महेंद्र कुमार व बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे

