Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को दबोचा

मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा शुगर मिल कर्मचारियों के साथ मारपीट तथा मिल प्रशासन से रंगदारी मांगने के अभियोग में वांछित 01 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव व प्रभारी निरीक्षक थाना मन्सूरपुर उमेश रोरिया के कुशल नेतृत्व में थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा 01 वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को उसके मसकन कस्बा मिल मन्सूरपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

24 सितम्बर को वादी श्री गजेन्द्र सिंह मुख्य सुरक्षा अधिकारी धामपुर बायो आर्गेनिक्स लिमिटेड मन्सूरपुर द्वारा थाना मन्सूरपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि 22/23 सितम्बर की रात्रि को रोहित उर्फ डॉन द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर मिल के सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की घटना कारित की गयी तथा मिल प्रशासन को धमकी भरा पत्र लिखकर मिल में परमानेंट नौकरी देने, मिल में पैकेजिंग व स्क्रैप का ठेका तथा 10 लाख रूपये रंगदारी देने की मांग की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 244/2024 धारा 115(2)/352/351(2)/308(5) बीएनस पंजीकृत किया गया 

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 25.09.2024 को अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना मन्सूरपुर का हिस्ट्रीशीटर (23ए) अपराधी है। गिरफ्तार अभियुक्त रोहित उर्फ डॉन पुत्र कृष्णपाल निवासी कस्बा मिल मन्सूरपुर कॉलोनी थाना मन्सूरपुर मुजफ्फरनगर। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में व0उ0नि0 जबर सिंह, है. का. रविन्द्र सिंह, का. शाने आलम थाना मन्सूरपुर शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21434 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =