विभिन्न स्थानो पर बने कच्चे नालो को आरसीसी बनवाने का क्रम जारी
मुजफ्फरनगर। पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल के निर्देशन मे नगरवासियो को जल भराव की समस्या से निजाद दिलाने के लिए विगत कई दिनो से नाले नालियो की सफाई कार्य के साथ नगर क्षेत्र मे विभिन्न स्थानो पर बने कच्चे नालो को आरसीसी बनवाने का क्रम भी जारी है
ताकि बरसात के दिनो मे आमजन को जलभराव अथवा कच्चे नालो के कारण किसी और समस्या का सामना ना करना पडे।
इसी संदर्भ मे आज दोपहर के वक्त महावीर चौक के समीप चौधरी चरण सिह मार्किट पहुंची नगरपालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमति अंजू अग्रवाल की मौजूदगी मे रविन्द्र चौधरी ने नारियल फोड कर प्रकाश चौक से महावीर चौक तक कच्चे नाले के स्थान पर आरसीसी नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल,वरिष्ठ चिकित्सक डा.मुकेश अरोरा,वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र चौधरी, स्टैनो गोपाल त्यागी सहित पालिका प्रशासन से जुडे अधिकारी मौजूद रहे।

