News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

बुढ़ाना में एडीजी मेरठ जोन ने सुनी समस्याएंMuzaffarnagar News
बुढाना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एडीजी मेरठ जोन ध्रुवकान्त ठाकुर ने थाना समाधान दिवस पर बुढाना कोतवाली पहुंच कर जन समस्यायें सुनी तथा उनका निस्तारण किया। आज दोपहर के वक्त थाना समाधान दिवस के अवसर पर बुढाना थाने पहुंचे एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर ने थाने पर पहुंचे फरियादियो की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका समाधान किया तथा शेष रह गई समस्या के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई के मामलो मे किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। अतः प्राथमिकता के आधार पर जनसमस्याओ का समाधान कराना सुनिश्चित करें। एडीजी डीके ठाकुर ने कहा कि थाना समाधान दिवस की सार्थकता इसी मे है कि जब किसी फरियादी को अपनी समस्या के निराकरण के लिए अगली बार समाधान दिवस पर थाने ना आना पडे। फरियादियों को विभाग/अधिकारियों के चक्कर ना काटने पडें। इस दौरान एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ बुढाना, इंस्पैक्टर थाना बुढाना आनन्द देव मिश्रा, एसएसआई सहित समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहे।

 

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा नगर कोतवाली पर किया गया थाना समाधान दिवस का आयोजन।
संबंधित अधिकारियों को समय अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा नगर कोतवाली पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा थाना समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

इंडीयन मेडिकल एसोसीएशन ब्रांच मुजफ्फरनगर द्वारा वर्ष 2024 – 2025 हेतु नयी कार्यकारिणी का गठनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)इंडीयन मेडिकल एसोसीएशन ब्रांच मुजफ्फरनगर द्वारा वर्ष 2024-2025 के लिए नयी कार्यकारिणी के गठन हेतु सरकूलर रोड स्थित आई एम ए भवन में कल रात 9 बजे एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया । मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ एस सी गुप्ता रहे। पिछले वर्ष घोषित प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ सुनील चौधरी ने पूर्व अध्यक्ष डॉ हेमंत शर्मा से विधिवत पदभार ग्रहण किया और डॉ मनोज काबरा को सचिव व डॉ ईश्वर चंद्रा को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ सुनील सिंघल पूर्ववत रहेंगे। अगले वर्ष के लिए अध्यक्ष (प्रेसिडेंट इलेक्ट 2025-2026) के लिए हुए चुनाव में डॉ कुलदीप सिंह चौहान को हराकर डॉ यश अग्रवाल विजयी हुए और उनको प्रेसिडेंट इलेक्ट 2025 – 2026 घोषित किया गया ।बाकी आई० एम ० ए० कार्यकारिणी की घोषणा भी शीघ्र कर दी जाएगी। इस चुनावी सभा मे मुख्य रूप से डॉ रमेश माहेश्वरी, डॉ एम के बंसल, डॉ अशोक कुमार, डॉ गजराज वीर सिंह, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ डी एस मलिक, डॉ सुभाष बालियान, डॉ अशोक सिंघल, डॉ अमोद कुमार, डॉ राजेश मारवाह, डॉ के डी सिंह, डॉ अनिल कक्कड़, डॉ अजय गुप्ता, डॉ पी के चाँद, डॉ हरदेश अरोड़ा , डॉ अशोक शर्मा, डॉ रविंद्र जैन, डॉ अजय पंवार, डॉ दीपक गोयल, डॉ एन बी नैथानी, डॉ सुधीर लूथरा, डॉ अनिल राठी, डॉ रजा फारूकघ्ी, डॉ अश्वमेध बाल्यान, डॉ शिशिर कुमार ,डॉ सिद्धार्थ गोयल, डॉ राजेश्वर सिंह, डॉ पंकज सिंह ,डॉ मनीष गुप्ता, डॉ संजीव जैन, डॉ अखिल गोयल, डॉ अजय सिंघल, डॉ शिशिर कुमार, डॉ अभिषेक यादव , डॉ करण मारवाह, डॉ सुजीत कुमार सिंह , डॉ रवि त्यागी,डॉ डी बी गौतम ,डॉ विकास पंवार, डॉ अनिल कुमार, डॉ अरविंद सैनी, डॉ आशीष बाल्यान, डॉ विभोर कुशवाह आदि और डॉ ललिता माहेश्वरी, डॉ निशा मलिक, डॉ अनीता शर्मा, डॉ रेणु अग्रवाल, डॉ रश्मि गोयल ,डॉ दीप शिखा जैन आदि महिला सदस्यों सहित काफी संख्या में चिकित्सक उपस्थित थे ।अतुल कुमार का विशेष सहयोग रहा ।

 

नारियल फोडकर किया मंत्री कपिलदेव ने नाला निर्माण का शिलान्यास किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ओम पैराडाईज में नाला निर्माण का शिलान्यास कर कहा कि डबल इंजन सरकार में सुरक्षा, सम्मान और विकास की कोई कमी नहीं है।
शहर की जानसठ रोड स्थित ओम पैराडाईज कॉलोनी में लगभग 80 फ्लैट बने हुए हैं, जिनके पानी की निकासी हेतु कोई सुदृढ व्यवस्था न होने से कॉलोनीवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। एक छोटी सी नाली के माध्यम से पूरी कॉलोनी की जल निकासी सम्भव न होने के कारण यहाँ हर समय सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रहती थी। नगर विधायक और प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव के प्रस्ताव पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 60 लाख रुपये की लागत से यहाँ जल निकासी हेतु नाला निर्माण का कार्य स्वीकृत हो गया है। यह नाला ओम पैराडाईज से लेकर सहावली नाले तक बनाया जाएगा।
नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास करने पहुंचे मंत्री कपिल देव ने नारियल तोड़कर शिलान्यास किया तो कॉलोनीवासियों ने मिठाई खिलाकर मंत्री कपिल देव का धन्यवाद किया। इस कार्य की स्वीकृति मिलने पर कॉलोनीवासियों में खुशी का माहौल दिखाई पड़ा। मंत्री कपिल देव ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार चंहुमुखी विकास को प्रतिबद्ध है, साथ ही, जन सामान्य की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए ही सभी योजनाएं बनायी जा रही है और आम जनता के जीवन में खुशियाँ आयें, उस दिशा में देश-प्रदेश आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर एमबी नथानी, नीरज गोयल, जीत सिंह पुंडीर, गोपाल चौधरी, अजय अग्रवाल, संदीप सिंघल, बीबी कुच्छल, गौरव किशोर, अनुज गुप्ता, तुषार मित्तल, पवन गुप्ता, सुशील शर्मा, विवेक पुंडीर, ललित बंसल, अशोक गोयल, डॉ. एसी शर्मा, संगीता चौधरी, अजय सिंघल, ईशा कुच्छल, उषा नथानी, ललित अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, राखी किशोर, सरोज सिवाच आदि मौजूद रहे।

 

डा.भीमराव अम्बेडकर बौद्ध ट्रस्ट,मुजफ्फरनगर के बैनर तले आरक्षण को लेकर किया प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) डा.भीमराव अम्बेडकर बौद्ध ट्रस्ट,मुजफ्फरनगर के बैनर तले कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पिछडी जाति का प्रमाण पत्र दिलवाये जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया तथा ज्ञापन सौपा।
डा.भीमराव अम्बेडकर बौद्ध ट्रस्ट,मुजफ्फरनगर के बैनर तले कचहरी परिसर मे एकत्रित पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। जिसमे अवगत कराया कि उ.प्र.मे गैर अनुसूचित समुदाये जैसे धनगर, गडरिया, पाल, बघेल और हिन्दू जुलाहा, कोली,कबीरपंथी, बुनकर पिछडी जाति के व्यक्तियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि जनपद मुजफ्फरनगर की सभी तहसील सदर, जानसठ, खतौली, बुढाना मुख्यालयों पर गडरिया जाति तथा जुलाहा जाति के व्यक्ति/तथाकथित नेतागण अनुसूचित जाति भारत सरकार द्वारा जारी जातियों का गजट मे अंकित धनगर तथा कोरी/भूईयार जाति के प्रमाण-पत्र दबाव/भ्रमित करके अनुसूचित जाति के भिन्न-भिन्न संगठनो के द्वारा समय-समय पर जिला मुख्यालय/सभी तहसील मुख्यालयो पर उपरोक्त गडरिया व जुलाहा जाति के व्यक्तियो को अनुसूचित जाति धनगर तथा कोरी/भुईयार के प्रमाण-पत्र न निर्गत किये जाने के सम्बन्ध मे अनुरोध पत्र ज्ञापन देते रहे हैं। पुनः गडरिया जाति तथा जुलाहा जाति के व्यक्ति दबाव/भ्रमित करे अनुचितरूप से अनुसूचित जाति के प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए सक्रिय हो गए है धनगर, गडरिया, पाल, बघेल पूर्व से ही पिछडी जाति का लाभ ले रहे है बार-बार जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करके प्रशासन पर अनुससूचित जाति का प्रमाण पत्र बनाने का दबाव देते आ रहे हैं।
ज्ञापन मे मांग की गई कि जनपद के सभी तहसीलदारों को आदेशित करने की कृपा करें कि गडरिया जाति तथा जुलाहा जाति के व्यक्तियों को अनुचित रूप से अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करने का कष्ट करें।

 

पदोन्नति होने पर किया गया सम्मान
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कालेज में पूर्व में प्रधानाचार्य रहे व वर्तमान में सह जिला विद्यालय निरीक्षक शैलेंद्र कुमार त्यागी शासन ने दी पदोन्नति। जिला विद्यालय निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर राजकीय इंटर कालेज मुजफ्फरनगर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन कुमार व समस्त स्टाफ ने बुके भेंट कर व माल्यार्पण कर सम्मान किया। विदित हो कि 2 माह पूर्व ही शैलेंद्र त्यागी को सह जेला विद्यालय निरीक्षक बनने पर भी विद्यालय के समस्त स्टाफ में खुशी का माहौल था वो आज दुगना हो गया। शैलेंद्र त्यागी ने कहा कि मुजफ्फरनगर में आने के बाद से लगातार 2 माह में ही दूसरी खुशी मिली है इसके लिये वो जीआईसी के समस्त स्टाफ का हृदय से आभारी है सभी ने जो सहयोग दिया वो अविस्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर शैलेन्द्र त्यागी ने कहा कि जिम्मेदारी का निर्वहन एक चुनोती के समान होता है। कर्तव्य निष्ठा, व्यवहार कुशलता, वरिष्ठ और कनिष्ठों के साथ सम्मान पूर्वक सामंजस्य स्थापित कर प्रत्येक कार्य को कुशलता पूर्वक किया जायेगा। इस अवसर पर प्रधानचार्य नितिन कुमार, डॉ मोहन पाल, सुचित्रा सैनी, ममता रानी, गीता रानी, भूपेंद्र आर्य, आदर्श सिंघल, अनिल कुमार, नेहा गोयल, पूनम रानी, शालू, ब्रह्मप्रकाश, रुक्मेश, सीमा, सरिता, आकाशा नागपाल, वैशाली धीमान, रकम सिंह, मनोज कुमार, रजित यादव, सुपेन्द्र, राकेश मलिक, प्रवीण कुमार, मोहित कुमार, सुप्रिया त्यागी, राजीव गोयल ने अपनी शुभकामनाएं दी।

 

वेबीनार का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)सनातन धर्म महाविद्यालय के इंडस्ट्रियल एकेडमिया इंटेग्रेशन एंड स्कील डेवलपमेंट सैल के द्वारा एक वेबीनार का आयोजन हुआ जिसका शीर्षक पर्सनेलिटी डेवलपमेंट सॉफ्ट स्किल्स रू प्रीपेरिंग फॉर टुमारो रहा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक तथा सेल के समन्वयक, डॉ पीयूष शर्मा (प्राध्यापक, जंतु विज्ञान) ने कार्यक्रम का संचालन, मुख्य वक्ता, डॉ उपदेश वर्मा (नेशनल कोऑर्डिनेटर, नीव रू नेशनल एजुकेशनल एनरिचमेंट इन विलेजस) और जॉइंट सेक्रेटरी (विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, मेरठ प्रांत) का परिचय देकर किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने सरल भाषा में छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के द्वारा रोजगार के बढ़ते विकल्पों से अवगत कराया स इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने मुख्य वक्ता से पेशेवर जीवन में व्यक्तित्व विकास की भूमिका से जुड़े विभिन्न प्रश्न भी पूछे।
इस कार्यक्रम में डॉ निशा चौहान ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा छात्र-छत्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ पीयूष शर्मा ने मुख्य वक्ता एवम् सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा ऐसे कार्यक्रमों को और बढ़ावा देने पर जोर डाला। कार्यक्रम में डॉ शेखर चंद, डॉ अरुण रतन, डॉ निशा चौहान, डॉ अंशुल शर्मा, श्री मानविंदर सिंह , सुश्री आशना गुप्ता, सुश्री शालिनी कुशवाहा आदि प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

 

सीओ ने सुनी जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर नई मन्डी कोतवाली पहुंची सीओ नई मन्डी रूपाली राय व इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी बबलू सिंह वर्मा ने नागरिकों की सूचना को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका समाधान कराया।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशो के चलते प्रत्येक माह के द्वितिय एवं चतुर्थ शनिवार को प्रदेशभर मे थाना समाधान दिवस मनाया जाता है। जिसका उददेश्य है कि फरियादियों के भूमि विवाद एवं पुलिस विभाग सम्बन्धी समस्याओं का समाधान कराना है। इसी संदर्भ मे आज माह के चौथे शनिवार को डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी अभिषेक सिंह के निदेशो के चलते थाना समाधान दिवस मनाया गया। नई मन्डी थाने पहुंची सीओ नई मन्डी रूपाली राय चौधरी एवं इंस्पैक्टर नई मन्डी बबलू सिंह वर्मा ने थाने पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका समाधान कराया। इस दौरान एसएसआई विकास कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

योग के प्रचार प्रसार हेतु प्रभात फेरी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भारतीय योग संस्थान (पंजीकृत) नई दिल्ली के निर्देशानुसार 28 और 29 सितंबर 2024 को सभी भारतवर्ष के सभी योग केंद्रों द्वारा योग के प्रचार प्रसार हेतु एवं जन जागरण हेतु प्रभात फेरी का आयोजन किया जाना है, इसी कड़ी में भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल मुजफ्फरनगर से आज प्रातः योग साधना के उपरांत 5ः45 बजे जन जागरण हेतु एवं योग के प्रचार प्रसार हेतु प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल से शुरू होकर शामली रोड, हनुमान चौक, भगत सिंह रोड ,शिव चौक, झांसी रानी चौक होते हुए मोहल्ला गौशाला नदी रोड से वापस ग्रीनलैंड स्कूल में ही संपन्न हुई। इस अवसर पर सभी योग साधकों में योगम शरणम गच्छामि ,करो योग रहो निरोग तथा भारतीय योग संस्थान जिंदाबाद के गगन भेदी नारों से जनसाधारण को योग के लाभ के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर, क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी ,क्षेत्रीय मंत्री वीर सिंह ,संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य, जिला मंत्री योगेश्वर दयाल एवं योग साधना केंद्र के समस्त साधक और साधिकाओं ने भाग लिया। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि इसी कड़ी में कल कृष्णापुरी में प्रातः 6ः00 बजे से 7ः00 तक प्रभात फेरी का आयोजन योग के प्रचार और प्रसार तथा जन जागरण हेतु किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय योग संस्थान विश्व की एक ऐसी अंगूठी संस्था है जो भारत ही नहीं विदेशों में भी योग को निशुल्क सीखा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। योग भारतीय संस्कृति की अनुपम देन है और योग मानव मात्र के कल्याण के लिए है। आज भारतीय योग संस्थान के लगभग 4500 निशुल्क योग साधना केंद्र नियमित रूप से संचालित हो रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से कविंद्र बालियान, राकेश गोयल, रामपाल शर्मा,वेदप्रकाश, आचार्य रामकिशन सुमन, प्रदीप गुप्ता ,अशोक मित्तल ,यशपाल बरवाला, हिमांशु, अंकुर मान, डॉक्टर अक्षय बालियान, डॉक्टर प्रवीण कुमार, केंद्र प्रमुख नीरज बंसल, डा0 आशीष मिश्रा,रेखा शर्मा ,रजनी मलिक, रितु मलिक और बेबी सैनी का विशेष सहयोग रहा।

 

चलाया पैदल गश्त कर चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने अपने सर्किलध्थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी। कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अन्यावश्यक रूप से खड़े/घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/ अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

कस्बे में अभिषेक सहरावत के लेफ्टिनेंट बनने परहर्ष का माहौल
गणमान्यो ने परिजनों को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाए
मोरना। किसान परिवार के युवक का लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर कस्बेवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गणमन्यो ने परिजनों को मिठाई खिलाकर शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। कस्बा भोकरहेडी के मोहल्ला नेहरू चौक निवासी सूबेदार अनिल सहरावत के पुत्र अभिषेक सहरावत का तकनीकी लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने से कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई सहरावत खाप के पदाधिकारीयों ने लेफ्टिनेंट के बाबा राजवीर सिंह को मिठाई खिलाकर शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।युवक के पिता आर्मी में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। जिनकी तैनाती वर्तमान में गुजरात में है। लेफ्टिनेंट अभिषेक सहरावत के दादा राजवीर सहरावत भी पूर्व सैनिक है। शुभकामना देने वालों में मुख्य रूप से संजीव सिंह सहरावत खाप प्रमुख, अंकित जवाला ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक मेघिन्द्र बालियान ब्लॉक् महासचिव, सुमित सहरावत वीर मास्टर राजीव सहरावत, संजीव, देवेंद्र, बबलू आदि शामिल रहे।

 

सनातन धर्म इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)सनातन धर्म इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सोहन पाल सिंह के दिशा निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम प्रार्थना स्थल पर सभी विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शपथ दिलाई गई। उसके बाद एक पेड़ मां के नाम पर विद्यालय में वृक्षारोपण कराया गया। इसी क्रम में विद्यालय में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत विषय पर निबंध प्रतियोगिता का एवं (विकसित भारत 2047) विषय पर कला प्रतियोगिता एवं वोकल फोर लोकल विषय पर 200 शब्दों की संवाद संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ.राजबल सैनी , श्रीमती शिवानी राणा , श्रीमती विनीता राय , श्री संतोष कुमार सिंह, श्री वरुण सिंह एवं जयप्रकाश सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया । निर्णायक मंडल में शिवानी राणा जी ,विनीत राय जी ,वरुण सिंह जी रहे। इस प्रतियोगिता में चित्रकला के अंतर्गत बालक वर्ग में कार्तिक प्रथम स्थान ,आयुष द्वितीय स्थान एवं नैतिक तृतीय स्थान पर रहे। कार्तिक, अंश कुमार ,प्रियांशु पाल ,अरिहंत को सांत्वना पुरस्कार मिला। बालिका वर्ग में राधिका प्रथम स्थान, रिया द्वितीय स्थान, नंदिनी तृतीय स्थान पर रहे। खुशी , सना ,हिमानी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में रितेश प्रथम स्थान लक्ष्य द्वितीय स्थान अंशुल यादव तृतीय स्थान पर रहे। शाह फहाद और मोहम्मद फरहत को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। बालिका वर्ग में गौरी शर्मा प्रथम स्थान मानसी द्वितीय ,सुधांशु तृतीय स्थान पर रहीं ।संभाषण प्रतियोगिता में श्रेया और पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।अंजलि द्वितीय ,रितिका तृतीय स्थान पर रहीं। युग ,हर्ष वर्मा , धानी ,रिया को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया ।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में श्री अरविंद कुमार जी मनोज शर्मा जी नितिन गुप्ता जी एवं तेजपाल जी का विशेष योगदान रहा।

 

आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)गली-मोहल्लों में बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या लोगों के लिए खतरा बन रही है। कुत्ते लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। इसके चलते जिला अस्पताल में एआरवी लगवाने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है।
स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल पर प्रति दिन 70 से 100 लोग ऐसे आते हैं, जिनमें अधिकतर को आवारा कुत्तों या बंदरों ने काटा हो। हमला करने वाले ये जानवर कहीं रैबीज वायरस से तो संक्रमित नहीं है, इसलिए एहतियातन पीड़ित को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाना जरूरी होता है। इसे देखते हुए जिला अस्पताल पर एक माह के दौरान औसतन 1500 से दो हजार लोग एआरवी लगवाने आते हैं। कुत्ता काटे से होने वाली बीमारी को हाईड्रोफोबिया कहा जाता है। इस बीमारी का सबसे बड़ा व अंतिम लक्षण पीड़ित का पानी के प्रति दहशत और उससे दूर भागने के रूप में सामने आता है, लेकिन जब तक यह लक्षण किसी पीड़ित में दिखाई पड़ता है, चिकित्सकों के मुताबिक बीमारी शरीर में विकराल रूप ले चुकी होती है। इसलिए किसी संक्रमित कुत्ते के काटते ही उपचार शुरू कर देना चाहिए।
आम लोगों पर रैबीज बीमारी का प्रभाव- संक्रमित कुत्ता, बंदर के काटने, चाटने या उनकी लार घाव पर लगकर संबंधित व्यक्ति के खून में मिलने से भी रैबीज का संक्रमण संभव है। -रैबीज का संक्रमण सीधे तंत्रिका तंत्र पर प्रभाव छोड़ता है, इसलिए सिर आदि के करीब पर संक्रमित जीव के काटे जाने से इसके शरीर में फैलने का खतरा अधिक बना रहता है, जबकि हाथ-पैर आदि पर काटने से संक्रमण देर से होता है। -आम तौर से रैबीज के संक्रमण की स्थिति में कोई उपचार कारगर नहीं। इसलिए आवश्यक है कि संक्रमित कुत्ता, चमगादड़ आदि के काटने के साथ ही उपचार शुरू कराएं। इस तरह करें बचाव-एंटी रैबीज तुरंत लगवाएं और कुत्ते पर भी रखें नजर। -कुत्ता या बंदर काट ले तो घाव को ताजे पानी से धोएं। -पालतु कुत्ते व अन्य पशुओं को ऐंटी रैबीज वैक्सीन लगवाएं। -किसी पशु को संक्रमित कुत्ता आदि काटे तो उससे भी दूर रहें। डॉ. राकेश कुमार, सीएमएस का कहना हैकि जिला अस्पताल में एआरवी आवश्यक मात्रा में उपलब्ध है। कुत्ता काटने पर लोगों को एआरवी लगवाने की सलाह दी जाती है।

 

बेलडा में कराई गई मुए मुबारक की जियारत, हुआ मजलिस का आयोजनMuzaffarnagar News
भोपा । मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)बेलडास्थित लतीफी मस्जिद मे 103 वी मजलिस का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति किया गया। जिसमें धर्म उपदेशकों ने तकरीर करते हुए।अंतिम पैगम्बर की शिक्षाओं को जीवन मे उतारने पर बल दिया। इस दौरान पवित्र मुए मुबारक की जियारत कराई गई।मजलिस में अनेक जिलो से आये जायरीनो ने शिरकत की। समापन पर दरूद व सलाम पढा गया दुआ के बाद लंगर का अहतमाम किया गया। भोपा क्षेत्र के गांव बेलड़ा में लतीफी मस्जिद मे 103 वी मजलिस का आयोजन परम्परागत रूप से किया गया। मजलिस मे शामिल होने के लिये अकीदतमंदों की भारी भीड़ मौजूद रही।पवित्र मुए मुबारक की जियारत करने को प्रत्येक जिज्ञासु था।मुए मुबारक की जियारत कर अकीदतमन्दों ने धर्मलाभ प्राप्त किया।मुफ्ती सैय्यद रिजवान रामपुर ने नबी की शान में नात ए पाक प्रस्तुत की व मुफ्ती वकाश गजलौला ने तकरीर पेश की तकरीर के बाद सलाम पढा गया सलाम के बाद हजरत सूफी फरीद हसनैन साबरी सीकरी ने पुरे मुल्को अमन मे शान्ति की दुआ व अमन-चौन की दुआ कराई फिर तबरूक वितरण किया। मजलिस मे मुरादाबाद, पानीपत, रूडकी, संभल, बिलारी,कलियर शरीफ, बरेली, बिजनौर, जौली, भोपा, नंगला बुजुर्ग, तुगलकपुर, मुजफ्फरनगर, युसुफपुर, सीकरी, मोरना, रहकडा, आदि जगह से आये जायरीनों के लिए लंगर का भी विशेष इन्तेजाम किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भोपा पुलिस मौजूद रही।मजलिस के आयोजन में हाजी हनीफ, हाजी नाजिस साबरी मेडिकल स्टोर, लुतफुरहघ्मान, कयूम, ईरफान, शमीम बढी, रजाऊल, दिलशाद बढी, गुलफाम, मुस्तकिम, नवाब आस मौहम्मद, सोनू, फरमान, सुहैल खान, अहमद, सुलेमान, जमाल, अलीखान, मोनू, चव्वा रियाजुदिन ,अलीम, सावेज, रिजवान, आदि का सहयोग रहा

 

शहीद भगत सिंह जी का जन्मदिन मनाया
मुजफ्फरनगर। शहीद भगत सिंह जी का जन्मदिन भगत सिंह सेवादल द्वारा गांधी कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया शहीद भगत सिंह जी के जन्मदिन के उपलक्ष में केक काटकर सभी को जन्मदिन की बधाई दी एवं उनके द्वारा दिए हुए बलिदान को याद किया गया। अशोक बाटला ने कहा अब हमें अपने हिंदुत्व के लिए भी भूमिका निभानी पड़ेगी। अशोक बाटला ने कहा कि हमें देश के लिए जागरूक होना पड़ेगा । मुख्य संरक्षक शहीद भगत सिंह सेवादल कार्यक्रम में मुख्य संरक्षण के नाते श्री अशोक बाटला अध्यक्ष श्री चौधरी नरेश अरोड़ा अध्यक्ष राकेश ढींगरा महामंत्री शहरी अरोड़ा उपाध्यक्ष संजय वाटला एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित किया जो संस्थाएं समाज सेवा में लगी हुई है

 

नोटिस जारी
पुरकाजी। सार्वजनिक जगह पर कुछ लोग पेशाब कर रहे थे तथा सड़कों पर कूड़ा भी डाला जा रहा था नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा ने सख्ती बरतते हुए सफाई नायक को कार्यवाही करने के आदेश किए सफाई नायक रविकांत सिंह ने नगर पंचायत के आईपी कैमरों से फोटो और वीडियो ले लेकर ऐसा करने वालों को नोटिस जारी कर दिए हैं पूर्व में भी नगर पंचायत पुरकाजी ने कूड़ा डालने और सार्वजनिक जगहों पर पेशाब करने वालो पर फोटो सहित नोटिस देकर जुर्माने की कार्यवाही की थी एक बार फिर पुरकाजी गंदा करने वालो पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

युवाओं को शहीद भगत के जीवन से सीख लेनी चाहिएः प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शहीदे आजम और देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपने बलिदान से नई क्रांति पैदा करने वाले सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने शुकतीर्थ स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर अमर शहीद भगत सिंह के बलिदान और जीवन संघर्ष को याद करते हुए उनको पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश को अंग्रेजों की दासता से मुक्त कराने के लिए भगत ने अपनी जवानी को, जीवन को न्यौछावर कर दिया। जिस उम्र में आज के युवा को अपना करियर बनाने की चिंता है, उस आयु में भगत सिंह को मां भारती के हाथों में पड़ी गुलामी की जंजीरें चिंतित करती थी।
शुकतीर्थ स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर शहीद सरदार भगत सिंह का जन्म दिवस माल्यार्पण कर मनाया गया। इस दौरान मिष्ठान वितरित करते हुए सभी को भगत सिंह की जयंती की बधाई दी गई और उनके जीवन आदर्श से सीख लेने का प्रण किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों से बातचीत में प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि सरदार भगत सिंह ने देश की आन और बान बचाने के लिए जवानी में ही अपने जीवन का बलिदान किया है। आज उनकी जयंती पर शहीद स्मारक शुकतीर्थ पर उनकी शहादत को याद करने के लिए दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से लोग यहां पर आये हैं। उन्होंने युवाओं को बड़ा संदेश दिया है। भगत सिंह ने अपने जीवन में देश की एकजुटता के लिए भी प्रेरक संदेश दिया और युवाओं को देश की सबसे मजबूत कड़ी बताया था। उन्होंने कहा था कि उनको जीवन में न धन चाहिए और न ही यह तन चाहिए, उनको तो बस अपने वतन में अमन चाहिए। इसलिए हमारा भी यह प्रयास होना चाहिए कि हम अपने वतन में अमन के लिए अपना अपना योगदान देकर भाईचारे को मजबूत बनाने का काम करें। उन्होंने शहीदे आजम भगत सिंह को देश के अमर शहीद का दर्जा दिये जाने की मांग भी उठाई। युवाओं को भी उनके आदर्श जीवन से सीख लेने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने शहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर भी शहीद स्मारक की साफ सफाई नहीं होने और अधिकारियों व राजनेताओं के द्वारा वहां नहीं पहुंचने को लेकर भी नाराजगी प्रकट की।
सहरावत खाप के चौधरी संजीव सिंह सहरावत ने कहा कि आज हम यहां पर शहीद भगत सिंह का जन्म दिन मनाने के लिए जुटे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से भी आये युवा और बुजुर्गों ने शहीद भगत सिंह को याद किया। उन्होंने कहा कि आज जिस आजाद भारत में हम सांस ले रहे हैं, उनकी बुनियाद इन्हीं शहीदों ने अपने खून से सींचकर रखी है। इसलिए नई पीढ़ी को अपने शहीदों को याद रखना चाहिए। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मोरना ब्लॉक अध्यक्ष अंकित जावला ने कहा कि यूनियन के कार्यकर्ता शुकतीर्थ स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे और शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि देश में शहीदों के नाम पर राजनीति होती है, लेकिन शहीदों को कोई याद करने नहीं आता है। आज यहां भी कोई प्रमुख दल का नेता नहीं पहुंचा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के अलावा संजीव सहरावत, अंकित जावला, अशोक चौधरी, मनोज चौधरी, विपिन त्यागी, सुधीर मंडल, वीर मास्टर जी, बॉबी, मघेन्द्र, राकिब, बिजेन्द्र, बिंदर सरदार जी, निरंजन सरदार जी, सुमित सहरावत सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21155 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − eight =