उत्तर प्रदेश

शामली एवं मुजफ्फरनगर जिलों का पूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित

मुजफ्फरनगर। स्थानीय सोल्जर बोर्ड में जनपद शामली एवं मुजफ्फरनगर जिलों का पूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मेरठ से आये कर्नल वेटन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार उपस्थित हुए।

मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ से आये डायरेक्टर ब्रिगेडियर रवि कुमार ने उपस्थित पूर्व सैनिकों को एवं शहीदों के परिवारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने पूर्व सैनिकों एवं शहीदों के लिए काफी सुविधाएं और सम्मान की घोषणा की है

लेकिन प्रदेश के जिलों में उतना अपेक्षित कार्य नही ंहो पा रहा है जिसके लिए जिलों के सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारियों को निर्देशित किया गया है उनसे कहा गया है कि अधिनस्थ अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर पूर्व सैनिकों एवं शहीदों के परिवारों की समस्याओं को सुलझाये और इन्हे लम्बित न होने दे।

उन्होंने सम्मेलन में कम उपस्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि अधिकारी इस ओर ध्यान दे और विशेष जागरूकता अभियान संचालित करने की कोशिश करे।

उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित कुछ महिलाओं व पुरूषों को गर्म शाल और एक एक बैग देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शामली से आये कर्नल नरेश गोयल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर संजय श्रीवास्तव सहित प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुरेश त्यागी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन तीन घंटे तक चला। इस अवसर पर कुछ स्टाल भी लगाये गये थे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *