Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में बैंड बाजे वाली शादी पर धर्मगुरुओं ने लगाई रोक

मुजफ्फरनगर। बुढाना इलाके के उमरपुर गांव की जमीयतुल इमाम जियाउर्रहमान जामा मस्जिद में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने शादी में बजने वाले बैंड बाजे व आतिशबाजी को छुड़ाने को लेकर एक फतवा जारी किया है।

धर्मगुरुओं की मीटिंग में मौलाना ने होने वाली शादी में डीजे बैंड और आतिशबाजी होने पर शादी में निकाह ना पढ़ने का मौलाना को आदेश दिया।

मस्जिद के मौलाना मोहम्मद सैफुल्लाह मजाहिरी ने बताया शादी ब्याह को लेकर इलाके के मौलानाओं के साथ हमने एक मीटिंग बैठक की थी, जिसमें हमने फैसला लिया है अगर किसी शादी ब्याह में बैंड डीजे बजेगा और आतिशबाजी होगी, तो हम मौलाना उस शादी में कोई भी निकाह नहीं पढ़वाएंगें।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस तरह के शादी ब्याह में अगर बैंड बाजा या डीजे और आतिशबाजी होगी, तो आसपास का कोई भी इमाम शादी में नहीं जाएगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =