बालिग हुई युवती ने पति संग जाने की की इच्छा, बालिग युवती ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप
मुज़फ्फरनगर| दरअसल पूरा मामला थाना चरथावल क्षेत्र के दधेडु खुर्द का है जहां अब से कुछ वर्ष पूर्व एक नाबालिक युवती ने गांव के ही रहने वाले युवक से घर से जाकर निकाह कर लिया था
जिसके पश्चात युवती के पिता की तरफ से युवक के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजिकर्त कराया गया था,जिसके पश्चात थाना चरथावल पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेजते हुए लड़की के 164 के बयान दर्ज करवाए थे
मुज़फ्फरनगर: बालिग हुई युवती ने पति संग जाने की की इच्छा, बालिग युवती ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप pic.twitter.com/fIsHNdkQJt
— News & Features Network (@mzn_news) March 27, 2021
लेकिन लड़की के द्वारा कोर्ट में बयान लड़के के पक्ष में देने पर लड़की के नाबालिक के चलते कोर्ट के द्वारा नाबालिक लड़की को मेरठ नारी निकेतन भेज दिया गया था
अब लड़की के बालिग होने के पश्चात लड़की के परिजन उसकी जबरदस्ती कहि ओर पैसे के लालच में किसी अधेड़ उम्र के व्यक्ति के साथ करना चाहते है।
वही इसी पूरे प्रकरण के सम्बंध में युवती ने एसएसपी महोदय के नाम एक प्रार्थना पत्र सोपा है और बताया है कि वह अब बालिग हो चुकी है और अपने पति के साथ जाना चाहती है
लेकिन उसके परिजन उसके साथ जबरदस्ती कर रहे है।में अपने पति के साथ खुशहाल जिंदगी जीना चाहती हु लेकिन मेरे परिजन मेरी शादी कहि ओर करना चाहते है।

