Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ककरौली पुलिस ने तीन अभियुक्तों को शत प्रतिशत माल की बरामदगी सहित दबौचा

मुजफ्फरनगर। ककरौली पुलिस ने बड़ा गुडवर्क पेश करते हुए 24 घण्टे के अन्दर चोरी की वारदात से पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल रहे तीन अभियुक्तों को शत प्रतिशत माल की बरामदगी सहित गिरफ्तार कर लिया है।

जनपद मुजफ्फरनगर में एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव के निर्देशन में थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी थाना ककरौली के नेतृत्व में दिनांक 30-31 मार्च की रात्रि में ग्राम दरियापुर में अमित की दुकान से हुई चोरी का 100 प्रतिशत अनावरण एंव अपराध की रोकथाम हेतु थाना स्तर से टीम का गठन किया गया

मुखबिर की सूचना पर चोरी का सफल अनवारण करते हुये, अभियुक्तगण को फर्जी नम्बर प्लेट लगी मो.सा. व चोरी के 37023 रूपये, तथा व अभियुक्तगण के कब्जे से नायाजय अस्लाह बरामदगी के साथ गिरफ्तार कर चोरी की घटना के मात्र 24 घण्टे के अन्दर खुलासा मय किया गया 

गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को न्यायिक हिरासत में भेजा जा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम उ.नि. संदीप कुमार, का. ललित मोरल, का. देवेन्द्र राठी, का. मोनपाल, का. प्रशान्त कुमार, चालक का जयवीर सिंह शामिल रहे पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अभियुक्त प्रवेश कुमार पुत्र कालूराम, अभियुक्त विक्रान्त, अभियुक्त राकेश पुत्र धर्मदत्त सैनी निवासी ग्राम दरियापुर थाना ककरौली मु.नगर जिन पर विभिन्न मुकदमे दर्ज है।

तथा उनके कब्जे से कुल 37023 रूपये, एक आधार कार्ड वादी, दो अदद तंमचा 315 बोर नाजायज तमंचा व 4 .जिन्दा कारतूस, 315 बोर, एक अदद चाकू नाजायज, एक अदद मो.सा. फर्जी नम्बर प्लेट स्पेन्डर प्लस रंग काला नीला बरामद किया। अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =