खेल जगत

सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती, बाउंड्री पार से वसीम अकरम का संदेश

भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर  अस्पताल में भर्ती हुए हैं. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर वह हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं. बता दें कि सचिन हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.

इसके बाद उन्होंने खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया था और जरूरी प्रोटोकॉल फॉलो कर रहे थे.

सचिन के जल्द सेहतमंद होने की दुआ न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी लोग कर रहे हैं. इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने सचिन के लिए संदेश भेजा है.

 

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने सचिन की सेहत की सलामती की दुआ करते हुए उनके डेब्यू मैच को याद किया. अकरम ने लिखा,”जिस अंदाज में आपने उस 16 वर्ष की छोटी उम्र में बड़े-बड़े धुरंधरों के छक्के छुड़ा दिए थे उसी तरह कोविड को भी बाउंड्री पार भेजेंगे और जल्द स्वस्थ होकर लौटेंगे.”

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 1 =