उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में वाराणसी में तैनात सहायक नगर आयुक्त ओझा की मौत

ऊंज थाना क्षेत्र के वहिदानगर स्थित अंडरपास ब्रिज पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में नगर निगम वाराणसी में सहायक नगर आयुक्त/कोतवाली जोन के प्रभारी आशीष ओझा (38) की मौत हो गई। असिस्टेंट डायरेक्टर दूरदर्शन नई दिल्ली अभिषेक तिवारी (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।  बताया गया है कि हादसा सेल्फी लेने के दौरान हुआ। चित्रकूट-भौरी निवासी आशीष ओझा अपने रिश्तेदार अभिषेक तिवारी, पत्नी अनामिका और पुत्री के साथ किराए की कार से झूंसी जा रहे थे।

जैसे ही उनकी कार वहिदानगर के राजमार्ग स्थित अंडरपास ब्रिज पर पहुंची उन्होंने सेल्फी लेने के लिए वाहन रोक दिया। सेल्फी लेते समय तेज गति से आ रही दूसरी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर जबरदस्त होने के कारण आशीष ओझा और अभिषेक तिवारी घायल होकर गिर पड़े।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया जहां आशीष ओझा की मौत हो गई।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 12 =