खबरें अब तक...

समाचार

अमर्यादित भाषा के प्रयोग से बचना चाहिएः त्रिपाठी2 13 | 1 23 |
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने कहा कि अमर्यादित भाषा से अराजकता और संघर्ष होता है। रूड़की एक कार्यक्रम में शामिल होने जाते हुए राज्यपाल केसी नाथ त्रिपाठी ने नई मंडी स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महिला आयोग की पूर्व सदस्या गीता जैन के आवास पर संक्षिप्त पत्रकार वार्ता में उक्त बात कही। राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने कहा कि आजकल अमर्यादित भाषा का खूब प्रयोग हो रहा है जबकि यह पूरी तरह से गलत है। मर्यादित भाषा से अराजकता फैलती है और द्वेष बढ़ता है जो संघर्ष को जन्म देता है। लोकतंत्र में अपनी बात कहने का सभी को अधिकार है लेकिन विरोध स्वरूप भी अगर आप भाषा का प्रयोग करे तो वो मर्यादा में होनी चाहिए क्योकि मर्यादित भाषा से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा जबकि अमर्यादित भाषा से लगातार द्वेष ही बढ़ता है जो समाज के लिए पूरी तरह से हानिकारक है। उन्होंने सभी से कहा कि वे अपनी भाषा को संयमित बनाये ताकि समाज का भला हो सके। पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। इससे पूर्व मूलचंद रिसोर्टस पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपाईयों ने राज्यपाल का स्वागत किया जहां से वो सीधे नई मंडी स्थित गीता जैन के आवास पर पहुंचे। वहां गीता जैन एवं उनके पति प्रो. जैन ने उनका स्वागत किया तथा उन्हे गीता जैन ने माला, श्रीफल एवं शॉल भेंट कियां इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल, अरूण खण्डेलवाल, वीरपाल निर्वाल, अतुल सैनी, राजीव गर्ग, जितेंद्र जैन टोनी, चन्द्रकुमार जैन, राजीव गर्ग, अशोक बाटला, नई मंडी अध्यक्ष सुनील शर्मा, सभासद विपुल भटनागर, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल सिंह पाल, एमको बैंक के निदेशक उद्योगपति योगेंद्र गर्ग, चेयरमेन अंजू अग्रवाल, इं. अशोक अग्रवाल, टेकचंद आदि मौजूद रहे।

सांसद के आवास पर रखा एक दिन का उपवास3 9 |
मुजफ्फरनगर। अटेवा-पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले शिक्षकों ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा.संजीव बालियान को ज्ञापन सौपते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
अटेवा-पेंशन बचाओ मंच के जिला संयोजक प्रीतवर्धन शर्मा व जिला महामंत्री अतुल कुमार के नेतृत्व मे सांसद डा.संजीव बालियान के आवास पर एकत्रित शिक्षको ने ऑल टीचर्स/एम्प्लॉयज वेलफेयर एसोसिएशन एवं नेशनल मूवमेंट फॉर ऑल्ड पेंशन सिस्टम के संयुक्त बैनर तले एक दिवसीय उपवास का आयोजन सांसद डा.संजीव बालियान के आवास पर किये गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेटा के जिला संरक्षक रविन्द्र सिंह एवं अटेवाके जिला संयोजक प्रीतवर्धन शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। उपवास मे विभिन्न विभागो के कर्मचारियो/अधिकारियो एवं शिक्षको ने प्रतिभाग किया। धरने मे कहा गय कि नई पेंशन योजना पूर्णतः आधाररहित व्यवस्था है। इसके अर्न्तगत रिटायरहोने वाले कर्मचारी1000 से 1200 रूपये तक की पेंशन पा रहे है। जो कि शिक्षको शिक्षको व कर्मचारियो के भविष्य से खिलवाड है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जयभगवान ने कहा कि एक युवा सरकारी नौकरी मे इस लिए जाना चाहता है ताकि उसे रिटायर होने पर उसकी बुढापे की लाठी पेंशन मिल सके। अतः पुरानीपेंशन बहाल होनी चाहिए। जिला संयोजक प्रीतवर्धन शर्मा ने कहा कि सभी साथी एकजुट हो जायें। 2019 के आम चुनाव सामने है। 26 नवम्बर 2018 को अटेवा एवं एनएमओपीएस के बैनर तले संसद मार्च के लिए सभी को तैयारर रहना है और सरकार को पुरारी पेंशन बहाल करने के लिए तैयार करन है। इस दौरान सांसद डा.संजीव बालियान ने आश्वासन दिया कि वे पुरानी पेंशन के मुददे को जोर-शोर से उठायेंगे। इस अवसर पर डा.दिनेश यादव, अतुल कुमार, संजीव जावला, जावेल आलम, अजहर, साबिर, उमाकान्त,कपिल, अमृतपाल डागर, अरविन्द मलिक,कपिल तोमर,श्रीमति उषा आदि उपस्थित रहे।

सात शातिर दबोचे
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने विगत दिनों हुई लाखों की लूट के मामले में सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लाखों की नकदी व माल बरामद किया है। पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में आयाजित प्रेसवार्त के दौरान एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पत्रकारें से वार्ता करते हुए बताया कि एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशों के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर हुई लूट का पर्दाफाश करने के लिए सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह के निर्देशन में गठितपुलिस टीम ने कडी मेहनत और सुरागकशी के आधार पर लूट में शामिल सात बदमाशों को लूटी गयी लाखों की नकदी व सामान सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में नई मंडी इंस्पैक्टर हरशरण शर्मा, एसएसआई मदन सिंह बिष्ट, सब इंस्पैक्टर अजय, सब इंस्पैक्टर अनिल सागर, सब इंस्पैक्टर अनिल नागर, योगेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, रतन सिंह, कां. रतन कुमार आदि मौजूद रहे।

भाजपा सरकार कर रही है जनसमस्याओं की अनदेखीः रावत5 13 |
चरथावल। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने आज जनपद के चरथावल में एक किसान रैली में भाग लेकर लोगों को सम्बोधित किया और उन्होंने कहा कि आज देश में तमाम समस्याएं मुंह बाये खडी है लेकिन जो देश की हुकूमत है वह आमजन की समस्याओं की अनदेखी कर हरी है। हरीश रावत ने कहा कि आम आदमी हो या किसानों की समस्याएं भाजपा सरकार कहीं किसी का भला नहीं कर पा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह हुकूमत पता नहीं क्या कर दे। वरिष्ठ नेता राकेश पुंडीर के संयोजन में कस्बे के कमला फार्म में आयेजित किसान रैली मेंं आज कांग्रेस की किसान रैली आयेजित की गयी। हरीश रावत का चरथावल पहुंचने पर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताटों ने स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नानू मियां, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह वर्मा, रकोश पुंडीर, कस्तूर सिंह स्नेही, वरिष्ठ नेता शेख मौहम्मद फिरोज, पूर्व शहर अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

रंगोली में फरीन ने बाजी मारी
खतौली। केके जैन डिग्री कालेज में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में करवाचौथ पर्व पर पुस्तकालय भवन में मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में ५४ छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद डा. संजीव बालियान की पत्नी डा. सुनीता बालियान, इनरव्हील क्लब खतौली की अध्यक्षा अंजू सिंह, इनरव्हील क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डा. आशा जैन एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ ने किया। रंगोली प्रतियोगिता में फरीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर शाईस्ता, तृतीय स्थान पर सोनम रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता की राजस्थानी शैली में सपना प्रथम, सोनम द्वितीय, फरीन तृतीय स्थान पर रहीं। अभिषेक, शिवांगी शर्मा, वंशिका को पुरस्कार प्रदान किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में अरेबियन शैली में अनम फातिमा प्रथम, रचना द्वितीय व सीमा को तृतीय स्थान पर रहीं। मानसी पाराशर, शशि, शाईस्ता को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर डा. सुनीता बालियान ने सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं के बनाए गए रंगोली की सराहना की। प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ ने सभी का आभार व्यक्त किया। सपना जैन, दीप्ति जैन, डा. अर्चना, डा. पंकज कुमार, सत्येंद्र कात्यायन, डा. सचिन गोयल, डा. शिवानी चौधरी, स्तुति नागर, डा. मेघा फातिमा, डा. रिचा जैन, डा. नेहा अग्रवाल, डा. शालिनी जैन, जमर्रुद फैजी आदि उपस्थित रहे।

एलआइसी ने किया मेधावियों का सम्मान
बुढ़ाना। भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा खतौली ने स्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया गया। कस्बे के सनराइज पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सहायक शाखा प्रबंधक महेश थापा व विकास अधिकारी मयंक भारद्वाज पहुंचे। उन्होंने बताया कि एलआइसी के स्टूडेंट ऑफ द ईयर के अंतर्गत मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों को ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र प्रदान किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ खेलकूद व अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर बहुमुखी प्रतिभा को दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। इस दौरान अधिकारियों ने निगम की स्थापना व उसके कार्यो के बारे में बच्चों को बताया। जीवन में बचत के महत्व को समझाया। उनकी संस्था बीमा स्कूल व पेंशन की योजनाओं को लेकर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में अभिकर्ता वीरेंद्र प्रसाद मित्तल, अध्यक्ष सुशील गर्ग, प्रबंधक निशांत गर्ग, प्रधानाचार्य विनीत, योगेश त्यागी, निशांत चौधरी व कुशलपाल समेत कई लोग मौजूद रहे। उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

पूर्व प्रधान के खेत में दिल्ली के नंबर की मिली लावारिस बाइक ने पुलिस की बढ़ाई चिंता
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में पूर्व प्रधान सतपाल की ट्यूबवेल के निकट ईख के खेत मे क्षति ग्रस्त हुई पड़ी डिस्कवर बाइक लावारिस अवस्था मे मिली है। बाइक मिलने के बाद ग्रामीणों की सूचना पर बिरालसी पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच की तो बाइक पर दिल्ली के रजिस्ट्रेशन नंबर की प्लेट लगी हुई है। बाइक का नंबर दिल्ली का होने के बाद चरथावल पुलिस दिल्ली पुलिस से संपर्क कर रही है। लावारिस बाइक मिलने के बाद किसी अनहोनी की आशंका दहशत में आए ग्रामीणों ने आसपास खेतों में कांबिंग भी की। पुलिस का अनुमान है कि बाइक को किसी अन्य वाहन पर लादकर भी यहां डाला जा सकता है क्योंकि रात में इस सुनसान मार्ग पर आमतौर पर लोग बाइक से आने में कतराते हैं। दिल्ली पुलिस से बाइक के बारे में जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी।

सिविल लाइन के हाजीपुरा रेलवे लाइन पर फट्टा बोल खेल से लोग बेहाल-रेल यात्रियों को भी पहुंच सकता है नुकसान, राहगीर परेशान
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला हाजीपुरा के निकट लाइन पर फट्टा बोल जुआ धड़ल्ले से चल रहा है। समय रहते पुलिस ने कार्यवाही नही की तो कोई भी अनहोनी होने में देर नही लगेगी। सूत्रों के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला हाजीपुरा के निकट रेलवे लाइन की बराबर में फट्टा बोल खेल राहगीरों के लिए सर का दर्द बना हुआ है। यही नही फट्टे से मारी गई बोल ट्रेन के यात्रियों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। यदि यात्रियों को नुकसान पहुंचता है तो फिर पुलिस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फट्टा बोल खेल जुए के रूप में खेला जा रहा है। हाजीपुरा की पहली गली से आखिर तक जगह जगह इन खिलाड़ियों का बोलबाला है और हैरानी की बात तो ये है कि राहगीरों को ये दबंग जुआरी निकलने भी नही देते, कई बार कई लोगो को बोल से चोट पहुंची मगर उनकी दबंगाई के कारण उन्हें चुप ही बैठना पड़ा। यदि ऐसा ही चलता रहा तो वो दिन दूर नही जब ये खेल बड़ी घटना का रूप ले लेगा, इसलिए पुलिस द्वारा कार्यवाही होना जरूरी है, ताकि इस खेल पर विराम लग सके, और लोगो को परेशानी से निजात मिल सके।

सूचना का अधिकार देशवासियों को अधिकार और कर्तव्यों का बोध कराने के लिएः रविंद्र चौहानBc6C5D6E C006 4426 8Dc3 7Ab0C5D5E88B |

मुजफ्फरनगर। (डा0 संजय अग्रवाल द्धारा) जानसठ रोड स्थित विवेक विद्या मंदिर में सूचना का अधिकार 2005 के ज्वलंत विषय पर एक बौद्धिक विचार गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीराम कालेज के लॉ डिपार्टमेंट के प्राचार्य रविंद्र चौहान उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकारिता और जनसंचार विभाग के प्राचार्य रवि गौतम ने की। इस अवसर पर बोलते हुए विद्याधर पाण्डेय ने बताया कि इस कानून के बन जाने से हमे अधिकारों एवं दायित्वों का बोध होता है चूंकि भारत जैसे लोकतांत्रित देश में कानून का शासन है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को अपने मूल अधिकारों का ज्ञान नहीं होता और वह इनसे अनभिज्ञ रहता है। इस कानून के लागू होने से वह अपने अधिकारों के प्रति सजग हो गया है। यह वस्तुतः सरकारी एजेंसियों पर दबाव बनाने के लिए कारगर है। उन्होंने सूचना के अधिकार विषय पर इसकी बारीकियों को समझाया और कहा कि इससे जवाबदेही तय होने लगेगी। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए श्रीराम कालेज के प्राचार्य रविंद्र चौहान ने कहा कि भारत में मानव कल्याणकारी राज्य मौजूद है और वर्ष 1997 में राजस्थान में यह कानून लागू हो गया था। इससे पूर्व 1776 में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे पहले स्वीडन में इसे लागू किया गया था। उन्होंने बतायाकि उत्तर प्रदेश में इस कानून के लागू होने की काफी कठिनाई लोगों को झेलनी पडी। लोग पहले जनसूचना अधिकारी और बाद में अपीलीय अधिकारी से सम्पर्क करते थे बाद में सरकार ने परेशानियें को देखते हुए वर्ष 2015 में राज्य सूचना आयेग का गठन किया और तब से यह कारगर हो गया। अब इसमे पांच सौ शब्दों की सीमा तय कर दी गयी है और कोई भी जवाब मांगा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि सूचना के अधिकार के तहत केवल प्रत्येक भारतवासी को यह अधिकार है कि वो जानकारी ले सकता है न कि किसी संगठन विशेष को। इस अवसर पर बोलते हुए रवि गौतम ने कहा कि इस कानून के बन जाने से यद्यपि सरकारी एजेंसियों और विभागों को परेशानी हुई है और शुरू में लोगों ने इसे हल्के रूप में लिया लेकिन जब लोगों के उत्पीडन होने लगे और राज्य सूचना आयोग ने इसका संज्ञान लेना शुरू किया और जुर्माना करना शुरू किया तो इसका वजन बढ़ने लगा। उन्होंने उपस्थित श्रोताओं से कहा कि वे इसके प्राविधानों को समझे और इसे लागू करने में मदद करे। इस अवसर पर एडवोकेट नीरज शर्मा, गौरव गोयल, लोकेंद्र आर्य, संजीव संगम, लीलूराम आदि उपस्थित हुए ओर उन्होंने भी अपने विचार प्रकट किये।

वी-बाजार में लक्की ड्रा का शुभारम्भWhatsapp Image 2018 10 28 At 8.30.54 Am |

मुजफ्फरनगर (डा0 संजय अग्रवाल द्धारा)।रूडकी रोड़ स्थित वी-बाजार में रंगारंग कार्यक्रम के साथ लक्की ड्रा का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दशको से भ्रष्टाचार के विरूद्ध अलख जगाने वाले रिकार्डधारी मास्टर विजय सिंह रहे। उन्होने अपने कर कमलो से लक्की-ड्रा को प्रारम्भ किया एवं विजयी प्रतिभागियो को पुरस्कार वितरित करके सम्मानित किया। उल्लेखनीय हैं कि वी-बाजार में छोटी-छोटी खरीदारियों पर भी सोने-चाँदी और आकर्षक गिफ्ट जीतने का मौका दिया गया हैं। लक्की-ड्रा के प्रथम विजेता मनीष यादव रहे। कार्यक्रम के आयोजन में रत्नेश कुमार कुमार विश्वकर्मा (मैनेजर), सहायक मैनेजर अमरेन्द्र भट्ट, विनीत, प्रवीण आदि का सहयोग रहा।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + four =