खबरें अब तक...

समाचार

कुत्ते ने किया घायल
भोपा। पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीणो मे दहशत बनी हुई है। एक पागल कुत्ते ने कई लोगो को काटकर जख्मी कर दिया। थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी मे एक पागल कुत्ते ने करीब दस लोगो को काट कर जख्मी कर दिया। कस्बा निवासी योगेश उपर्फ छोटन, मनोज पुत्रा बलजोर सिह, देवेन्द्र उर्फ काला, पुत्र किरण सिह एवम लवी पुत्र योगेश को एक ही समय पर जख्मी कर दिया। जिनमे मौहल्ला तोफिर के तीन लोग, हरिजन बस्ती के तीन लोग जिनमे एक महिला शामिल है। इसके अलावा अन्य लोगो के भी जख्मी होने की जानकारी मिली है। पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीणो मे भय बना हुआ है तथा छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने मे भी घबरा रहे हैं।

आग को बामुश्किल बुझाया
चरथावल। बिटौडो मे लगी आग से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से आग को बुझवाया। बीती देर रात चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर गश्त कर रही यूपी डायल 100 पीआरवी 2211 पुलिस टीम ने गश्त के दौरान देखा कि मार्ग पर एक जगह बिटौडे मे आग लग रही है। पुलिस टीम ने गामीणो को जगाकर तथा उनकी मदद से पानी डलवा कर आग को बुझवाया। इस दौरान अफरा-तफरी मची रही।

बाइक सवार घायल
मुजफ्फरनगर। कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी साबिर बाईक द्वारा गांव मिमलाना किसी काम से जाते वक्त पीछे की और से तेजगति व लापरवाही के साथ आ रही कार की चपेट मे आ जाने से घायल हो गया। बताया जाता है कि इस सडक हादसे के बाद आरोपी कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। जिसका कुछ युवको ने दौडकर पीछा की करना चाहा। लेकिन वह हाथ नही लग सका। आसपास के लोगो ने घायल युवक साबिर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया तथा उसके परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

शातिर को मुठभेड के दौरान दबोचा1 24 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मुठभेड के बाद अन्तर्राज्जीय वाहन चोर गिरोह के सरगना को तमंचे, कारतूस व बारह मोटरसाईकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि सीओ फुगाना के निर्देशन में क्षेत्र में शांति व्यवस्था व अपराधों की रोकथाम के लिए थाना तितावी पुलिस ने गश्त के बीच मुठभेड के दौरान अन्तर्राज्जीय वाहन चोर गिरो केसरगना हरेंद्र उर्फ चग्गू निवासी लड्ुआ तितावी को गिरफ्तार कर लिया जबकि इस दौरान उसके दो अन्य साथी राकेश पुत्र जयवीर व अजय उर्फ अरविंद पुत्र नरेश निवासी नयागांव शाहपुर भागने में सफल रहे। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ व मुल्जिम की निशानदेही पर पुलिस ने अलग अलग स्थानों से चोरी की गयी बारह बाइके, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है। उक्त बदमाश को पकडने वाली टीम में थाना प्रभारी सूबे सिंह, सब इंस्पैक्टर गजेंद्र सिंह ठेनुआ, का.ंसोविंद्र, का. विकास कुमार, कां. अनुज त्यागी, कां. शिवम यादव आदि मौजूद रहे।

 

10 नवम्बर से अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट नगर में
मुजफ्फरनगर। इंटरनेशनल टेनिस फैडरेशन लंदन आईटीएएफ ने एक बार फिर मुजफ्फरनगर टेनिस एसऐसिएशन के 25 हजार डालर प्राइज मनी का टूर्नामेंट कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। टूर्नामेंट 10 नवम्बर से 17 नवम्बर 2018 तक सर्विस क्लब में खेला जायेगा। जिस में 10-11 नवम्बर को क्वालिफाइंग रांउड खेला जायेगा तथा 12 नवम्बर से मुख्य ड्रा के मुकाबले प्रारम्भ होंगे। आईटीएफ लंदन द्वारा अन्तरार्ष्ट्रीय खिलाडियों की सूची जारी कर दी गयी है जिसमें मुख्य ड्रा में 14 देशों से 18 खिलाडी खेल रहे है। जबकि क्वालीफाइंग राउंड में 19 देशों से 26 खिलाडी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है। मुजफ्फनगर में होने वाला यह आईटीएफ टूर्नामेंट देश के सबसे बडे टूर्नामेंट में से एक है। टूर्नामेंंट में भार के अलावा इंग्लैंड, एशिया, इटली, जापान, आस्ट्रेलिया, स्लोवाकिया, ताइवान, आस्ट्रिया, फ्रांस, जर्मनी, चीन, वल्गेरिया, जार्जिया, टर्की, स्लोवेनिया, साउथ अफ्रीका, सपेन रोमेनिया, चैक रिपब्लिक, यूक्रेन, सर्विया, लग्जर्बमग, बल्गेरिया आदि देशों के खिलाडी शामिल है। मुजफ्फरनगर टैनिस एसोसिएशन इससे पूर्व में 6 अन्तर्राष्ट्रेय टेनिस टूर्नामेंट आयोजित कर चुकी है। 10-11 नवम्बर को खेले जाने वो क्वालीफाइंग राउंड से दस खिलाडी चयनित किये जायेंगे। जबकि चार खिलाडियों को वाईल्ड कार्ड से एन्ट्री मिलेगी। 12 नवम्बर से खेले जाने वाले मुख्य ड्रा में 32 खिलाडी भाग लेंगे। यह टूर्नामेंट ग्रास कोर्ट पर सर्विस क्लब में खेला जायेगा। सर्विस क्लब के ग्रामस कोर्ट देश के उच्च स्तरीय ग्रास कोर्ट की श्रेणी में आते है। टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर अमित सिंह व एडीएम प्रशासन ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक ली जिसमें बीपी चौरसिया एसपी ट्रेफिक, अतुल कुमार सिटी मजिस्ट्रेंट, हरीश भदौरिया सीओ सिटी, एनके तिवारी, एफएसओ विनीत कुमार मुख्य खाद्य निरीक्षक, टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गर्ग, आयोजन सचिव रविंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष राघव स्वरूप, प्रणव स्वरूप, अशोक सरीन, केपी सिंह, शशिकांत शर्मा, ओमकार सिंह, आशु, अजय जैमिनी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

वांछितों को किया गिरफ्तार3 10 |
चरथावल। पुलिस ने तीन वर्ष से फरार चल रहे दो वांछितों को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह व एस पी सिटी ओमबीर सिंह व सीओ सदर रिजवान अहमद के आदेशानुसार वांछित/ वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में चरथावल कार्यवाहक थाना प्रभारी मनोज कुमार चाहल ने अपनी टीम के साथ तीन साल से चल रहे फरार दो वारंटियों को किया गिरफ्तार जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना चरथावल पुलिस ने मुज़फ्फरनगर मार्ग से दो शातिर अपराधियो नदीम पुत्र गरीबू निवासी किदवई नगर, सलीम पुत्र शब्बीर निवासी सनोता थाना फलावदा जिला मेरठ को गिरफ्तार कर भेजा जेल कार्यवाहक थाना प्रभारी मनोज कुमार चाहल ने बताया कि पकड़े गए शातिर अपराधी दोनो २०१५ से न्यायालय से फरार चल रहे थे दोनो के पचास से भी ज्यादा न्यायालय से गिरफ्तारी के आदेशों को तामील नही हो सकी थी परंतु चार्ज सभालते ही कार्यवाहक थाना प्रभारी मनोज कुमार चाहल ने फरार वारंटियों को धर दबोचा वही कार्यवाहक थाना प्रभारी मनोज कुमार चाहल के नेतृत्व में बिरालसी चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह नादर ने दो शराब तस्करो को रंगे हाथों किया गिरफ्तार जिनके पास से ३१ पव्वे अवैध शराब के हुए बरामद । चरथावल पुलिस ने दोनों अवैध शराब तस्करो को पकड़कर भेजा जेलं।

भाजपा की बैठक सम्पन्न4 8 |
मुजफ्फरनगर। रामपुरी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीमोहन तायल के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें रन फार यूनिटी दौड की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गयी। उल्लेखनीय है लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की १४३ वी जयंती पर ३१ अक्टूबर को प्रातः ६ः३० बजे से टाउन हॉल के मैदान से रन फार यूनिटी नामक दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिसके संबंध में आज बैठक का आयेजन किया गयां इस दौरान अशोक वर्मा पूर्व सभासद रामपुरी, संजय त्यागी, प्रमोद शर्मा, प्रमोद ठेकेदार, सतीश मास्टर, देवदत्त शर्मा, पेरूमल, मुकेश गुज्जर,विजय शर्मा, ललित कोरी, हन्नी शर्मा आदि लोग रहे।

 

खुद की शक्ति पहचान अपनी रक्षा करें लड़कियां
मुजफ्फरनगर। शहर के आदर्श कॉलोनी लिंक रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में प्रयत्न संस्था के तत्वावधान में दिवाली की उमंग, सुरक्षा के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लड़कियों ने कराटे का शानदार प्रदर्शन किया।
आयोजित कार्यक्रम में कराटे प्रशिक्षक वेदप्रकाश ने १५० प्रशिक्षित लड़कियों के साथ कराटे कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शक्ति कराटे अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसे संबोधित करते हुए डॉ नूतन जैन और सचिव डॉ विवेक कुमार ने कहा कि लड़कियों को खुद की शक्ति को पहचानते हुए अपनी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि शक्ति कराटे अभियान में छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक अन्य अभियान में वर्कशाप का आयोजन कर छात्राओं को निजी स्वच्छता के बारे में जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से आए सर्विलांस मेडिकल आफिसर डॉ अजित गुप्ता ने खसरा एवं रुबेला टीकाकरण की जानकारी दी। अध्यक्ष समर्थ प्रकाश ने बताया कि संस्था १४ वर्षों से महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। डॉ वंदना जैन, यूनिसेफ से तरन्नुम, चीफ कोआर्डिनेटर गुंजन अरोरा, सुचिता प्रकाश, डॉ गीतांजलि वर्मा, साधना मेहता, संतोष शर्मा, सपना सिंघल, सोनिका, रिंकू एस गोयल, नंदकिशोर, सोनिया लूथरा और यशिका चौहान मौजूद रहे।

एकजुटता पर जोर5 14 |
मुजफ्फरनगर। शिवसेना की एक मीटिंग भरतिया कालोनी निवासी बन्टी चौधरी जी(जिला अध्यक्ष,अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मण्डल)के आवास पर हुई जिसमे आज उन्होंने शिवसेना की सदस्यता अपने दर्जनों सहयोगियों सहित ग्रहण की। आज की मीटिंग की अध्यक्षता शिवसेना जिला प्रमुख नरेंद्र सिंह पंवार ने की और संचालन युवा जिला प्रमुख राजेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य जिला महासचिव मुकेश त्यागी,नगर प्रमुख देवेन्द्र चौहान,नगर महासचिव एड०वैभव यादव,युवा नगर महासचिव आशीष मिश्रा उपस्तिथ रहे। सर्व प्रथम बन्टी चौधरी व् उनके टीम द्वारा शिवसेना पदाधिकारीयों का माला पहनाकर स्वागत किया गया सभी वक्ताओं ने मीटिंग में उपस्तिथ सभी लोगो को शिवसेना की नीतियों से अवगत कराया उसके पश्च्यात बन्टी चौधरी व् उनकी टीम को शिवसेना जिला प्रमुख ने शिवसेना का पटका पहनाकर सम्मानित किया । सभी को शिवसेना की सदस्यता दिलाई और उनसे कहा की शिवसेना की नीतियों को जनजन तक पहुंचाये और हिन्दू समाज को मजबूत करने का कार्य करें।।

नये पेराई सत्र का हवन के साथ शुभारंभ6 7 |
मोरना। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना के नये पेराई सत्र का शुभारंभ आज सवेरे शुभारंभ हो गया मिल के सुचारू रूप से चलने सुख शांति के वातावरण में सभी कार्य सम्पन्न होने को लेकर आयोजित हवन यज्ञ में आहुति दी गयी तथा गन्ना चेन यार्ड पर नारियल तोड़ कर चेन को चलाया गया इस मौके पर उपजिलाधिकारी जानसठ विजय सिंह,मिल प्रधान प्रबन्धक प्रबुद्ध कुमार चौबे,क्षेत्राधिकारी मोरना राममोहन शर्मा,थाना भोपा प्रभारी निरीक्षक बृजेश प्रताप सिंह,थाना ककरौली प्रभारी जितेन्द्र कुमार अम्बावत,मोरना चौकी प्रभारी जोगेन्द्रपाल सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.वीरपाल निर्वाल,ब्लॉक् प्रमुख चौ०अनिल राठी, भाजपा युवा नेता अमित राठी,उपसभापति मुमताज़ अली,पूर्व चेयरमैन राजेश सहरावत, वेदवीर सिंह,चौ० धर्मपाल सिंह राठी,प्रकाशवीर सिंह सहकारी बैंक डायरेक्टर,बहरोज़ अख़्तर,सुनील कुमार शर्मा,यशवीर सहरावत भोकरहेड़ी, भोकरहेड़ी,रामकुमार शर्मा,देवेंद्र चेयरमैन, गुड्डू ककरौली,अरुण कुमार डायरेक्टर,प्रह्लाद सिंह, गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार,अजय चेयरमैन ,रामपाल नेता जी आदि उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + thirteen =