समाचार
अवैध शस्त्र सहित कई को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों पर कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 अक्षय शर्मा द्वारा अभि0 बिलाल पुत्र इरशाद नि0 खुर्जा वाला इमामबाडा द0 खालापार थाना को0नगर मु0नगर को अम्बा बिहार चिरागीया मदरसे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया ।इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 श्री ब्रहमजीत सिंह मय हमराहीगण द्वारा अभि0 नदीम पुत्र जमील, मोण्टी पुत्र सहेन्द्र, सलमान पुत्र गययूर, शोएब पुत्र इन्साफ अली, पारूल पुत्र पाल्लू कश्यम नि0गण ग्राम बोपाडा थाना मन्सूरपुर मु0नगर को काली नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा/01 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 छुरे नाजायज को बरामद किया गया।
पुलिस ने वांछितो को दबौचा
मुजफ्फरनगर। अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय त्यागी द्वारावारंटी अभियुक्त रमेश पुत्र बदलू सिंह नि0 जटमुझेडा थाना मण्डी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय त्यागी द्वारा वारंटी अभियुक्त राहुल पुत्र ब्रजपाल उर्फ विजयपाल नि0 चांदपुर थाना मण्डी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 विनोद राघव द्वारा वारंटी अभियुक्त आसिफ पुत्र समयदीन नि0 71 सरवठ थाना सिविल लाइन मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त तहसीन पुत्र कययूम नि0 मौ0 खेडादरवाजा थाना पुरकाजी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेशराज द्वारा विद्युत अधि0 में वारंटी अभियुक्त नदीम पुत्र बदर नि0 मौ0 ढाकनचौक कस्बा व थाना खतौली मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त प्र0नि0 विन्द्याचल तिवारी द्वारा वॉछित अभियुक्त रवि पुत्र कवरपाल, कृष्णा उर्फ छोटा पुत्र मदनपाल नि0 ग्राम फुलत थाना रतनपुरी मु0नगर को सठेडी की पानी की टंकी से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वारंटी अभियुक्त समयदीन पुत्र रशीद नि0 ग्राम मुरादपुरा थाना तितावी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरनगरःएसएसपी ने पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चलाया अपराधियों के खिलाफ जोरदार अभियान
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध होकर अपराध व अपराधियों के खिलाफ जोरदार अभियान चला रहे हैं। पुलिस द्वारा इसी नीति के चलते जिले के 14 लोगों को जिला बदर किया गया है । जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उधर एसएसपी अभिषेक यादव भी पंचायत चुनाव को सकुशल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के हरसंभव प्रयासों में लगे हुए हैं। बड़े पैमाने पर अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। जिसके चलते अभी तक जनपद के कई थाना क्षेत्रों में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए शराब के तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।
बुधवार को एसएसपी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 14 शातिर बदमाशों को जिला बदर किए जाने का फरमान सुनाया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने थाना शाहपुर क्षेत्र के शत्रु पुत्र बलजोर व जितेंद्र पुत्र राजवीर, खतौली थाना क्षेत्र के राजवीर पुत्र भंवर सिंह, भालू उर्फ श्रवण पुत्र वेदपाल, बुढाना कोतवाली क्षेत्र के दानिश पुत्र खालिद, दीन मौहम्मद उर्फ दीनू पुत्र यूनुस, भूरा पुत्र यामीन, तथा मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गुलफाम पुत्र इदरीश, प्रवीण पुत्र ब्रह्मपाल, सुभाष उर्फ डॉन उर्फ पहलवान पुत्र देशराज, बिल्लू पुत्र हरपाल, राहुल पुत्र पप्पू, दीपक पुत्र चरण सिंह तथा मनोज पुत्र चरण सिंह को जिला बदर किया है।
मुजफ्फरनगर। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) अमित सिंह ने बताया कि जनपद में आगामी दिनां में डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मदिवस, रामनवमी, महावीर जयन्ती, ईद-उल-फितर, बुद्व पुर्णिमा तथा ईदुजुहा (बकरीद) आदि अन्य त्यौहार मनाये जाने प्रस्तावित है, व विभिन्न विद्यालयों/विश्व विद्यालयों एवं संस्थाओं की प्रतियोगी/सामान्य तथा तकनीकी/गैर तकनीकी परीक्षाएं आयोजित की जानी है। साथी ही विभिन्न राजनैतिक/सामाजिक संगठनों के द्वारा धरना प्रदर्शन के दृष्टिगत अवॉछनीय तत्वों द्वारा कानून एवं शान्ति व्यवस्था के विपरीत कार्य करते जनपद की शान्ति एवं कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाला जा सकता है। इसके अतिरिक्त चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करते हुए त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत निर्वाचन-२०२१ की सुचिता को प्रभावित कर सकते है तथा चुनाव में लोगो व लोकतांत्रिक अधिकार को डरा धमाकर या प्रलोभिन कर मतदान को प्रभावित कर सकते है। चूकि यह जनपद एक अति संवेदनशील जिला है, विगत अनुभवों के आधार पर इस जनपद में छोटी-छोटी घटनाओं को लेकर कई बार साम्प्रादायिक रूप से विवाद उत्पन्न होते रहे है। इसके अतिरिक्त वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस(कोविड-१९) से संक्रमण प्रभावी है, जिसके नियन्त्रण हेतु जनपद में वैक्सीन लगाये जाने (टीकाकरण अभियान) का कार्यक्रम भी चल रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में सर्म्पूण जनपद के २१ थाना क्षेत्रों, जिसमें महिला थाना में भी प्रतिबन्धात्मक आदेश लागू है। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) अमित सिंह ने बताया कि वर्तमान परिवेश में शान्ति एवं कानून व्यवस्था/लोक पर शान्ति बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद में ०२ जून २०२१ तक धारा १४४ दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत प्रतिबन्धात्मक आदेश निर्गत किये जाते है। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता की धारा-१८८ के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।
45 खिलाडीयो का हुआ चयन
मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की अंडर २३ क्रिकेट टीम के चयन हेतु जोन स्तर का ट्रायल इस बार मुज़फ्फर नगर में ११ अप्रैल को मैग स्पोर्ट्स अकादमी अलमासपुर में सुबह ८ बजे से होगा। मुज़फ्फरनगर और शामली से ४५ खिलाडीयो का चयन इस ट्रायल के लिए किया गया है। मुज़फ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मंनोज पुंडीर ने बताया कि ट्रायल के मेरठ बिजनोर, सहारनपुर, शामली और मुज़फ्फर नगर के चयनित खिलाड़ी ही भाग लेंगे। यहां से खिलाडीयो के प्रतिभा प्रदर्शन को देखने के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा प्रदेश के सीनियर सिलेक्टर को भेजा जाएगा।
मंनोज पुंडीर के अनुसार ट्रायल कोरोनॉ की गाइडलाइन्स अनुसार ही कराया जाएगा। मुज़फ्फर नगर के अंडर २३ के खिलाडियो मे बल्लेबाजो मे विवेक कुमार, हर्ष वर्धन, मुंतज़िर, , नितिन कुमार, सचिन, चौतन्य कौशल , स्पर्श सहरावत, और अमन कुमार और गेंदबाजो में शुभम यादव , इशंक चौधरी, विवेक , रोहित, दीपक गौतम, आरिफ, मंगलम वशिष्ठ, अभिजीत सिंह, शशांक पंडित , हर्ष वर्धन, तालिब खान, अमित कुमार, साहिल त्यागी, विवेक शर्मा, निखिल कुमार, अंकुर बालियान, हिमांशु चौधरी, , वंशम तोमर, मुकुल गौतम, शुभम कुमार, शेखर सिंह और सचिन कुमार शामिल है।शामली से चयनित १५ खिलाड़ियों में फरहान, अश्वनी पंवार, उस्मान, अरबिंद कुमार, अभिषेक अहलावत(सभी बल्लेबाज)गेंदबाज में पुलकित कुमार, वसीम, बिनीत मलिक, मयंकराज, कुलदीप , अमर सिंह, अंशु पाल, विजय तोमर, , शुभम तरार, और रितिक चौहान शामिल है।
राजनैतिक दलो से समर्थित एवं निर्दलीय प्रत्याशियो ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के मददेनजर कचहरी मे जिला पंचायत सदस्य पद के लिए विभिन्न राजनैतिक दलो से समर्थित एवं निर्दलीय प्रत्याशियो ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम के तहत 7 व 8 अप्रैल 2021 को त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 नामांकन स्थल पर विभिन्न जिला पंचायत प्रत्याशियो द्वारा नामांकन कराया गया। जिसके तहत न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन, न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, न्यायालय बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को नामांकल स्थल बनाया गया। जहां विभिन्न राजनैतिक दलो के समर्थित एवं निर्दलीय प्रत्याशियो के रूप मे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सभी प्रत्याशी अपने प्रस्तावको के साथ कचहरी स्थित नामांकन स्थल पर पहुंचे। चकबन्दी न्यायालय नामांकन स्थल पर एआरओ विवेक सारस्वत,न्यायालय एडीएम वित्त एवं राजस्व पर नामांकन स्थल पर एआरओ डा.एम.पी.सिह, न्यायालय चकबन्दी अधिकारी सदर पर एआरओ के रूप मे पीडब्लूडी के एक्जीक्यूटीव अधिकारी सतपाल सिह मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्य पद हेतु आज नामांकन के प्रथम दिन वार्ड 33 से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समर्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य ईलमसिह गुर्जर ने वार्ड 33 से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड 2 से उनके बेटे समित पंवार ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला पंचायत के वार्ड 7 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे उमेश धीमान ने नामांकन किया। वार्ड 12 से सतेन्द्र बालियान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड 34 से रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी की पत्नि सविता राठी ने जिला पंचायत सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड 41 से सपा समर्थित गांव बरूकी निवासी जगपाल गुर्जर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड 5 से बागोवाली निवासी रिजवान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र भरा। वार्ड 43 से पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाला किन्नर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड 12 से बसपा समर्थित अरशद राणा ने नामांकन भरा। जिला पंचायत के वार्ड 36 से भाजपा समर्थित सविता रानी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड 3 से अरूण त्यागी ने प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड 10 से सपा समर्थित अलीम सिददकी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अलीम सिददकी के साथ प्रस्तावक के रूप मे मौ.सलीम एवं सपा नेता शलभ गुप्ता मौजूद रहे। जिला पंचायत चुनाव मे जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आज नामांकन के पहले दिन विभिन्न प्रत्याशियो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा नामांकन प्रक्रिया को लेकर पूर्व मे ही विभिन्न व्यवस्था जैसे बैरिकेटिंग, सीसी कैमरे, मास्क एवं सैनीटाइज की व्यवस्था तथा कचहरी परिसर मे वाहन पार्किग आदि व्यवस्थाओ को दुरूस्त किया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार सिह,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह,सीओ सिटी कुलदीप सिह आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने डीएम सेल्वा कुमारी जे. एवं एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन किया
मुजफ्फरनगर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम के अनुसार त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2021 के तहत जनपद के विभिन्न ब्लॉको पर ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन किया। सदर ब्लॉक सहित जनपद के सभी ब्लॉक पर विभिन्न प्रत्याशियो ने ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियो ने अपने प्रस्तावक की मौजूदगी मे एआरओ के समक्ष प्रस्तुत हो नामांकन किया। पौराणिक तीर्थ स्थली शुकर्तीथ से विनो शर्मा की पत्नि कविता शर्मा ने प्रधान पद हेतु नामांकन किया। मोरना से भाकियू नेता सवेन्द्र राठी की पत्नि नीरज राठी ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। करहेडा से अमित कुमार,ग्राम मलपुरा निवासी रमन त्यागी,ग्राम छछारौली सीमा पत्नि राजकुमार, गांव धीराहेडी से परीक्षित राठी ने ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र भरा तथा ग्राम भेडाहेडी से वार्ड 96 से बीडीसी पद हेतु अश्वनी कुमार ने नामांकन किया। कूकडा ब्लॉक सदर से वार्ड 126 कूकडा से क्षेत्र पंचायत सदस्य पदके लिए श्रीमति अनिता गोयल पत्नि हरीश गोयल ने सदर ब्लॉक मे नामांकन पत्र दाखिल किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन की और से विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई। डीएम सेल्वा कुमारी जे., व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते नामांकन को लेकर विभिन्न व्यवस्था जैसे बैरीकेटिंग,सैनेटाइजेशेन,मास्क आदि की व्यवस्था की गई। नामांकन प्रक्रिया के मददेनजर पुलिस द्वारा कचहरी व समस्त तहसीलो पर सुरक्षा व्यवस्थाओ के दृष्टिगत चैकिंग/तलाशी तथा अभियान चलाया। थाना सिविल लाइन के महावीर चौक पर पुलिस द्वारा आज नामांकन के मददेनजर बैरीकेटिंग की गई। पुलिस ने इस दौरान चोपहिया वाहनो को महावीर चौक से प्रकाश चौक की और जाने से रोका। सिर्फ दुपहिया वाहनो को ही महावीर चौक से प्रकाश चौक की और जाने की अनुमति दी गई। नामांकन के दौरान कचहरी मे इंस्पैक्टर सिविल लाइन उम्मेद सिह, शहर कोतवाल योगेश शर्मा सहित विभिन्न थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी तथा भारी मात्रा मे पुलिसबल तैनात रहा।
कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। नामांकन प्रक्रिया के दृष्टिगत सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह द्वारा सुबह सवेरे से ही कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया गया। वही व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारियों तथा फोर्स को कड़ाई के साथ कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कोविड संबंधी गाइडलाइन का पालन कराने के संबंध में निर्देशित किया दिए गए सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह द्वारा नाकेबंदी का भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
नामांकन जमा कराने के लिए उम्मीदवारों की उमड़ी भीड़
मुजफ्फरनगर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रम के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हुई। नामांकन जमा कराने के लिए उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। बिना मास्क लगाए उम्मीदवारों को नामांकन खिड़की तक जाने नहीं जाने दिया जा रहा है। बुधवार को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिला मुख्यालय पर कचहरी स्थित परिसर में स्थापित की गई नामांकन खिड़की पर उम्मीदवारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नामांकन कराने का समय शुरू होने से पहले ही वर्षा से चुनाव लडने की ललक पाले उम्मीदवार कचहरी परिसर पहुंच गए थे। नामांकन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। एडीएम वित्त राजस्व आलोक कुमार, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह एवं सीओ सिटी कुलदीप ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए नामांकन स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस फोर्स को कड़ाई के साथ कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कोविड-१९ संबंधी गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हिदायत दी कि यदि कोई भी उम्मीदवार बिना मास्क के आता है तो उसे नामांकन खिडकी तक ना जाने दिया जाये। उम्मीदवारों ने लाइन में लगकर जिला पंचायत सदस्य पद के लिये अपने नामांकन जमा कराएं। व्यवस्था बनाने को पुलिस मौके पर मुस्तैदी से तैनात रही। उधर जिला पंचायत की नामांकन प्रक्रिया को लेकर कचहरी में भी भारी गहमागहमी बनी रही। उम्मीदवारों के साथ आए समर्थकों को सुरक्षा में लगी पुलिस द्वारा नामांकन स्थल तक नहीं जाने दिया गया। जिसके चलते समर्थकों ने कचहरी परिसर में इधर उधर बैठकर अपना ठिकाना तलाशा। गौरतलब है कि नामांकन प्रक्रिया के लिए बुधवार और बृहस्पतिवार का दिन निर्धारित किया गया है। जिला पंचायत की सभी ४३ सीटों पर लगभग सभी राजनीतिक दलों ने अपने समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इनके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी बड़ी संख्या में ताल ठोकने की पिछले काफी समय से तैयारियां कर रहे थे जो नामांकन जमा कराने और चुनाव चिन्ह मिलने के बाद विधिवत रूप से प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में आ जाएंगे।
कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किये
मुजफ्फरनगर। जिला कांग्रेस कमैटी द्वारा आज कांग्रेस से चुनाव लड़ने वाले जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी की गयी। आर्य समाज रोड स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष माहेश्वरी के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने प्रत्याशियों की सूची जारी की। वार्ड नं. 1 पुरकाजी प्रथम से सुनीता, वार्ड 4 से सदर प्रथम शमीम मलिक, वार्ड नं. 5 सदर द्वितीय से श्रीमती मेहराज जहां, वार्ड 7 सदर चतुर्थ से रेखा, वार्ड नं. 10 सदर सप्तम से ताहिर अब्बासी, वार्ड नं. 11 चरथावल प्रथम से आर्यन अम्बेडकर, वार्ड नं. 12 चरथावल द्वितीय से गजे सिंह, वार्ड 13 चरथावल तृतीय से आसमा, वार्ड नं. 16 बघरा प्रथम से अहसान उर्फ भूरा, वार्ड नं. 17 बघरा द्वितीय से चांदबली, वार्ड नं. 21 बुढ़ाना प्रथम से बिजेंद्र मलिक, वार्ड नं. 22 बुढ़ाना द्वितीय शिक्षा देवी, वार्ड नं. बुढ़ाना तृतीय से शबाना, वार्ड नं. 25 बुढ़ाना पंचम से अनीशा बेगम, वार्ड नं. 27 शाहपुर द्वितीय हरवीर सिंह कश्यप, वार्ड नं. 29 खतौली प्रथम से महेश कुमार कश्यप, वार्ड नं. 32 से खतौली चतुर्थ शफीक मलिक, वार्ड नं. 34 खतौली एवं जानसठ से मुकेश कुमार कश्यप, वार्ड नं. 40 मोरना द्वितीय से सबिस्ता को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, पं. सतीश शर्मा, गुफरान काजमी आदि मौजूद रहे।
आजाद समाज पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी की
मुजफ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष जगदीश पाल ने जिला पंचायत प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी की है। वार्ड संख्या 1 पुरकाजी से सुदेशना देवी, वार्ड नं. 2 पुरकाजी से श्रीमती उम्मैदा, वार्ड 3 पुरकाजी से फरामन, वार्ड नं. 4 पुरकाजी से तहसीन, वार्ड नं. 7 सदर से रेखा पाल, वार्ड नं. 9 चरथावल सदर से मंजू, वार्ड नं. 11 पुरकाजी/चरथावल से रजत निठारिया, वार्ड नं. 12 चरथावल से निर्मला देवी, वार्ड नं. 13 चरथावल से श्रीमती तनू, वार्ड नं. 17 चरथावल से भूपेंद्र आर्य व वार्ड नं. 18 बुढ़ाना मीर हसन सैफी, वार्ड नं. 19 बु़ढ़ाना से मनजीत कुमार, वार्ड नं. 21 बुढ़ाना से प्रवीन कश्यप, वार्ड नं. 22 बु़ढ़ाना से सीमा, वार्ड नं. 23 बुढ़ाना से अफसाना, वार्ड नं. 24 बु़ढ़ाना शर्मिष्ठा, वाड नं. 28 बुढ़ाना से नूरजहां, वार्ड नं. 30 खतौली से ओम कुमार, वार्ड नं. 33 खतौली से प्रभात कुमार, वार्ड नं. 35 खतौली से शबा, वार्ड नं. 36 खतौली से फरहाना, वार्ड नं. 40 खतौली/मीरांपुर से मुमताज जहां, वार्ड नं. 42 मीरांपुर से शमीम को प्रत्याशी घोषित किया है।
वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया
मुजफ्फरनगर। भोपा के जनता इंटर कालेज में शैक्षिक सत्र २०२०-२१ का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कक्षा नौ में प्रियांशी एवं कक्षा ११वीं में द्रक्षा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
समारोह में प्रबंधक एव मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार शिवाच ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि सफलता ही जीवन का आधार है। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई के साथ खेलों की गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। कक्षा नौ में प्रियांशी प्रथम, इशिका जावला द्वितीय एवं निहारिका तिवारी व हिमानी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा ११वीं में द्रक्षा ने प्रथम, नितिका व तनिषा चौधरी ने संयुक्त रूप से द्वितीय व सिद्धार्थ कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में योगेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राठी ने शैक्षिक सत्र की विविध प्रतियोगिताओं के मेधावी छात्रों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप राठी ने की एवं संचालन कैप्टन अरविद कुमार ने किया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने सभी छात्रों को अगली कक्षा में आने पर और अधिक लगन और परिश्रम से पढ़ाई में लग जाने की प्रेरणा दी। उप प्रधानाचार्य मानपाल सिंह, चीफ प्राक्टर अनीश कुमार, अनीता देवी व सुचित्रा आदि उपस्थित रहे।
फ्रंट लाइन वर्करो का लक्की ड्रा निकाला
मुजफ्फरनगर। जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कोविड-१९ टीकाकरण के प्रथम चरण के हेल्थ केयर वर्कर तथा दूसरे चरण के फ्रंट लाइन वर्करो का लक्की ड्रा निकाला गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस०के० अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में दिनांक १६ जनवरी २०२१ से कोविड-१९ टीकाकरण आरंभ किया गया था। कोविड-१९ टीकाकरण के प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्करो तथा दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया उन्होंने बताया कि दिनांक १६ जनवरी २०२१ से ३ अप्रैल २०२१ के मध्य दोनों खुराक से आच्छादित लाभार्थियों के टीकाकरण कार्ड में काउंटर फाइल के द्वारा ,जिसे टीकाकरण कर्मी ने लक्की ड्रॉ के लिए अपने पास रख लिया था आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर काउंटर फाइल को इकट्ठा कर उनमें से ४ लोगो का लक्की ड्रा निकाला गया ,जिन्हें शीघ्र ही कार्यालय में बुलाकर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज के लक्की ड्रा में फ्रंट लाइन वर्कर संदीप कुमार रामपुरी निवासी, गुलजार नर्सिंग स्टाफ ,चंद्रवती हॉस्पिटल महावीर चौक, प्राची शर्मा बेगराजपुर तथा देवेंद्र कुमार रोहित एसटीएस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली का लकी ड्रा निकला है।
मुजफ्फरनगरः जनपद में 02 जून 2021 तक धारा 144 लागू
मुजफ्फरनगर। अपर जिला मजिस्ट्रेट अमित सिंह ने बताया कि जनपद में आगामी दिनों में डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मदिवस, रामनवमी, महावीर जयन्ती, ईद-उल-फितर, बुद्व पुर्णिमा तथा ईदुजुहा (बकरीद) आदि अन्य त्यौहार मनाये जाने प्रस्तावित है व विभिन्न विद्यालयों/विश्व विद्यालयों एवं संस्थाओं की प्रतियोगीध्सामान्य तथा तकनीकीध्गैर तकनीकी परीक्षाएं आयोजित की जानी है। साथी ही विभिन्न राजनैतिक/सामाजिक संगठनों के द्वारा धरना प्रदर्शन के दृष्टिगत अवॉछनीय तत्वों द्वारा कानून एवं शान्ति व्यवस्था के विपरीत कार्य करते जनपद की शान्ति एवं कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाला जा सकता है। इसके अतिरिक्त चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करते हुए त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत निर्वाचन-2021 की सुचिता को प्रभावित कर सकते है तथा चुनाव में लोगो व लोकतांत्रिक अधिकार को डरा धमाकर या प्रलोभिन कर मतदान को प्रभावित कर सकते है। चूकि यह जनपद एक अति संवेदनशील जिला है, विगत अनुभवों के आधार पर इस जनपद में छोटी-छोटी घटनाओं को लेकर कई बार साम्प्रादायिक रूप से विवाद उत्पन्न होते रहे है। इसके अतिरिक्त वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमण प्रभावी है, जिसके नियन्त्रण हेतु जनपद में वैक्सीन लगाये जाने का कार्यक्रम भी चल रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में सर्म्पूण जनपद के 21 थाना क्षेत्रों, जिसमें महिला थाना में भी प्रतिबन्धात्मक आदेश लागू है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट अमित सिंह ने बताया कि वर्तमान परिवेश में शान्ति एवं कानून व्यवस्था/लोक पर शान्ति बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद में 02 जून 2021 तक धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत प्रतिबन्धात्मक आदेश निर्गत किये जाते है। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।
चंद्रशेखर समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ बिना अनुमति जुलुस निकालने पर शहर कोतवाली और चरथावल थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है। साथ ही मुकदमे में कोरोना महामारी अधिनियम की धारा भी लगाई गई है। चंद्रशेखर के जनपद में आने की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने रोहाना टोल प्लाजा पर चंद्रशेखर के काफिले को रोकने का प्रयास किया था। पुलिस ने जनपद में धारा 144 और आचार संहिता लागू होने का हवाला भी दिया। इसके अलावा चंद्रशेखर के पास जुलुस की अनुमति भी नहीं थी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने एक नहीं सुनी। इसके बाद चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं के साथ मलीरा, बड़कली समेत शहर कोतवाली और चरथावल क्षेत्र के कई गांव में जुलुस निकाला। देर शाम शहर कोतवाली में रोहाना पुलिस चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा ने चंद्रशेखर, जिला प्रवक्ता रजत निठारिया, मोना गौतम, अजय अंबेडकर, अली जैदी, कपिल कुमार, प्रवीन, अजय, राहुल लांबा, विकास गौतम, जगदीश पाल, बबलू चौधरी, आकाश, मयंक, अनुज, गोविंद और मोहित को नामजद करते हुए 40-50 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और कोरोना महामारी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। उधर, चरथावल इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि पावटी, दहचंद समेत अन्य गांव में बिना अनुमति प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करने पर चंद्रशेखर, प्रत्याशी प्रवीण, धमेंद्र समेत 29 को नामजद और 170 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
भीम आर्मी प्रमुख व आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने समर्थकों के साथ क्षेत्र में बिना अनुमति के जुलुस निकाला और आचार संहिता और कोरोना महामारी अधिनियम का उल्लंघन किया। चंद्रशेखर समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। -कुलदीप कुमार, सीओ सिटी।

