News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

हत्या का 12 घंटे के अंदर किया खुलासा
भोपा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना भोपा पुलिस द्वारा 12 घण्टे के अन्दर हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को रॉड सहित किया गिरफ्तार। जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी भोपा श्री देववृत वाजपेई एवं थाना प्रभारी भोपा श्री विजय सिंह के नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा 12 घण्टे के अन्दर हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल लोहे की 01 रॉड बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 18/19 दिसम्बर की रात्रि को थाना भोपा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अथाई में 01 युवक का शव पडा हुआ है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी भोपा, थाना प्रभारी भोपा मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक युवक की पहचान मोना पुत्र कौशल निवासी अथाई थाना भोपा, मुजफ्फरनगर के रुप में हुई। थाना भोपा पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेजा गया तथा फॉरेंसिंक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य संकलन किया गया। मृतक के भाई द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना भोपा पर मु0अ0स0 324/24 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा 12 घण्टे के अन्दर उक्त अभियोग का अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त बुद्धन पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम अथाई थाना भोपा, मुजफ्फरनगरको आलाकत्ल रॉड के साथ गिरफ्तार किया गया। 
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त बुद्धन उपरोक्त द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक मोना मेरे साथ अकसर मारपीट करता था, 18 दिसम्बर को भी हम लोग एक कार्यक्रम से आये थे तो मोना द्वारा मेरे साथ मारपीट की गयी थी। इससे क्रोधित होकर मैने मोना की लोहे की रॉड से हत्या कर दी थी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मेंथाना प्रभारी विजय सिंह, व.उ.नि. नरेश सिंह, उ.नि. सतेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, का. मनीष, ललित थाना भोपा शामिल रहे। 
आई आई ए मुजफ्फरनगर ने की बैठकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) मुजफ्फरनगर चौप्टर द्वारा बुधवार को होटल स्वर्ण इन्न एंड सुइट्स में एमएसएमई में उत्तराधिकार परिवर्तन ,निकास योजना, विलय और अधिग्रहण के मध्यम से व्यवसाय वृद्धि विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान चेयरमैन विपुल भटनागर ने की।   कार्यक्रम का संचालन अमन गुप्ता और राहुल मित्तल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिन्होंने इसे प्रभावी ढंग से आयोजित किया और सभी उपस्थित सदस्यों को विषय-वस्तु से जोड़े रखा।   बैठक की शुरुआत में सीए आयुषी पुरी स्वरूप, जो आईआईए के पूर्व चेयरमैन कुश पुरी की पुत्री हैं, ने एमएसएमई में विलय, अधिग्रहण और निकास योजना पर अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने इस प्रक्रिया के व्यावसायिक लाभों, संभावित जोखिमों और कर संबंधी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उनकी प्रस्तुति को सदस्यों ने अत्यधिक उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। युवा पीढ़ी में जोश और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से झलक रहा था, जिससे बैठक का माहौल और अधिक ऊर्जावान हो गया।   इसके बाद दिल्ली से आए मुख्य वक्ता डॉ. रवि गुप्ता (एडवोकेट) ने उत्तराधिकार परिवर्तन योजना के माध्यम से व्यवसाय वृद्धि पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार संपत्ति और व्यवसाय को उत्तराधिकारियों को हस्तांतरित करने के लिए एक सुविचारित योजना बनानी चाहिए साथ ही उन्होंने इस प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों, कानूनी पहलुओं और कर के प्रभावों पर भी प्रकाश डाला। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित सदस्यों ने बहुत गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना प्रश्नोत्तर काल में सभी ने अपनी जिज्ञासाओं को पूछा। अमित जैन सचिव ने इस अवसर पर नई पीढ़ी के योगदान की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन उनके आत्मविश्वास और अनुभव को बढ़ाने में सहायक होते हैं।   बैठक के अंत में विपुल भटनागर ने वक्ताओं, और सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए इसे एक उपयोगी और विचारोत्तेजक कार्यक्रम बताया व कहा कि आई आई ए में जिस प्रकार युवा बैठकों में सहभागिता कर रही है आई आई ए को उत्तराधिकारियों के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी हमारी विरासत को सम्भालने के लिए जोशीले युवा उद्यमी आगे आ रहे है । उन्होंने कहा कि आज एसोसिएशन का रोल इसी प्रकार के सेमिनार के माध्यम से उद्यमियों को अपडेट करना है इस से सब को लाभ होगा अंत में उन्होंने सभी को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया।   कार्यक्रम में अमित गर्ग, अश्विनी खंडेलवाल, उमेश गोयल, मनोज अरोड़ा, पंकज गर्ग, राहुल अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, आचमन गोयल, रजत जैन, नवीन जैन, नीरज केडिया, कुश पुरी, राज शाह, अधिवक्ता तुषार, अरविंद मित्तल, अरविंद गुप्ता, सौरभ मित्तल, अशोक शाह, आकाश गर्ग, मून गर्ग, अनमोल गर्ग (हिमगिरी मेटल्स), वंश सांगल (रामा इलेक्ट्रोड्स), केशव गर्ग (डीपक सेरामिक्स एंड एलॉयज), लड्डूवाला, अपूर्वा अग्रवाल, सीए अजय अग्रवाल एंड एसोसिएट्स, पंछी अरोड़ा, प्रमोद अरोड़ा, अनुज स्वरूप बंसल, और रवींद्र सिंघल सहित कई प्रतिष्ठित सदस्य उपस्थित रहे।   यह बैठक सभी उपस्थित उद्यमियों और उद्योगपतियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रही। इससे व्यवसाय की नई रणनीतियों और उत्तराधिकार योजना की बेहतर समझ विकसित हुई।
रात्रि में चला स्वच्छता अभियान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अत्यंत थी उत्साही कर्मठ अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में आज पूरे शहर मुजफ्फरनगर के प्रमुख मार्गा प्रमुख चौराहा एवं धनी आबादी क्षेत्र आदि में स्वच्छता अभियान चलाया गया इस स्वच्छता अभियान में स्वयं अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह मौजूद रही शिव चौक और महावीर चौक और चौधरी चरण सिंह मार्केट उत्तरी और दक्षिणी सिविल लाइंस और महावीर चौक के पास सेवेन स्काई होटल के आसपास के क्षेत्र में युद्ध स्तर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया मुजफ्फरनगर के इतिहास में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की श्रीमती प्रज्ञा सिंह पहले अधिशासी अधिकारी हैं जो स्वयं स्वच्छता अभियान में मौजूद रहकर अपनी देखरेख में सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करते हुए सफाई अभियान चला रही हैं वास्तव में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की योग्य अनुभवी कर्मठ और परिश्रमी अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह के पारदर्शिता पूर्ण कार्य प्रणाली और परिश्रम के सभी कायल हैं और सभी उन्हें दिल से सैल्यूट भी कर रहे हैं खास बात यह रही कि जब अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह स्वच्छता अभियान चलाने के लिए सड़कों पर स्वयं उतरी तो नागरिकों में भी सफाई के प्रति जबरदस्त जागरूकता देखने को मिली और सभी ने श्रीमती प्रज्ञा सिंह की मुक्त कंठ से सराहना की। 
 पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल में दिलाई सदस्यता
मुजफ्फनगर। हरपाल सिंह वर्मा प्रदेश मंडल अध्यक्ष के आदेशानुसार आज पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर संजय वर्मा प्रदेश मंडल अध्यक्ष व हिमांशु वर्मा जिला अध्यक्ष उज्जवल वर्मा नगर अध्यक्ष की संस्तुति पर अंकित कौशिक को जिला संगठन मंत्री पद पर नियुक्ति पत्र देकर व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और भविष्य में व्यापार मंडल को आगे बढ़ाने का काम करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर कार्तिक वर्मा, संजीव वर्मा, मोनू वर्मा, वीशू वर्मा, सौरभ वर्मा, मनोज सोनी, विनीत वर्मा, आदि पदाधिकारी शामिल रहे। 
नया सत्र नया सवेरा कार्यक्रम का आयोजन
बु़ढ़ाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना में नया सत्र नया सवेरा कार्यक्रम का संचालन किया गया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना में नया सत्र नया सवेरा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रार्थना स्थल पर छात्राओं के द्वारा प्रार्थना, गायत्री मंत्र, राष्ट्रगान, प्रतिज्ञा के पश्चात व्यायाम कराया गया इसमें कक्षा 10 की छात्रा वंशिका ने आज के सुविचार प्रस्तुत किया उम्र कभी थका नहीं सकती और ठोकरे कभी गिरा नहीं सकती । अगर जिद हो जितने की तो हार भी हरा नहीं सकती ।। तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्य ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन के अवसर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को एकत्रित होने के लिए कहा ।  भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस के अवसर पर विद्यालय में निबंध व एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता कराई गई जिसमें बहुत सी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । दोनों ही प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली  छात्राओं में से प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं के नाम तहसील स्तर पर प्रतिभाग कराने के लिए डीएवी इंटर कॉलेज बुढ़ाना में भेज दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता को पूर्ण कराने में कुमारी राखी  श्रीमती रचना त्यागी का पूर्ण सहयोग रहा ।इसके अतिरिक्त राजकीय हाईस्कूल तेजलहेड़ा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गयाॉ जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेडा की डॉक्टर दीपिका मलिक द्वारा विद्यालय के बच्चों की समस्याओं का निदान किया गया।
24 को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सपना कश्यप करेगी जन सुनवाई 
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सदस्य सचिव, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग,  लखनऊ के द्वारा महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओ की सुमगता की दृष्टि से जनपद के जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं संबंधित थाने के क्षेत्राधिकारी के साथ जनपद में महिला जनसुनवाई की प्रकरणों की समीक्षाध्महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यदि जनपद की किसी भी पीडित महिलाध्बालिकाओं को कोई समस्या है, तो मा० सदस्य श्रीमती सपना कश्यप, उ०प्र० राज्य महिला आयोग के समक्ष दिनांक-24.12. 2024 को पूर्वान्हः 11ः00 बजे निरीक्षण भवन (पी०डब्ल्यू०डी० गैस्ट हाऊस), मुजफ्फरनगर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को रख सकते है।
सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर ने अभी 16 दिसम्बर को 2 दिन पहले ही वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को 12 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा के माध्यम से भेजा था। जिसमें से एक बिंदु का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के यशस्वी, जुझारू, ओजस्वी, तेजस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश में 60 वर्ष से ऊपर के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना में शामिल कर लिया है। अब उत्तर प्रदेश में निवास करने वाले सभी वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान योजना का लाभ ले सकेंगे और 5 लाख तक का इलाज मुफ्त करा सकेंगे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फर नगर ,व्यापक जनहित में उठाए गए आपके इस कदम का, हृदय की गहराईयों से आपका आभार व्यक्त करता है। इस दौरान अशोक कंसल, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय कुमार सिंघल, नगर अध्यक्ष, श्याम सिंह सैनी, प्रवीण खेड़ा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, मुजफ्फर नगर जनपद, एवम् समस्त कार्यकारिणी मौजूद रहे। 
शशिकांत राजवंशी भाजपा जानसठ मंडल अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे
जानसठ । मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ मंडल में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पद की दौड़ इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है इस दौड़ में शशिकांत राजवंशी का नाम सबसे आगे उभरकर सामने आ रहा है पार्टी के भीतर और बाहर उनकी छवि, संगठनात्मक क्षमता और हिंदुत्व विचारधारा में सक्रिय भूमिका निभाने की उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें इस दौड़ में प्रमुख दावेदार बना दिया है शशिकांत राजवंशी भाजपा से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और उन्होंने पार्टी के विभिन्न स्तरों पर अपनी क्षमता साबित की है वह केवल भाजपा में ही नहीं, बल्कि इससे जुड़े अन्य संगठनों जैसे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में योगदान दिया है उनके नेतृत्व में पार्टी ने मंडल और जिला स्तर पर कई सफल आयोजन किए हैं उन्होंने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाई है शशिकांत राजवंशी ने विहिप के विभिन्न अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाई है हिंदू समाज को संगठित और सशक्त करने के उद्देश्य से उन्होंने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया उनकी संगठनात्मक कुशलता और जनसंपर्क कौशल ने उन्हें विहिप के महत्वपूर्ण पद तक पहुंचाया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ उनके जुड़ाव ने उन्हें हिंदुत्व विचारधारा को आत्मसात करने और समाज में इसके प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया संघ में उन्होंने विचारशील और कर्मठ स्वयंसेवक के रूप में अपनी पहचान बनाई शशिकांत राजवंशी का व्यक्तित्व उन्हें एक कुशल और प्रभावी नेता बनाता है वह न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय हैं, बल्कि आम जनता के बीच भी उनकी स्वीकार्यता है उनके नेतृत्व में भाजपा को जानसठ मंडल में नई ऊंचाइयां छूने की उम्मीद है यदि शशिकांत राजवंशी को जानसठ मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो यह भाजपा के लिए एक मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा उनकी संगठनात्मक क्षमता और अनुभव निश्चित रूप से पार्टी को आने वाले चुनावों में फायदा पहुंचाएंगे शशिकांत राजवंशी का नाम जानसठ मंडल अध्यक्ष पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभरना उनके वर्षों के अनुभव, समर्पण और हिंदुत्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। भाजपा के विभिन्न स्तरों, विहिप और संघ में निभाई गई जिम्मेदारियों ने उन्हें एक कुशल और प्रभावी नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में जानसठ मंडल में भाजपा की जड़ें और मजबूत होने की संभावना है।
एसएसपी बोलेः अवैध शराब, मादक पदार्थ व सट्टा कारोबारियों पर सख्ती से हो कार्यवाहीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना कोतवाली नगर व थाना खालापार पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया, विवेचकों को समयबद्ध, निष्पक्ष व गुणवत्ता पूर्वक विवेचनाओं का निस्तारण करने, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर पर थाना कोतवाली नगर व थाना खालापार पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान एसएसपी द्वारा थानों पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी अधिकारीगण को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही एसएसपी द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने तथा आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त एसएसपी द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव अवैध खनन, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कडी कानूनी कार्यवाही करने तथा हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चेकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। अर्दली रूम के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल सहित सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
खेल दिवस समारोह हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर।  केंद्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर में वार्षिक खेल दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया। वार्षिक खेल दिवस समारोह के मुख्य अतिथि पद को  वी०एस०वर्मा प्राचार्य जे०वी० पब्लिक स्कूल मु०नगर   द्वारा सुशोभित किया ।  बी.पी. सिंह , प्राचार्य,के.वि.मु.नगर द्वारा मुख्य अतिथि महोदय  एवं विशेष आमंत्रित अतिथि  श्रीमती पूनम राजपूत का हरित पादप प्रदान कर स्वागत किया। इस शुभ अवसर पर  सभी के द्वारा  माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर   पुष्पांजलि अर्पित की गई । कार्यक्रम का शुभारंभ को  वी०एस०वर्मा, प्राचार्य जे०वी० मु.नगर द्वारा विद्यालय ध्वज फहराकर किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं   के द्वारा खेल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं योग का प्रदर्शन मुख्य अतिथि, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावक के समक्ष प्रस्तुत किया। सभी प्रतिभागियों द्वारा विद्यालय ध्वज एवं सदन ध्वज के साथ मार्च पास्ट किया गया। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने भी मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मशाल लेकर खेल प्रांगण का चक्कर लगाकर मशाल मुख्य अतिथि को सौंपी गयी। विदयालय की कक्षा 12 वीं छात्रा कु अनुश्री जूडो खिलाड़ी द्वारा सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई। श्री वी०एस०वर्मा, मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य, जे ०.वि.मु.नगर द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए खेल को खेल भावना से खेलने का संदेश देते हुए शुभकामनाएँ दी।  इस अवसर पर 100 मीटर दौड़, 200 मी. दौड़, 400 मी. दौड़, रिले दौड़,लंबी कूद आदि खेलों में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राथमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भी 100 मीटर दौड़, नीबू-चम्मच दौड़, मेंढ़क दौड़, गुब्बारा दौड़, बोरा दौड़, रस्सी कूद  आदि खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक प्रतियोगिता उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा विजेता प्रतिभागियों को मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का संचालन सु ०श्री०सुरभि मित्तल  प्रा .शि. एवं श्री हरिओम अहलावत प्रा.शि. द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री राजीव महाजन, उप प्राचार्य, . , श्री सुनीत कुमार स्ना.शि., श्री आदेश कुमार, स्ना.शि., श्री ओम प्रकाश, स्ना.शि.,  श्री अवनीत कुमार, स्वा.-शा. शि. शि., श्री विकास कुमार, स्वा.-शा.शि.शि., श्री सतिन्दर सिंह, प्र.स्ना.शि., श्री प्रमोद कुमार, प्र.स्ना.शि. श्री जितेन्द्र कुमार, प्रा.शि. एवं अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे तथा सभी का समुचित सहयोग रहा।
 कर्मचारी से की मारपीट
खतौली। गांव पलड़ी में एक उपभोक्ता ने विद्युत कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। वहीं एक कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। टीम ने किसी प्रकार भाग कर अपनी जान बचाई। इस संबंध में विद्युत निगम के अवर अभियंता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।सराय रसूलपुर अंतवाड़ा बिजलीघर के अवर अभियंता सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ओटीएस योजना के अंतर्गत गांव पलड़ी में कैंप लगाया गया था। इसमें विद्युत निगम के बकायादारों को बिल जमा करने, ओटीएस योजना की जानकारी दी जा रही थी। साथ ही बकायादारों को नोटिस भी दिए जा रहे थे। टीम जब गांव में एक बकाएदार के घर पर पहुंची और उसे योजना की जानकारी देकर नोटिस देने लगी तो ग्रामीण ने नोटिस लेने से मना कर दिया। आरोप है कि उसने टीम में शामिल डीजी टू लाल सिंह, संविदा लाइनमैन महेश कुमार के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाइनमैन महेश को मारपीट कर घायल कर दिया। टीम ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। थाना पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एटीएम बदलकर ठगी करने वाला शातिर दबोचाMuzaffarnagar News
तितावी।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना तितावी पुलिस द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 1,71,000/- रुपये नगद व 09 एटीएम कार्ड बरामद। जनपद में शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी फुगाना सन्त प्रसाद उपाध्याय व थानाध्यक्ष तितावी मानवेन्द्र भाटी के नेतृत्व में थाना तितावी पुलिस द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 01 शातिर विकास पुत्र रामकुमार निवासी प्रशान्त कॉलोनी थाना बरवाला जनपद हिसार, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1,71,000/- रुपये नगद व विभिन्न बैंकों के 09 एटीएम कार्ड बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस दवारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 10.दिसम्बर को वादी सुबोध कुमार निवासी तितावी मुजफ्फरनगर द्वारा थाना तितावी पर लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि 15 को वह एटीएम पर बैलेंस चेक करने गया था तभी पीछे खडे एक व्यक्ति द्वारा मुझे बैंक की स्लिप देने के बहाने मेरा एटीएम कार्ड को बदल दिया, मुझे इसकी जानकारी तब हुई जब मेरे खाते से थोडा थोडा करके रुपये निकलने लगे। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तितावी पुलिस द्वारा मु0अ0स0 293/24 धारा 303(2),318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा 1,71,000/- रुपये व 09 एटीएम कार्ड बरामद किये गये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह, यूटी कामील चौधरी, उ0नि0 विकास कुमार, का0 रिंकू कुमार थाना तितावी शामिल रहे। 
ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में विभोर संगल टेबल-टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभMuzaffarnagar News Gc Public School
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय विभोर संगल अंतर्विद्यालय तेरहवाँ टेबल-टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री सुभाष चन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति, ऊ प्र० और पूर्व चेयरमैन, नगर पालिका परिषद्, मुजफ्फरनगर तथा विशिष्ट अतिथि श्री पंकज अग्रवाल पूर्व चेयरमैन, नगर पालिका परिषद्, मुजफ्फरनगर के कर कमलों द्वारा हुआ । विद्यालय पहुंचने पर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि का गर्म जोशी के साथ स्कूल बैंड से स्वागत हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम से हुआ । तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री सुभाष चन्द्र शर्मा व विशिष्ट अतिथि पंकज अग्रवाल, अध्यक्ष मिलिंद अग्रवाल , उपाध्यक्ष श्री महेश कुमार,  प्रबंधक श्री विनोद संगल, सहप्रबंधक डॉ० अशोक कुमार ,कोषाध्यक्ष श्री नवीन कुमार, श्रीमती उषा संगल , श्रीमती आशा संगल, श्रीमती शशि गर्ग, डॉ० यश अग्रवाल, श्री शिशिर संगल, श्री रामनिवास संगल , अरुण खंडेलवाल, सुनील कुमार, श्री कृष्ण कुमार बंसल, श्री विजय कुमार शर्मा, डायरेक्टर डॉ० एम० के. गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर, कोर्डिनेटर  आशीष कुमार त्यागी, हैडमिस्ट्रेट, (जूनियर विंग) श्रीमती ममता चौहान, नेशनल प्लेयर एवं टेबल टेनिस कोच सौरभ पोद्दार आदि ने दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर श्री जितेंद्र कुमार जी एवं विभोर संगल को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए । विद्यालय अध्यापिका मिस कंचन सोनी  ने अपने उद्बबोधन में स्वर्गीय श्री जितेन्द्र कुमार जी के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला । प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा दीप चन्द ग्रेन चैम्बर इन्टर कॉलेज, श्री सुनील कुमार और अरुण खण्डेलवाल ने स्वर्गीय श्री जितेन्द्र कुमार जी के बारे में अपने विचार रखे।  इस अवसर पर नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें । कार्यक्रम में स्वर्गीय श्री जितेन्द्र कुमार जी के कुछ मधुर पलों को  वीडियो के माध्यम से दर्शाया गया । विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्कूल बैंड पर मधुर धुन प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर जी ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हुए खिलाड़ियों एवं उनके मैनेजर एवं शिक्षकों का स्वागत कर विभोर संगल टी०टी० टूर्नामेंट का परिचय कराया व खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । मुख्य अतिथि श्री सुभाष चन्द्र शर्मा व विशिष्ट अतिथि श्री पंकज अग्रवाल ने बच्चों का खेल के प्रति उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के दो पहलू हैं हार और जीत । खेल में हारना और जीतना महत्वपूर्ण नहीं होता, हार के बाद जीत निश्चित है । खेल में खेल की भावना से ज्यादा खेलना अधिक महत्वपूर्ण होता है, इससे समाज में बच्चों के समूह में रहकर कार्य करने की भावना को बढ़ावा मिलता है। खेल से बच्चो का सर्वांगीण विकास होता है और सांस्कृतिक आदान- प्रदान सौहार्द को बढ़ावा मिलता है खेल हमे फिजिकली फिट रखता है।  विद्यालय के प्रबन्धक श्री विनोद संगल जी ने मुख्य व विशिष्ट अतिथि तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये हुए खिलाडियों एवं उनके मैनेजर, शिक्षको तथा सभी अतिथियों का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों एवं अभिभावकों ने करतल ध्वनि से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया । टेबलटेनिस टूर्नामेंट में आगरा, सहारनपुर, मेरठ, शामली, गाजियाबाद, नोएडा, बिजनोर, मुजफ्फरनगर आदि स्थानों के 27 स्कूलों से आए लगभग 250 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं ।इस अवसर पर जिला  टी० टी० एसोसिएशन के श्री मानक चंद गुप्ता , सौरभ पोद्दार, शीलू कुमार, अभिलाष ,नैना कुच्छल आदि सभी अध्यापक -अध्यापिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा । मैंनेजर श्री विनोद संगल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का आभार व्यक्त किया और कोच और खिलाडियों को अपनी शुभकामनाएँ दी द्य कार्यक्रम का संचालन कुमारी हर्षिता मिश्रा के द्वारा किया गया ।
समर्पित युवा समिति की प्रेरणा से किया नेत्रदान
मुजफ्फरनगर। रक्तदान, प्लेटलेट्स डोनेशन के साथ-साथ अब नेत्रदान में भी जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति के जीते जी रक्तदान – जाते जाते नेत्रदान अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा  है। आज दोपहर लगभग 12ः30 बजे द्वारिकापुरी निवासी श्रीमती कांता रानी (94 वर्ष) का वृद्धावस्था के कारण निधन हो गया,  उनके पुत्र कमल गोयल ने  समर्पित युवा समिति के संस्थापक सदस्य अमित पटपटिया से दिवंगत  के नेत्रदान के लिए  संपर्क किया।   तुरंत  ही अमित पटपटिया ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में संपर्क किया तो  लगभग 2 बजे मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की टीम उनके निवास स्थान पर पहुंची जहां जांच करने पर दोनों कॉर्निया स्वस्थ पाई गई तो कांता जी के परिवार जिनमें  पुत्र कमल गोयल व  पुत्रवधु वीना गोयल मीनू गोयल ( पोती)  पीयूष खंडेलवाल (दामाद) ने सर्वसम्मति से नेत्रदान की सहमति दी मेडिकल टीम द्वारा पूरी सजगता से  कांता रानी जी की दोनों कॉर्निया  एकत्र किये जिन्हे परिवार ने 2 जरूरतमंद  मरीजों के लिए दान कर दिया।   समर्पित युवा समिति के संस्थापक सदस्य संजीव अरोड़ा ने बताया कि जिस प्रकार समर्पित हुआ टीम रक्तदान  के क्षेत्र में अपने समर्पण एवं निष्ठा के कारण एक विशिष्ट पहचान बन चुकी है उसी प्रकार नेत्रदान में भी हम सभी पूर्ण समर्पण के साथ लगे हुए हैं और जनता को  नेत्रदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। डॉ विवेक कुमार ने बताया कि सभी को गोयल परिवार से प्रेरणा लेते हुए नेत्रदान के क्षेत्र में आगे आना चाहिए जिससे जरूरतमंदों की नेत्र ज्योति लौटाई जा सके हम  समर्पित युवा आम जनता को नेत्रदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर नेत्रदान पंजीकरण शिविर  लगाते रहते है जिसमें लोग काफी रुचि ले रहे है। 
बयान के विरोध में दिया धरना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद मे दिए गए बयान को लेकर दलित समाज मे गहरा रोष है। अमित शाह ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को लेकर विवादित बयान दिया है।   उक्त बयान के विरोध मे आज भीम आर्मी और जय भीम संगठन ने कलैक्ट्रेट मे धरना-प्रदर्शन शुरू किया तथा सरकार के विरोध मे नारेबाजी की। दलित समाज के कार्यकर्ताओ ने कहा कि बाबा साहब का अपमान किसी कीमत पर सहन नही किया जायेगा। भीम आर्मी और जयभीम संगठन के जिलाध्यक्ष विकास मेडियन ने कहा कि अमित शाह नेेे जो बयान दिया है। वह पूरी तरह अपमानजनक है। यदि उन्होने माफी नही मांगी तो दलित समाज सडकों पर उतरकर आन्दोलन करेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष विकास मेडियन सहित अनेक पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। 
डीआरएम रेलवे ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। नई दिल्ली से पहुंचे डीआरएम रेलवे सुखविंदर सिंह ने स्थानीय रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर अधिनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। 
  डीएआरएम रेलवे सुखविंदर सिंह ने आज दोपहर के वक्त रेलवे स्टेशन पहुंच कर अमृत भारत योजना के अंतर्गत अधिकारियों को आगामी विकास कार्यो के सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक सहित समस्त रेलवे स्टाफ तथा इंस्पैक्टर जीआरपी संदीप शर्मा, इंस्पैक्टर आरपीएफ विनित गौतम के अलावा रेलवे परिसर पर पुलिसबल रेलवेकर्मी  मौजूद रहे।  
बयान की निंदा की, सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास ने गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर पर दिए बयान पर रोष व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। 
  ज्ञापन मे कहा गया कि सपा गृहमंत्री के द्वारा दिए गए बयान की निन्दा करती है। बाबा साहब के सम्बन्ध मे आपत्तिजनक बयान देकर उन्होंने पूरे देश का अपमान किया है। राष्ट्रपति गृहमंत्री अमित शाह को बर्खास्त करें तथा गृहमंत्री सदन मे माफी मांगे। बताया जाता है कि सपा छात्रसभा जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास को पुलिस ने तिवावी के गांव अमीरनगर स्थित उनके आवास पर होम अरेस्ट कर दिया। बताया जाता है कि जिला अध्यक्ष सपा छात्र सभा कुंवर विश्वास के साथ जिला महासचिव छात्रसभा अहमद अली रिजवी, जिला सचिव मनीष कुमार व  सपा नेता मुरसलीन चौधरी को भी तितावी पुलिस ने उनके घर पर होम अरेस्ट कर दिया। सपाईयो ने तितावी थानाध्यक्ष  डा.मानवेंद भाटी को एक ज्ञापन सौंपा। 
उपजिलाधिकारी खतौली के कुशल नेतृत्व में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम ग्राम गदनपुरा में आयोजित किया गया Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत सरकार के निर्देशानुसार समस्त प्रदेशों एवं जनपदों में  दिनांक 19 दिसंबर 2024 से 24 दिसंबर 2024 तक सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसका शुभारंभ करते हुए आज जनपद की चारों तहसीलों में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में समस्त उप जिलाधिकारी द्वारा अपनी अपनी तहसील क्षेत्र अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें तहसील खतौली मे श्रीमती मोनालिसा  जौहरी उपजिलाधिकारी, खतौली के कुशल नेतृत्व में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत ष्प्रशासन गांव की ओरष् कार्यक्रम ग्राम गदनपुरा में आयोजित किया गयास ष्प्रशासन गांव की ओरष् कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम गदनपुरा में  कैंप में विकास विभाग ,आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण, राजस्व विभाग, कृषि विभाग से संबंधित शिकायत  प्राप्त हुई स अधिकतर शिकायतों का समाधान मौके पर ही  किया गया जो शिकायत लंबित है उनका निस्तारण जल्द कराया जाएगास ष्प्रशासन गांव की ओरष् कार्यक्रम में स्थानीय किसानों व अन्य आम जन मानस द्वारा बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया और अपनी समस्याएं रखीॉ स्थानीय व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम के द्वारा हमें काफी लाभ हुआ है हमारी समस्याओं का समाधान हमारे द्वार पर ही संभव हो पाया है स्थानीय व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि ऐसे कार्यक्रम निरंतर चलते रहनी चाहिएस उपजिलाधिकारी श्रीमती मोनालिसा जौहरी द्वारा सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जन शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण शासन एवं प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने पात्र व्यक्तियों को कम्बल भी वितरित किये।
एटूजेड रोड के फुटपाथ पर बिना अनुमति के छह एजेंसियों ने लगवा दिये 12 होर्डिंगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहरी क्षेत्र में अवैध होर्डिंग का मकड़जाल सख्ती के बावजूद भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शहर की मुख्य सड़कों में शुमार एटूजेड रोड पर पाथ वे बनाने के लिए नगर पालिका के द्वारा साइड पटरी का निर्माण कराया जा रहा है,  अभी यह निर्माण पूर्ण भी नहीं हो पाया और यहां पर रातों रात विज्ञापन एजेंसियों ने बिना अनुमति के ही सड़क किनारे निर्माण को क्षतिग्रस्त करते हुए होर्डिंग ठोंक दिये। इसकी शिकायत मिलने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल ही कर निर्धारण अधिकारी को टीम के साथ मौके पर भेजकर होर्डिंग जब्त कराते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। पालिका टीम ने मौके से करीब 12 होर्डिंग जब्त कर विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस देने की तैयारी की है। 
नगरपालिका परिषद् के द्वारा एटूजेड रोड पर नगरपालिका परिषद् के द्वारा पाथ वे के लिए साइड पटरी का निर्माण कराया जा रहा है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को शिकायत मिली कि एटूजेड रोड पर साइड पटरी पर अभी निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हुआ और यहां पर रातों रात ही सड़क किनारे 10-12 होर्डिंग लगा दिये गये, जिनकी कोई अनुमति भी पालिका प्रशासन के द्वारा नहीं दी गई है। यह शिकायत मिलने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार को तत्काल ही मौके पर पहुंचकर जांच करने और अवैध होर्डिंग को हटवाते हुए जब्त कर विज्ञापन एजेंसियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। चेयरपर्सन के आदेश के बाद कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यहां पर व्यापारी नेता संजय मित्तल ने उनको अवैध होर्डिंग की शिकायत करते हुए अपनी नाराजगी जताई। इसी बीच वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, युवा भाजपा नेता पूर्व सभासद विकल्प जैन, पालिका सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, समाजसेवी अनिल ऐरन भी वहां पर पहुंच गये। यहां पर सभासदों ने भी अवैध होर्डिंग को लेकर कर निर्धारण अधिकारी के समक्ष कड़ा ऐतराज जताया। 
कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेश पर एटूजेड रोड का निरीक्षण किया गया। यहां पर सड़क किनारे साइड पटरे पर ही 10-12 अवैध होर्डिंग लगे हुए पाये गये। इनकी जांच की तो इनमें भारती एडवरटाइजिंग एवं अपैक्स एडवरटाईजर्स सहित छह एजेंसियों के होर्डिंग लगे हुए मिले हैं। कहा कि इन एजेंसियों ने शहर में कुछ स्थानों पर अपने होर्डिंग लगाने की अनुमति के लिए आवेदन पालिका में किया है, लेकिन अभी इनको स्वीकृति नहीं मिली है और एटूजेड रोड पर इन विज्ञापन एजेंसियों के द्वारा कोई भी प्रचार साइट विकसित करने की अनुमति नहीं मांगी है। टीम को लगाकर तत्काल जांच के बाद ही अवैध पाये जाने पर मौके पर ही इन होर्डिंग को हटवाने का काम किया गया है। बिना अनुमति के होर्डिंग लगाये जाने के लिए सभी विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जायेगा।
पूर्व सांसद कादिर राणा की दोनों बेटियों के अदालत ने नियमित जमानत दी
मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद कादिर राणा की फैक्ट्री में 5 दिसम्बर को जीएसटी टीम के द्वारा डाले गये छापे में अवरोध पैदा करना, मारपीट करना, तोडफौड करना और टीम के साथ अभद्रता करने के आरोप पूर्व सांसद कादिर राणा की दोनों बेटियों शाजिया और सारिया पर लगाये गये थे। जिसमें इन्हे अग्रिम जमानत मिल गयी थी लेकिन इसके बाद भी इन पर टीम पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया था। जिसमें जिला जज ने सुनवाई के लिए एडीजे प्रथम गोपाल उपाध्याय की अदालत में ट्रांसफर कर दिया था। जिसमें आज बहस हुई और बहस में अभियोजन के खिलाफ वरिष्ठ वकील कंवरपाल सैनी आदि ने बहस की और अपने तर्क प्रस्तुत किये जिससे सहमत होते हुए न्यायाधीश ने दोनों लड़कियों को नियमित जमानत दे दी। 
पूर्व विधायक उमेश मलिक हुए कोर्ट में पेशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सौरम प्रकरण में पूर्व विधायक उमेश मलिक कोर्ट मे पेश हुए। आज दोपहर के वक्त कचहरी परिसर स्थित एमपी-एलएलए कोर्ट मे तारीख पर पहुंचे पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कोर्ट से बाहर आते वक्त मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि सौरम बैठक के दौरान हुए विवाद में प्रधान तनवीर ने उन लोगों पर फर्जी मुकदमे कर दिए थे। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस दौरान एक बच्ची के साथ छेडछाड का प्रयास किया गया। इस सम्बन्ध मे सौरम मे पंचायत की गई थी। उन्होने बताया कि उनके समाज के कई लोगों पर  फर्जी मुकदमे दर्ज किये गये। इस दौरान उनके साथी रामपाल आदि पर करीब 50-60 मुकदमे किये गए। उक्त लोगों ने अपने एक साथी को खुद ही घायल कर उस पर तलवार से हमला करने आदि के आरोप लगाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया। उस दौरान सुरेन्द्र सिंह डीएम तथा मंजिल सैनी एसएसपी थी। उक्त अधिकारियों का कार्यकाल बहुत सराहनीय रहा। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि 313 का आरोप लगा है। श्री मलिक ने कहा कि वे न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं। 
शोकसभा में टिकौला शुगर मिल के प्रबंध निर्देशक निधिष प्रकाश को अर्पित किये श्रद्धासुमन
मुजफ्फरनगर। टिकौला चीनी मिल के एमडी निधिश प्रकाश की श्रृद्धांजलि सभा मे भारी संख्या मे लोगां ने पहुंच कर अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। 
  पूर्व विधायक स्व.सोमांश प्रकाश के छोटे भाई निधिश प्रकाश का विगत 9 दिसम्बर को निधन हो गया था। आज मेरठ रोड स्थित वेदान्ता फार्म हाउस में उनकी रस्म पगडी एवं भजन प्रार्थना आयोजित की गई। भारी संख्या मे नगर के उद्योगपति, समाजसेवी आदि गणमान्य व्यक्तियों ने वहां पहुंच कर उनके चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की। इस दौरान परिवारजनो मे सिद्धीसाधन स्वरूप, सुधीश प्रकाश, रविन्द्र कुमार, अमित स्वरूप, निरंकार स्वरूप,राघव स्वरूप, शशांक स्वरूप, प्रणव स्वरूप, कंदर्प स्वरूप, स्कन्ध स्वरूप, वेदान्त स्वरूप, कौस्तुब स्वरूप, धनप्रकाश गर्ग सहित समस्त परिवारजन मौजूद रहे। इनके अलावा पूर्व सांसद सईदुज्जमां, सपा नेता राकेश शर्मा, भाजपा नेता कुशपुरी, उद्योगपति राकेश बिन्दल, समाजसेवी भीमसैन कंसल, देवेश मोहन, पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, उद्योगपति अशोक अग्रवाल, शिवनारायण मुन्नू, किसान नेता अशोक बालियान, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेन्द्रपाल सिंह वर्मा,पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल,  कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, भाजपा नेता राजीव गर्ग, समाजसेवी मनेश गुप्ता एडवोकेट,व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल, भाजपा नेता तरूण मित्तल, पूर्व सभासद विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।  
News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − four =