Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मैडीकल काॅलेज के वार्ड में ही एक मरीज ने दूसरे को पटककर मार डाला

शाहजहांपुर। एक अजीब घटना में मामूली विवाद के चलते राजकीय मेडिकल कालेज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती एक मरीज ने दूसरे मरीज को बेड से उठाकर पटक दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्या से हड़कंप मच गया। आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है।

पुलिस के अनुसार सिंधौली ब्लाक के ढकिया हमीदनगर गांव का निवासी 48 वर्षीय हंसराम पेट में पथरी के दर्द के कारण शनिवार रात करीब एक बजे मेडिकल कालेज में लाया गया था।

वह सर्जिकल वार्ड के बेड नंबर 21 पर भर्ती था। रविवार सुबह करीब छह बजे वार्ड में ही भर्ती एक अन्य मरीज अब्दुल रहमान निवासी चारखंभा थाना चैक कोतवाली इसे अपना बेड बताते हुए हंसराम से हटने के लिए कहा। उसके इंकार करने पर अब्दुल रहमान ने हंसराम को उठाकर पटक दिया।

हंसराम की मौके पर ही मौत हो गई। वार्ड के भीतर ही मरीज की हत्या से विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बताया जा रहा है कि अब्दुल रहमान मानसिक बीमार है। उसका उपचार चल रहा है। लेकिन सवाल यह है कि मानसिक रोगी को सर्जिकल वार्ड में क्यों भेजा गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =