फिल्मी चक्कर

विक्की-अंकिता: अंकिता लोखंडे ने शेयर किए दो वीडियो

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से  उनके वीडियोज़ लगातार फैन्स सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

सुशांत ने एक शो के दौरान ही अंकिता को प्रपोज  किया था, जिसे अंकिता ने स्वीकार कर लिया था और दोनों को कई पार्टीज़ और इवेंट्स में साथ शिरकत करते देखा गया था, लेकिन दोनों का रिश्ता किसी अंत से पहले ही टूट गया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

अब अंकिता लोखंडे ने दो वीडियोज़ शेयर किए हैं. इसमें वह बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ नजर आ रही हैं. दोनों की  बॉन्डिंग फैन्स को काफी पसंद भी आ रही है.

एक वीडियो विक्की और अंकिता कपल डांस कर रहे हैं और अंकिता ने साड़ी पहनी हुई है जबकि विक्की उन्हें मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. वीडियो में दोनों की खुशी साफ देखी जा सकती है. इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन दिया, ‘एक साथ 3 साल.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

 दूसरी वीडियो को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को अंकिता ने तस्वीरों को मिलाकर बनाया है. इन  तस्वीरों में दोनों के ट्रिप की तस्वीरें भी हैं. अपनी पहली वीडियो में अंकिता ने ये तो साफ कर दिया कि दोनों को एक साथ तीन साल हो गए हैं और दूसरी वीडियो में उन्होंने अपने तीनों साल का सफर दर्शाया है. इन वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा, ‘विक्की-अंकिता. हम दोनों का सफर अबतक.’

अब अंकिता वीडियो शेयर करें और फैन्स सवाल न करें. कई फैन्स ने अंकिता को इस रिश्ते के लिए बधाई दी है. जबकि कई फैन्स ने उनसे कमेंट सेक्शन में सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर कड़वे सवाल भी किए हैं. हालांकि अंकिता ने इन सबको दरकिनार कर अपनी खुशी का इजहार आखिरकार कर दिया है. जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =