बामनहेडी के जंगल में तमंचा फैक्ट्री पकडी, दो गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। बीती रात्रि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री को ग्राम शेरपुर से बामनहेडी जाने वाले रास्ते पर स्थित जंगल से जब्त करते हुए ०२ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण अवैध अस्लाह तैयार कर जनपद मुजफ्फरनगर व आस-पास के जनपदों में स्पलाई करते थे तथा तमंचे को ३००० रुपये, मस्कट को ६००० रुपये, बन्दूक को १०००० रुपये व रायफल को १५००० रुपये में बेचते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम आदिल पुत्र जाहिद निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर, तहसीन पुत्र छोटा सलीम निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर बताए गए हैं।
उनके पास ०१ देसी बन्दूक १२ बोर, ०१ देसी रायफल ३१५ बोर, ११ तमंचे (३१५ व १२ बोर), ०४ मस्कट (३१५ व १२ बोर), ०७ तमंचे अधबने ३१५ बोर, ०१ मस्कट अधबनी ३१५ बोर ०९ जिन्दा व १२ खोखा कारतूस (विभिन्न बोर के), १४ नाल (विभिन्न बोर की), ०६ अधबनी बॉडी और भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त तहसीन उपरोक्त पर गौकशी, गैंगस्टर, आयुद्ध अधिनियम जैसी संगीन धाराओं में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

